Kala - Rokthok Lekhani

मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई. मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है, अपनी तेज रफ्तार जिंदगी के लिए मशहूर है. इसी भागदौड़ के बीच साल का एक समय ऐसा आता है, जब यह शहर कला और संस्कृति के रंगों में पूरी तरह डूब जाता है. हम बात कर रहे हैं काला घोड़ा फेस्टिवल की, जो हर साल मुंबई की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरता है. दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा इलाके में लगने वाला यह फेस्टिवल न केवल देश बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है. इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल में कला के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेशों का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक संदेश के साथ हुई है. पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को बचाने की अहमियत को समझाने के लिए चर्चगेट स्टेशन के बाहर स्थित ग्राउंड में एक विशेष इंस्टॉलेशन लगाया गया है. इस प्रोजेक्ट को छात्रों ने तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और ध्वनि प्रदूषण को कम करने का संदेश देना है. स्टेशन के बाहर से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस कलाकृति को देखकर रुकने पर मजबूर हो जाता है. काला घोड़ा फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है, बस आगंतुकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होता है.

मिथिला पेंटिंग और बॉम्बे आर्ट बने आकर्षण
काला घोड़ा के मुख्य इलाके में प्रवेश करते ही हस्तशिल्प और कला के कई स्टॉल्स दर्शकों का स्वागत करते हैं. इस बार बिहार की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग फेस्टिवल का बड़ा आकर्षण बनी हुई है. हाथ से बने कागज पर उकेरी गई यह पेंटिंग पूरी तरह पारंपरिक थीम पर आधारित है और दर्शकों को भारतीय लोक कला से रूबरू कराती है. इसके ठीक पास बॉम्बे आर्ट का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां पेंटिंग्स में मुंबई की आत्मा दिखाई देती है. इन चित्रों में शहर की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से कैनवास पर उतारा गया है. मुंबई के पुराने और नए स्वरूप से जुड़ाव रखने वालों के लिए यह स्टॉल खास आकर्षण बना हुआ है.

बांद्रा : गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में
मुंबई: बांद्रा रेल्वे स्टेशन से पूर्व में कलानगर- म्हाडा की ओर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए राहत की खबर है। गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में है। इस स्काईवॉक के खुलने के बाद पैदल यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना (य़ूबीटी) के विधायक वरुण सरदेसाई के अनुसार लंबे समय से इस स्काईवॉक का इंताजार लोग कर रहे हैं।

बहुप्रतिक्षित बांद्रा स्काईवॉक का काम अब पूरा होने वाला है। अगले 15-20 दिनों में स्काईवॉक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस स्काईवॉक से लाखों राहगीरों को भारी राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट उनके चुनावी हलफनामें में एक अहम वादा था। पिछले कुछ महीनों से वह नियमित रूप से स्काईवॉक का दौरा करके कार्य प्रगति का जायजा लेते रहे हैं।

सरदेसाई के मुताबिक वे विधानसभा और डीपीसीसी की बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। बांद्रा-पूर्व बदल रहा है। बांद्रा स्टेशन से बांद्रा कोर्ट तक अनंत काणेकर मार्ग के ऊपर बन रहे इस स्काईवॉक का काम पूरा होने से बांद्रा-पूर्व, कलानगर, गवर्नमेंट कॉलोनी, भारत नगर और बीकेसी स्थित सैकड़ों सरकारी और गैर सरकारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालयों में काम करनेवाले कर्मचारियों, इन क्षेत्र के निवासियों को भारी सहूलियत मिलेगी।

मुंबई : काला चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को ५ विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा
मुंबई : मुंबई में खतरनाक हथियारों के साथ शूटर के पकड़े जाने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। ३२ एमके फील्ड बंदूक, १२ बोर डबल बैरल गन, विदेशी रिवॉल्वर, मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से देखते हुए इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि मुंबई में हाई प्रोफाइल मर्डर के लिए संभवत: अंडरवर्ल्ड ने ये हथियार भेजे हैं।

बता दें कि हाल ही में बिश्नोई गैंग द्वारा कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा को जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। पिछले हफ्ते काला चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को ५ विदेशी पिस्तौल के साथ पकड़ा था। सभी आरोपी हरियाणा के रहनेवाले हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वर्चस्व हरियाणा और पंजाब में ज्यादा है, तभी से मुंबई पुलिस का माथा ठनका हुआ है और शक है कि किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति का गेम करने के फिराक में शूटर्स लगे हुए हैं। पुलिस ने पहले ही मुंबई स्थित कपिल शर्मा के घर के पास सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर असल साजिश उगलवाने की कोशिश कर रही है।

सूचना के आधार पर अंटाप हिल पुलिस ने छापेमारी कर ५२ वर्षीय इस आरोपी को गिरफ्तार किया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को जो हथियार मिले हैं, उसे देखकर वह दंग रह गई। आरोपी के पास से ३ फील्ड गन, १ डबल बैरल गन, १८ काटरेज और ४९ जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पुलिस पूछताछ करते हुए यह पता करने की कोशिश कर रही है कि वह खतरनाक हथियार किसे देने वाला था।

एक हफ्ते के भीतर दो जगहों से हथियार मिलने से पुलिस की बेचैनी बढ गई है, क्योंकि बिश्नोई गैंग ने एक ऑडियो जारी कर कपिल शर्मा को जान से मार डालने की धमकी दी थी। ऑडियो में कहा गया था कि कपिल शर्मा के संबंध सलमान खान से अच्छे हैं, इसलिए कपिल को अंजाम भुगतना होगा। यह भी धमकी दी थी कि सलमान खान के साथ काम करनेवाले डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और एक्ट्रेस को भी नहीं बख्शा जाएगा। गैंग ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था कि वह मुंबई में ऐसे हालात पैदा कर देगा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।