Bappa - Rokthok Lekhani

मुंबई में बारिश के बीच गणपति बप्पा को दी गई विदाई; 18,000 से अधिक प्रतिमाएं की गईं विसर्जित
मुंबई : छह सितंबर (भाषा) मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर बारिश के बीच लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल-ताशे के साथ और गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े। अधिकारियों ने बताया कि रात नौ बजे तक मुंबई के विभिन्न जलाशयों में 18,000 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

प्रतिमाएं शहर के समुद्र तटों और अन्य जलाशयों की ओर ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग भव्य समापन समारोह के दौरान एक झलक पाने के लिए सड़क के डिवाइडरों, इमारतों की छतों, बालकनी, पेड़ों और खंभों पर बैठे देखे गए। इससे पहले, दिन में सड़कों पर रंगोली बनाई गई। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, रात नौ बजे तक 18,186 गणपति प्रतिमाएं, जिनमें 1,058 सार्वजनिक मंडलों (स्थानीय सामुदायिक समूह) की और 258 देवी प्रतिमाएं शामिल हैं, प्राकृतिक जलाशयों और नगर निकाय द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित कर दी गईं। मध्य मुंबई में प्रतिष्ठित गणपति मंडलों के लिए प्रसिद्ध लालबाग में यात्रा की शुरुआत तेजुकाया, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की प्रतिमाओं के साथ हुई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।’’

लालबाग की सड़कों और अन्य प्रमुख यात्रा मार्गों पर प्रिय देवता को विदाई देने के लिए हजारों लोग नाचते-गाते, ढोल-ताशे बजाते व गुलाल उड़ाते हुए उमड़ पड़े। सेवा सदन मंडल ने अपनी शोभायात्रा के लिए ‘अभिजात मराठी’ की एक प्रतिमा का इस्तेमाल किया, क्योंकि इस वर्ष मराठी को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया है। लालबाग, परेल, कालाचौकी और मध्य मुंबई के अन्य इलाकों से प्रमुख शोभायात्राएं दोपहर 1:30 बजे के बाद समुद्र तटों की ओर बढ़ने लगीं। पुणे में अनंत चतुर्दशी की शुरुआत गणेश मंडल की पहली ‘मनाचा’ (प्रतिष्ठित और पूजनीय) मूर्ति के विसर्जन के साथ हुई।

विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 21,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस उस धमकी भरे संदेश के बाद अलर्ट पर थी, जिसमें दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं।

बाद में, पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के नोएडा से 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को नोएडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई : गणपति बप्‍पा के आगमन पर झूमते लोगों का वीडियो तेजी से वायरल
मुंबई : गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा के आगमन को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम हुए. हालांकि मुंबई की गणेश चतुर्थी की बात तो अगल होती है. यहां की सड़कों और पांडालों से लेकर हर जगह गजब का उत्साह दिखाई देता है. सोशल मीडियो पर मुंबई के लालबाग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वायरल वीडियो में लोग गणपति बप्‍पा के आगमन पर झूमते दिख रहे हैं. बारिश में भीगते हुए सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ दिख रही है. इस दौरान लोगों का उत्साह भी काफी जबरदस्त है.

मुंबई की सड़कों पर झूमे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि बप्‍पा के स्वागत के लिए हजारों लोग एक साथ सड़कों पर झूम रहे हैं. हर तरह सिर्फ खुशी और खास उत्साह दिखाई दे रहा है. जहां मुंबई के लाल बाग में सड़क को दोनों ओर काफी भीड़ है. हालांकि एक तरफ भीड़ कम दिखाई दे रही है, लेकिन दूसरी तरह भीड़ काफी ज्यादा है. दूर-दूर तक काफी संख्या में लोग थिरकते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कोई गाना भी नहीं बज रहा है. ढोल-नगाड़ों की धुन पर मानो ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर डांस कर रहा है. इस दौरान हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है. हालांकि लोग बारिश से परेशान हुए बिना बप्‍पा के स्वागत में जमकर झूम रहे हैं. ये दृश्य काफी अद्भुत लग रहा है.

मुंबई की सड़कों पर झूमे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि बप्‍पा के स्वागत के लिए हजारों लोग एक साथ सड़कों पर झूम रहे हैं. हर तरह सिर्फ खुशी और खास उत्साह दिखाई दे रहा है. जहां मुंबई के लाल बाग में सड़क को दोनों ओर काफी भीड़ है. हालांकि एक तरफ भीड़ कम दिखाई दे रही है, लेकिन दूसरी तरह भीड़ काफी ज्यादा है. दूर-दूर तक काफी संख्या में लोग थिरकते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कोई गाना भी नहीं बज रहा है. ढोल-नगाड़ों की धुन पर मानो ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर डांस कर रहा है. इस दौरान हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है. हालांकि लोग बारिश से परेशान हुए बिना बप्‍पा के स्वागत में जमकर झूम रहे हैं. ये दृश्य काफी अद्भुत लग रहा है.