Medal - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : रेलवे ने खत्म की 20 साल पुरानी परंपरा, रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का मेडल
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे में सामने आए चांदी के नकली सिक्के (मेडल) घोटाले के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में एक अहम फैसला लेते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चांदी के सिक्के देने की 20 साल पुरानी परंपरा को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। रेलवे की ओर से अब रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई उपहार के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल नहीं दिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेनू शर्मा ने इस संबंध में बुधवार (28 जनवरी 2026) को औपचारिक आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि रिटायर होने वाले रेलवे अधिकारियों को सोने की परत वाले चांदी के मेडल देने की प्रथा को बंद करना है। यानी, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देने की प्रथा को समाप्त किया जाता है।

मामला सामने आने के बाद रेलवे ने संबंधित सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही, रेलवे के पास मौजूद मौजूदा मेडल स्टॉक का उपयोग अब रिटायरमेंट उपहार के तौर पर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें अन्य प्रशासनिक या वैकल्पिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, यह नया नियम 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाले अधिकारियों पर भी लागू होगा। यानी अब जो कर्मचारी इस तारीख या इसके बाद सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें यह गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा।

नवी मुंबई सेंट्रल क्राइम ब्रांच के सुनील शिंदे को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक मिला
नवी मुंबई :  पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील शिंदे को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपराध जांच और कानून लागू करने में उनके खास योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड की घोषणा रविवार को की गई, और शिंदे को सोमवार को नवी मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर में सम्मानित किया जाएगा।

इंस्पेक्टर शिंदे ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने, अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद करने में अहम भूमिका निभाई है।

उनकी जांच, जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रणनीतिक पुलिसिंग पर आधारित थी, ने इस क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को काफी मजबूत किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के 7 नायकों का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर एयरफोर्स के जांबाज अफसरों को मिलेगा युद्ध सेवा पदक
नई दिल्ली : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 7 अफसरों को सम्मानित किया जाएगा और यह पहली बार है जब वायुसेना को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसी वजह से 79वां स्वतंत्रता दिवस अपने आप में इतिहास रचने जा रहा है. दरअसल, हमारी सेनाओं को ऑपरेशन सिंदूर के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के बहावलपुर से मुरीदके तक 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया था. इसमें जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के कई बड़े आतंकी कमांडर मारे गए थे. फिर पाकिस्तान की आक्रामक कार्रवाई के जवाब में उसके 11 सैन्य अड्डों को भी हवाई हमलों में तबाह किया गया था.

सात शीर्ष सैन्य अधिकारियों को सर्वोच्च सम्मान
भारतीय वायुसेना के लिए पहला 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक'
भारतीय वायुसेना का पहला सर्वोच्च युद्धकालीन सेवा पदक
4 शीर्ष वायुसेना अधिकारियों को अलंकृत किया जाएगा
2 सेना अधिकारी और 1 नौसेना अधिकारी भी

बता दें कि सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक (परम युद्ध सेवा पदक) भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान है. यह युद्ध, संघर्ष या शत्रुता में सर्वोच्च विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार युद्धकालीन परम विशिष्ट सेवा पदक के समकक्ष है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. यह हत्या सरेआम की गई थी और लोगों से उनकी जाति पूछकर की गई थी. इसके बाद 7 मई 2025 को भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाया गया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने थल सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त शक्ति का योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 से अधिक आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए वहां टारगेटेड स्ट्राइक की थी.