commit suicide - Rokthok Lekhani News

सोलापुर से आत्महत्या करने मलबार हिल पहुंचा शख्स... पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ा, FIR दर्ज
मुंबई : मलबार हिल इलाके में बुधवार को आत्मदाह करने की कोशिश करने जा रहे एक व्यक्ति को समय रहते पुलिस ने हिरासत में लेकर संभावित हादसे को टाल दिया। सोलापुर के फौजदार चावडी पुलिस थाने से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोलापुर निवासी अजित रामकृष्ण मैंदर्गी नामक व्यक्ति मलबार हिल इलाके में आकर आत्मदहन करने की योजना बना रहा था।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मलबार हिल पुलिस ने तुरंत सोलापुर के चावडी पुलिस थाने से संपर्क साधा और उनकी निगरानी के लिए दो वाचर्स नियुक्त किए। बुधवार दोपहर लगभग 3:20 से 3:40 के बीच, जब अजित मैंदर्गी टैक्सी से मलबार हिल इलाके में आते हुए दिखे, तब पुलिस ने तुरंत उसे रोका और किसी भी अनुचित घटना के पहले ही उसे हिरासत में लेकर मलबार हिल पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी बैग से 100 एमएल पेट्रोल और एक लाइटर बरामद हुआ। इससे यह स्पष्ट हुआ कि वह आत्मदहन करने के इरादे से आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद, उन्हें चेतावनी के साथ नोटिस देकर उनके सोलापुर स्थित परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके इस कदम के पीछे कोई गहरा कारण या किसी के उकसावे की भूमिका तो नहीं थी।

जलगांव जिले में 12 वीं कक्षा के परिणाम के बाद दो छात्रों ने की आत्महत्या !
मुंबई : महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद जलगांव जिले में दो छात्रों ने पांच मई को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पहली घटना जलगांव तालुका के मामुराबाद से सामने आई, जिसमें एक 18 वर्षीय छात्र ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की परीक्षा में उम्मीद से कम अंक पाने के कारण कथित तौर पर अवसाद में था।

छात्र की पहचान ऋषिकेश दिनेश पाटिल के रूप में हुई है। ऋषिकेश अपने माता-पिता, दादी और बड़े भाई के साथ मामुराबाद में रहता था। उसने विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। ऋषिकेश के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 12वीं कक्षा के ऑनलाइन नतीजे घोषित किए गए, इस नतीजे में उसे केवल 49 प्रतिशत अंक मिले, जो उसकी उम्मीद से काफी कम है। दूसरी घटना में एरंडोल तालुका के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। भावेश महाजन ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम अंक आने के बाद जलगांव जिले के पचोरा में अपनी बहन के घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

मुंबई : दिशा सालियान ने पिता की वजह से ही परेशान होकर की थी आत्महत्या? मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा...
मुंबई : मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है और कहा गया है कि सालियान पिता द्वारा पैसों का दुरुपयोग किये जाने समेत अलग-अलग कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं.  घटना की जांच करने वाली मालवणी पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट चार फरवरी, 2021 को (दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट के नियमों के अनुसार) एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी थी. अधिकारी ने कहा कि जांच के तहत मालवणी पुलिस ने सालियान के दोस्तों और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए.

उन्होंने कहा कि इस दौरान यह पता चला कि कामकाज में असफलता, दोस्तों के साथ गलतफहमी और पिता द्वारा उसके पैसे का दुरुपयोग करने के कारण सालियान परेशान थीं. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उन अभिनेताओं के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियन अपनी कंपनी की ओर से संवाद कर रही थीं. मामले पर सियासी बवाल खड़ा होने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, हालांकि इसकी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है.

वहीं पिछले हफ्ते, दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करके उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की, जिनके तहत जून 2020 में दिशा की मौत हुई थी. उन्होंने उच्च न्यायालय से शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को स्थानांतरित करने का आदेश देने का भी आग्रह किया था.

बता दें कि दिशा सालियन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के अनुसार, उन्होंने 8 जून, 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में जनकल्याण नगर में इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

पत्नी आत्महत्या करके जेल भेजने की धमकी देती थी... बंबई हाई कोर्ट ने तलाक संबंधी आदेश को रखा बरकरार
मुंबई: बंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने पिछले महीने अपने आदेश में एक दंपति के तलाक संबंधी पारिवारिक अदालत के आदेश को बरकरार रखा। इस दौरान हाई कोर्ट ने तलाक को वैध आधार को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ के न्यायमूर्ति आर एम जोशी ने पिछले महीने अपने आदेश में एक दंपति के विवाह को भंग करने संबंधी पारिवारिक अदालत के आदेश को बरकरार रखा। महिला ने पारिवारिक अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि जीवनसाथी द्वारा आत्महत्या की धमकी देना या प्रयास करना ‘क्रूरता’ के समान है और यह तलाक का वैध आधार है। पति ने पारिवारिक अदालत में तलाक की अर्जी देते हुए आरोप लगाया था कि पत्नी ने उसे और उसके परिवार को आत्महत्या करके जेल भेजने की धमकी दी थी। उसने पारिवारिक न्यायालय में तलाक देने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के तहत क्रूरता है।

हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने अपने आदेश में कहा कि पति और अन्य गवाहों द्वारा पारिवारिक न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्य पर्याप्त रूप से यह प्रदर्शित करते हैं कि पति द्वारा क्रूरता का किया गया दावा सही है।अदालत ने कहा कि व्यक्ति ने न केवल यह आरोप लगाया है कि पत्नी उसे और उसके परिवार को आत्महत्या करके जेल भेजने की धमकी देती थी, बल्कि वास्तव में एक बार उसने अपनी जान लेने का प्रयास भी किया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि पति या पत्नी की ओर से ऐसा कृत्य क्रूरता होगा और यह तलाक के लिये पर्याप्त होगा। पीठ ने तलाक देने के पारिवारिक न्यायालय के आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया और कहा कि इसमें कोई त्रृटि नहीं है, इसलिए फैसले में हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

मामले के अनुसार, दंपति की शादी अप्रैल 2009 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। पति ने दावा किया कि उसके ससुराल वाले यानी पत्नी के परिजन अक्सर उसके घर आते थे और उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करते थे। पति के मुताबिक 2010 में पत्नी उसका घर छोड़कर अपने मायके चली गई और वापस आने से इनकार कर दिया।

पति ने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी थी तथा एक बार तो उसने अपनी जान लेने का प्रयास भी किया था। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने की भी धमकी दी थी।
महिला ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि पति और ससुर उससे दुर्व्यवहार करते थे जिसकी वजह से वह ससुराल छोड़कर मायके चली गई। उसने पति के साथ क्रूरता से इनकार किया।