social media - Rokthok Lekhani News

मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल
मुंबई में एक पुलिस वाहन के कथित तौर पर Instagram Reel के लिए इस्तेमाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक मुंबई पुलिस की SUV के ड्राइविंग सीट पर बैठकर Reel के लिए पोज देता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने पुलिस वाहन की सुरक्षा और आम व्यक्ति की वहां तक पहुंच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस SUV में बैठकर बनाया Reel
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान Instagram अकाउंट के वॉटरमार्क के आधार पर विजय हरिजन के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में वह पुलिस SUV के ड्राइवर साइड से वाहन के अंदर प्रवेश करता है और ड्राइविंग सीट पर बैठकर स्टीयरिंग व्हील पकड़कर पोज देता है। वीडियो में बैकग्राउंड में “Daddy's Home” ऑडियो सुनाई देता है।

वीडियो पर @harijan6282 नाम के Instagram अकाउंट का वॉटरमार्क दिखाई देता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि अगर वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति पुलिस से जुड़ा नहीं है, तो उसे पुलिस वाहन के अंदर जाने की अनुमति कैसे मिली। हालांकि, उसकी पहचान, पुलिस से किसी संबंध और वाहन में प्रवेश की अनुमति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल होने के बाद Reel हुई डिलीट
रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित Reel को Instagram से हटा दिया गया। हालांकि, वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था और युवक को पुलिस वाहन में प्रवेश की अनुमति थी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल मुंबई पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिस वाहन किस स्थान पर था और क्या इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई शुरू की गई है।

पुलिस वाहनों की सुरक्षा पर फिर सवाल
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मुंबई में पुलिस वाहन को लेकर पहले भी एक विवाद सामने आ चुका है। कुछ सप्ताह पहले मुंबई कोस्टल रोड पर एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पुलिस वाहन लेकर भागने और अन्य वाहनों तथा बैरिकेड्स से टकराने की घटना सामने आई थी। उस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से घटनाक्रम की जांच की थी।

नए वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस वाहनों की सुरक्षा, उनकी निगरानी और अनधिकृत लोगों की पहुंच को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक को वाहन के अंदर जाने की अनुमति थी या नहीं और आगे कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

मुंबई : सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहने का फेक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल...
मुंबई : शहर और उपनगरों में 20 अगस्त, बुधवार को भारी बारिश के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहने का एक फेक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ब्रिहन्मुम्बई नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह संदेश पूरी तरह से झूठा है और निगम द्वारा कोई ऐसा ऐलान नहीं किया गया है। वायरल मैसेज को इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि यह BMC के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया प्रतीत हो।

इसमें कहा गया कि भारतीय मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इसके मद्देनज़र सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, BMC ने पुष्टि की कि किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे फेक संदेशों पर विश्वास न करें और इन्हें फॉरवर्ड न करें। BMC ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में झूठी जानकारियों का फैलना माता-पिता, छात्रों और आम जनता में अनावश्यक डर पैदा कर सकता है।

BMC ने लोगों से केवल अपने सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से साझा किए गए अपडेट पर भरोसा करने का आग्रह किया। नगर निगम ने यह भी चेताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक संदेशों की सच्चाई की पुष्टि किए बिना साझा करना जिम्मेदारी का उल्लंघन है और इससे आपातकालीन व्यवस्थाओं में भी बाधा आ सकती है। BMC प्रवक्ता ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह की अफवाहों में न फँसें और किसी भी जानकारी की पुष्टि किए बिना इसे फैलाने से बचें। ऐसे संदेशों के कारण कई लोगों में अनावश्यक चिंता और भ्रम फैल सकता है।”

इससे पहले भी मुंबई में भारी बारिश के दौरान कई बार फेक मैसेज वायरल हुए हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज बंद होने, ट्रेनों और बसों के संचालन रुकने जैसी झूठी सूचनाएं शामिल रही हैं। BMC ने बार-बार जनता को सचेत किया है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। नगर निगम ने सुझाव दिया है कि नागरिक IMD के वेबसाइट और BMC के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर मौसम और सार्वजनिक सेवाओं की जानकारी नियमित रूप से चेक करें। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध संदेश को सोशल मीडिया पर फैलाने से पहले इसकी पुष्टि कर लें। BMC ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले ऐसे झूठे संदेशों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

डोंबिवली : पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के शारीरिक संबंध का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, मामला दर्ज
डोंबिवली: डोंबिवली से एक पति द्वारा अपनी पत्नी के अनैतिक संबंधों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जबकि वादी 35 वर्षीय महिला डोंबिवली के आजदेगांव इलाके में रहती है. पिछले कुछ दिनों से पति को शक था कि उसकी पत्नी के अनैतिक संबंध हैं. जब हम काम पर जाते हैं तो पत्नी क्या करती है?

पति यह देखना चाहता था, इसलिए उसने अपने ही बेडरूम में खुफिया कैमरे लगवा दिए. पिछले 15 दिन पहले पत्नी का दोस्त घर आया. इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. पत्नी और उसके दोस्त का कामुक रिश्ता गुप्त कैमरे में कैद हो गया. महिला के पति ने दोनों के सेक्स का वीडियो देखा और गुस्से में आ गया. इसके बाद पति की पत्नी से तीखी नोकझोंक हुई.

पति यहीं नहीं रुका. उसने अपनी पत्नी और उसके दोस्त को बदनाम करने के लिए हिडन कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर लाइव अपलोड कर दी. इस मामले की जानकारी जब पत्नी को हुई तो वह सीधे मानपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके मुताबिक पुलिस ने पति के खिलाफ छेड़छाड़ और समाज में बदनाम करने का मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कदबाने के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप गोरे आगे की जांच कर रहे हैं.

मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की पिटाई... सोशल मीडिया पर वीडियो
मुंबई : सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि मुंबई के वर्सोवा इलाके में किसी बात पर बहस होने के बाद स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की पिटाई कर रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने हमला करने वाली छात्राओं, पीड़िता और उसके माता-पिता की काउंसेलिंग की। वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना करीब दो सप्ताह पुरानी है और इंटरनेट पर वीडियो आने के बाद उन्होंने मामले पर संज्ञान लिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यारी रोड इलाके में स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। हमला करने वाली छात्राओं को स्कूली वर्दी पहनी नाबालिग लड़की के जमीन पर गिर जाने के बाद भी लात-घूंसे बरसाते देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने वीडियो में दिख रही लड़कियों और उनके माता-पिता को दो दिन समझाया-बुझाया क्योंकि घटना में संलिप्त सभी लड़कियां नाबालिग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि वीडियो किसने इंटरनेट पर प्रसारित किया।''

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा, ‘‘वर्सोवा में लड़की पर हमले के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए निर्भया दस्ते (महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए गठित विशेष प्रकोष्ठ) ने जांच की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि वीडियो में दिख रही लड़कियां एक ही इलाके की हैं और सभी नाबालिग हैं और किसी बात पर बहस होने के बाद लड़ाई हुई। ''