colours - Rokthok Lekhani

मुंबई: पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रंगों का त्योहार शुरू
मुंबई: वसई-विरार जिले में होली का शुभारंभ होलिका दहन से हुआ। शहर और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक अनुष्ठानों और धार्मिक समारोहों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। लोग रात के समय होलिका की अग्नि के चारों ओर एकत्रित हुए और पर्व की परंपरागत प्रार्थना और मंत्रों के साथ होली की शुरुआत की। स्थानीय निवासी और भक्त होलिका दहन के महत्व और धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर लोग सुरक्षा और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए समारोह में शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने होलिका दहन की पवित्र अग्नि के चारों ओर रंगों और खुशियों के साथ त्योहार मनाया।

दैनिक जीवन की भागदौड़ से अलग यह अवसर लोगों को एकजुट करता है। वसई-विरार में होलिका दहन का आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक मेलजोल का भी प्रतीक बन गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित किया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अनुष्ठानों के दौरान लोग सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए मंत्रों का जाप और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके बाद आने वाले दिन होली खेलने की तैयारियों में जुटे लोग अगली सुबह रंगों और गुलाल के साथ त्योहार मनाने के लिए उत्साहित हैं। इस प्रकार, वसई-विरार में होलिका दहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज, धार्मिक आस्था और सामूहिक उत्साह के साथ होली पर्व की शुरुआत कर दी है।

मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई. मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है, अपनी तेज रफ्तार जिंदगी के लिए मशहूर है. इसी भागदौड़ के बीच साल का एक समय ऐसा आता है, जब यह शहर कला और संस्कृति के रंगों में पूरी तरह डूब जाता है. हम बात कर रहे हैं काला घोड़ा फेस्टिवल की, जो हर साल मुंबई की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरता है. दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा इलाके में लगने वाला यह फेस्टिवल न केवल देश बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है. इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल में कला के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेशों का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक संदेश के साथ हुई है. पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को बचाने की अहमियत को समझाने के लिए चर्चगेट स्टेशन के बाहर स्थित ग्राउंड में एक विशेष इंस्टॉलेशन लगाया गया है. इस प्रोजेक्ट को छात्रों ने तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और ध्वनि प्रदूषण को कम करने का संदेश देना है. स्टेशन के बाहर से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस कलाकृति को देखकर रुकने पर मजबूर हो जाता है. काला घोड़ा फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है, बस आगंतुकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होता है.

मिथिला पेंटिंग और बॉम्बे आर्ट बने आकर्षण
काला घोड़ा के मुख्य इलाके में प्रवेश करते ही हस्तशिल्प और कला के कई स्टॉल्स दर्शकों का स्वागत करते हैं. इस बार बिहार की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग फेस्टिवल का बड़ा आकर्षण बनी हुई है. हाथ से बने कागज पर उकेरी गई यह पेंटिंग पूरी तरह पारंपरिक थीम पर आधारित है और दर्शकों को भारतीय लोक कला से रूबरू कराती है. इसके ठीक पास बॉम्बे आर्ट का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां पेंटिंग्स में मुंबई की आत्मा दिखाई देती है. इन चित्रों में शहर की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से कैनवास पर उतारा गया है. मुंबई के पुराने और नए स्वरूप से जुड़ाव रखने वालों के लिए यह स्टॉल खास आकर्षण बना हुआ है.

मुंबई एयरपोर्ट तिरंगे के रंग में रंगा; अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने शेयर किया वीडियो
मुंबई : पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जश्न की तैयारी जारी है. आम लोगों ने भी घर-घर तिरंगा लगाया है. इस मौके पर अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी के बेटे और अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर इसे किस तरह से सजाया गया है. पूरा एयरपोर्ट तिरंगे के रंगों से चमक रहा है. टर्मिनल के बाहर, लॉबी और यहां तक कि लाइट हाउस तक आजादी की जश्न को लेकर तैयार है. जीत अदाणी ने एक्स पर लिखा है कि, 'हमारे तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की लहर दौड़ जाती है और मुझे यकीन है कि मुंबई हवाई अड्डे से गुजरने वाला हर व्यक्ति भी इसे महसूस करेगा.'

नीचे की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस भव्यता के साथ एयरपोर्ट के खंभों को सजाया गया है. तिरंगे के एक-एक रंग से चमक रहे खंभे देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रचर का प्रदर्शन कर रहे हैं. बताते चलें कि मुंबई एयरपोर्ट भारत में दिल्ली के बाद सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा है. यात्रियों की सुविधा को लेकर दुनिया भर में इसकी एक अलग पहचान रही है.

जीत अदाणी ने एक्स पर लिखा है कि, 'हमारे तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की लहर दौड़ जाती है और मुझे यकीन है कि मुंबई हवाई अड्डे से गुजरने वाला हर व्यक्ति भी इसे महसूस करेगा.' नीचे की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस भव्यता के साथ एयरपोर्ट के खंभों को सजाया गया है. तिरंगे के एक-एक रंग से चमक रहे खंभे देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रचर का प्रदर्शन कर रहे हैं. बताते चलें कि मुंबई एयरपोर्ट भारत में दिल्ली के बाद सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा है. यात्रियों की सुविधा को लेकर दुनिया भर में इसकी एक अलग पहचान रही है.

यात्री जब एयरपोर्ट में अंदर की तरफ प्रवेश करेंगे तो सामने में तिरंगे की रंग की चादर उनके स्वागत के लिए तैयार है. गौरतलब है कि व्यवस्था, सुविधा और लगातार उन्नत होती तकनीक तिरंगे की भव्यता को और अधिक बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही 'आई लव मुंबई' का मैसेज अलग ही अपनी छवि बिखेर रहा है. यात्री इस स्थान पर सेल्फी लेना बिल्कुल भी नहीं भूलेंगे.