prashant nerkar - Rokthok Lekhani News

जे.जे अस्पताल से फरार बांग्लादेशी महिला आरोपी मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ी
मुंबई : मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पासपोर्ट एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट समेत कई धाराओं में आरोपी बांग्लादेशी महिला नाजे बुखांरा इरशाद शेख (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला आरोपी वाशी पुलिस थाने (नवी मुंबई) के गुन्हा रजि. क्र. 54/2025 में भी वांछित थी। इस मामले में उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 398(2), 336(2), 336, 334(2), 340(2) तथा पासपोर्ट एक्ट की धारा 3A, 6A और फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14A के तहत केस दर्ज है।

15 अगस्त 2025 को आरोपी महिला को इलाज के लिए जे.जे. अस्पताल लाया गया था। सुबह करीब 11 बजे उसने पुलिस अमलदार को धक्का देकर अस्पताल से फरार हो गई। इस पर जे.जे. मार्ग पुलिस थाने में गुन्हा रजि. क्र. 368/2025, कलम 262 भा.द.स. के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने तीन दिनों तक गुप्त जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर महिला की तलाश की। अंततः 18 अगस्त 2025 को नवी मुंबई के तलासरी रोड, पनझारी इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्य नारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अभिनव देशमुख, उपायुक्त डॉ. प्रवीण मुंडे, सहायक पुलिस आयुक्त मनोहर शेलके और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राकेश शेलके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेवकर और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।