o - Rokthok Lekhani News

मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़
मुंबई: मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मरने के लिए ट्रेन के सामने पहुंचा, मिले थप्पड़
हैरानी की बात यह है कि शख्स मरने के लिए नाला पार करके रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था. मौत तो नहीं लेकिन उसे पिटाई जरूर मिल गई. सामने आए वीडियो में ट्रेन में मौजूद लोग कहते हुए सुनाई दे रहा हैं कि बजाओ इसको, यानी कि इसे पीटो.इसने में रेलवे स्टाफ ने उसे सच में पीट दिया. पीक आवर्स में हुई इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी झेलने पड़ी. ट्रेक काफी समय तक रास्ते में ही रुकी रही. जिस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई.

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

मुंबई ने दो भाईयों के ड्रामे को नहीं, विकास को चुना' बीएमसी चुनाव नतीजों पर बोले मिलिंद देवड़ा
मुंबई : मुंबई की सत्ता की असली परीक्षा माने जाने वाले बीएमसी चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर शहर की राजनीति को केंद्र में ला दिया है. देश की सबसे अमीर नगर निगम  के जनादेश को सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सियासत की दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है. विकास, जवाबदेही और नेतृत्व को लेकर जनता के फैसले पर अब सभी दल अपनी-अपनी व्याख्या कर रहे हैं.

बीएमसी चुनावों के नतीजों के बीच शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता ने इस बार बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि राजनीति के ड्रामे के लिए. मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'एक मुंबईकर के तौर पर मैं मुंबई की जनता का आभारी हूं, जिन्होंने बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि दो भाइयों के  ड्रामे के लिए. आज साफ हो गया है कि मुंबई की राजनीति में अब सिर्फ दो ही भाई देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे हैं और इनका सरनेम है विकास.'

देवड़ा का इशारा साफ तौर पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की ओर माना जा रहा है, जिन पर उन्होंने 'ड्रामा की राजनीति' करने का आरोप लगाया.

स्याही को लेकर आरोपों पर भी दिया जवाब
बीएमसी चुनाव के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेताओं की ओर से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वोट डालने के बाद उंगली पर  अब भी स्याही लगी हुई है, जबकि मैं अक्सर हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करता हूं.' देवड़ा ने कहा कि चुनावी हार के बाद बार-बार बहाने बनाए जा रहे हैं. 'कभी ईवीएम को दोष दिया जाता है, कभी वोटर लिस्ट में बदलाव को, और अब उंगली की स्याही  को. ये सब उन पार्टियों के अंदर लोकतंत्र की कमी को छुपाने के बहाने हैं.'

विपक्ष को दी 'शुभकामनाएं'
अपने बयान के आखिर में मिलिंद देवड़ा ने तंज के साथ कहा, 'मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं उन पार्टियों को शुभकामनाएं देता  हूं.'बीएमसी चुनाव नतीजों को मुंबई की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है, जहां सत्ताधारी गठबंधन इसे विकास और स्थिरता के समर्थन के तौर पर पेश कर रहा  है, वहीं विपक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर हार की वजहें तलाशता दिख रहा है.

बता दें कि इस चुनाव को उद्धव ठाकरे बनाम शिंदे गुट, बीजेपी की मुंबई में  पकड़ और विपक्ष की साख की कसौटी के तौर पर देखा जा रहा था. ऐसे में नतीजों के बाद बाद सत्ताधारी खेमे ने इसे 'विकास और जवाबदेही' के समर्थन का जनादेश बताया जबकि विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

मुंबई : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार भाई अनमोल बिश्नोई के संभावित प्रत्यर्पण; अपराध और आतंक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
मुंबई : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार भाई अनमोल बिश्नोई के संभावित प्रत्यर्पण को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने वाली है, चाहे वे देश में हों या विदेश में छिपे हों। शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश का दुश्मन कोई भी हो, किसी को भी नहीं बख्शने वाले हैं। आरोपी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो, सरकार उसे ढूंढ़कर वापस लाने का काम करेगी।" उन्होंने कहा कि अपराध और आतंक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी एजेंसियां सक्रिय हैं और कानून अपना काम कर रहा है।

बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य है, विदेश में छिपा हुआ है और कई मामलों में भारत में उसकी तलाश चल रही है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में उसके संभावित प्रत्यर्पण को लेकर संकेत मिले थे, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। अनमोल बिश्नोई पर हत्या, रंगदारी, धमकी, और गैंग से जुड़े अपराधों के कई गंभीर आरोप हैं। सीएम शिंदे ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर अपराध सिंडिकेट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है और किसी भी गैंग को यहां अपना नेटवर्क बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर कई बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं जिनके परिणाम सामने आए हैं। "अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता की सुरक्षा का सवाल है," शिंदे ने कहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनमोल बिश्नोई का प्रत्यर्पण होता है, तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। भारत में इस गैंग के कई मामलों में जांच जारी है और एजेंसियां लगातार उसके नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास कर रही हैं। उधर, सुरक्षा एजेंसियां प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज़ और अन्य कानूनी प्रक्रियाएँ तैयार करने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उच्च स्तरीय सूत्रों का दावा है कि इस दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है।

मुंबई: 16 करोड़ मूल्य के शेयरों की हेराफेरी से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज
मुंबई: आज़ाद मैदान पुलिस ने लगभग ₹16 करोड़ मूल्य के शेयरों की हेराफेरी से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। यह प्राथमिकी मुंबई के नेपेंसी रोड स्थित गोदरेज बाग निवासी लोहरास्प डी. कल्याणीवाला, दिलबर एल. कल्याणीवाला और अतुश एल. कल्याणीवाला के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120(बी) और 34 के तहत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता ने विश्वासघात का आरोप लगाया शिकायतकर्ता, जोगेश्वरी स्थित अग्नि मंदिर के पुजारी, फ्रामरोज़ दादी वच्छा (51) ने आरोप लगाया कि उनकी दिवंगत चाची, होमाई करकरिया का उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और विश्वसनीय सलाहकार द्वारा आर्थिक शोषण किया गया था।