Madhopur - Rokthok Lekhani News

सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया
सवाई माधोपुर : दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर पहुंची बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंची, सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। ट्रेन को खाली होने के बाद यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पटरी बदलने पर इंजन के आगे के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रभावित रहा संचालन
इंजन के पटरी से उतरने के कारण सवाई माधोपुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक प्रभावित हुआ। रेलवे ने एहतियातन वहां आने वाली ट्रेनों को दूसरे, तीसरे और चौथे प्लेटफॉर्म से गुजारा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।

बड़ी दुर्घटना से टला खतरा
गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और यार्ड में शिफ्ट की जा रही थी। यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद ही यह हादसा हुआ, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

रेलवे अधिकारी मौके पर तैनात
रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और इंजन को पटरी पर वापस लाने का प्रयास जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इंजन को यार्ड में लगाया जाएगा और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

माधोपुर : डैम से दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया; 65 कर्मचारी और अधिकारी कश्मीर कैनाल में फंस गए
माधोपुर : रणजीत सागर डैम से दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी माधोपुर की ओर छोड़ा गया। दोपहर तक पानी को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए ताकि माधोपुर हैडवर्क्स पर पानी रोकने के लिए बनाए गए गेटों को खोला जा सके। इस कार्य में विभाग के 65 कर्मचारी और अधिकारी बाहरी टीमों के साथ जुट गए। लेकिन अचानक पानी को रोकने के लिए लगाए गए 54 गेटों में से चार गेट बह गए, जिससे एक कर्मचारी बह गया। एक अधिकारी ने बहते हुए कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी मुश्किल में पड़ गया। इस घटना के कारण लगभग 65 कर्मचारी और अधिकारी कश्मीर कैनाल में पानी आने के कारण फंस गए।

इसके बाद जिलाधीश से संपर्क कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को निकालने का कार्य शुरू किया गया। दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश एक कर्मचारी पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

यूबीडीसी नहर पर बने दोनों पुलों पर आवागमन बंद
गौरतलब है कि मंगलवार रात्रि यूबीडीसी नहर में भारी पानी आने के कारण माधोपुर स्थित यूबीडीसी नहर पर बने दोनों पुलों के ऊपर से चार से पांच फीट पानी बह गया। इससे पुलों को भारी नुकसान हुआ और पुलों के साथ में लगी रेलिंग और नहर के किनारे बने एक होटल का पिछला हिस्सा भी पानी के बहाव में बह गया।

इस स्थिति के चलते पुलों पर आवागमन मंगलवार रात से ही बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार माधोपुर स्थित इंटरेस्टेड पुलिस नाके को भी पानी आने के डर से वहां से हटा लिया गया था, लेकिन बुधवार सुबह इसे फिर से स्थापित किया गया।

रेलवे लाइन का एक हिस्सा खिसका, ट्रेनों की आवाजाही बंद
सूत्रों के अनुसार रावी दरिया के ऊपर बने रेलवे लाइन का कुछ हिस्सा खिसक गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि नीचे से पिलर के हिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ से पठानकोट आने वाले रावी के पुल पर भी आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

माधोपुर हैडवर्क्स का दौरा करने पहुंचे डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल और एसपी दलजिंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि उनकी ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं और सरकार हर संभव मदद करेगी।

नहरें भी उफान पर, घरों में घुसा पानी
माधोपुर यूवीडीसी नहर में आए पानी के कारण रावी दरिया का पानी रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने 54 गेट लगाए हैं। लेकिन जब रणजीत सागर डैम से पानी आया तो उनमें से केवल 19 गेट ही खुले, जिससे रावी का पानी ओवरफ्लो होकर नहर के रास्ते एएमबी लिंक और हाईडल नहर में चला गया। इससे नहरें भी उफान में आ गईं, जिससे आसपास के कई गांवों के घरों में पानी घुस गया और नुकसान हुआ।