inspects - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने शनिवार को शहर में चल रहे सड़कों के कंक्रीटीकरण कार्य और नालों से गाद निकालने के कामों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आगामी मानसून में किसी भी प्रकार की जलभराव या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान मेयर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कंक्रीट से बनी सड़कों और उनकी ड्रेनेज पाइपलाइनों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट मिश्रित पानी को नालियों में जाने से रोका जाए, क्योंकि इससे ड्रेनेज सिस्टम में अवरोध उत्पन्न हो सकता है और जल निकासी प्रभावित हो सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों के किनारों पर पानी जमा न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किनारों पर पानी रुकता है तो इससे सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ता है और भविष्य में नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाए रखना बेहद जरूरी है। मेयर ने चेम्बूर क्षेत्र में चल रहे सड़क कंक्रीटीकरण कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने माहूल नाला, जे.के. नाला और मीठी नदी से गाद निकालने के कार्यों की भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए रितु तावड़े ने कहा कि शहर में कंक्रीटीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि काम की गति बढ़ाई जाए, लेकिन गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी समान रूप से मजबूत करना आवश्यक है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेयर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि पूरी हो चुकी सड़कों की नियमित सफाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण से जुड़ा कोई भी अवशेष नालियों में न पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।

मुंबई : गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट का किया दौरा; तैयारियों का निरीक्षण किया
मुंबई : देश के महत्वाकांक्षी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने अपने औपचारिक उद्घाटन से पहले अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। उद्घाटन से पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट का दौरा किया और इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया। अदाणी ने एयरपोर्ट के तकनीकी सिस्टम, रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और रिटेल सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी तरह से संचालन की क्षमता और यात्री अनुभव के हर पहलू का जायजा लिया। एनएमआईए की पूरी तरह से परिचालन होने पर यह एयरपोर्ट प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े और अत्याधुनिक एयरपोर्टों में शामिल हो जाएगा।

कर्मचारियों और टीम से मुलाकात
इस दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों, इंजीनियरों, प्रोजेक्ट टीम के सदस्यों, दमकलकर्मियों और टर्मिनल के रिटेल आउटलेट में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने एयरपोर्ट को आकार देने वाले हर व्यक्ति के योगदान की सराहना की और उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यहां हर रनवे, हर टर्मिनल और हर गेट हजारों हाथों और दिलों से जुड़ा हुआ है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भारत की भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर 2025 को एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर 2025 को एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट न केवल मुंबई की हवाई सेवाओं में भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, एनएमआईए के चालू होने से भारत के एयरोस्पेस और हवाई परिवहन नेटवर्क को नई गति मिलेगी और यह देश के लिए भविष्य का द्वार बनकर उभरेगा। एनएमआईए में आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें विस्तृत रनवे, अत्याधुनिक टर्मिनल, आधुनिक रिटेल और खान-पान सुविधाएं, स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम और हवाई यातायात नियंत्रण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, एयरपोर्ट के संचालन में सस्टेनेबिलिटी और ऊर्जा कुशल तकनीक को प्राथमिकता दी गई है।

महाराष्ट्र के हवाई परिवहन के लिए मील का पत्थर है
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन न केवल महाराष्ट्र के हवाई परिवहन के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत की वैश्विक कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की दिशा में एक अहम कदम भी साबित होगा। गौतम अदाणी का यह दौरा एयरपोर्ट की तैयारियों और संचालन क्षमता का भरोसा दर्शाता है, और इसे विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कल्याण : आयुक्त ने गणेश चतुर्थी से पहले कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया
कल्याण : कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आयुक्त अभिनव गोयल ने गणेश चतुर्थी से पहले कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, गोयल ने सभी वार्डों के इंजीनियरों और ठेकेदारों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और त्योहार शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने के सख्त निर्देश दिए।

आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण आयुक्त गोयल ने नगर निगम क्षेत्र में कई मरम्मत स्थलों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया। गणेशोत्सव की तैयारी के लिए वार्ड स्तर पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका था, लेकिन भारी बारिश के कारण शहर भर में नए गड्ढे उभर आए।