Wadala - Rokthok Lekhani

मुंबई : वडाला में आग से निजी बसों का नुकसान
मुंबई : मुंबई के वडाला इलाके में स्थित आरटीओ पार्किंग में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लगने से यहां खलबली मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में तीन निजी बसें जलकर खाक हो गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई के वडाला टीटी इलाके में स्थित आरटीओ पार्किंग खड़ी बसों में आग लगने सूचना मिली थी। इसी जानकारी के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और तीनों बस में लगी आग बुझा दिया है।

वडाला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पार्किंग स्थल पर पहले एक बस में आग लगी थी। देखते ही देखते यह आग तीन अन्य बसों तक पहुंच गई।
मौके पर तत्काल अन्य बसों को हटा दिया गया था, जिससे यहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

मुंबई : वडाला के भक्ति पार्क में 35 साल के आदमी की बिल्डिंग के पानी के टैंक में डूबने से मौत
मुंबई : वडाला के भक्ति पार्क में एक MHADA बिल्डिंग में रहने वाले 35 साल के एक आदमी की रविवार को बिल्डिंग के पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। दोपहर 1.50 बजे, मुंबई फायर ब्रिगेड को एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि वडाला ईस्ट, भक्ति पार्क, MMRDA कॉलोनी, MHADA बिल्डिंग नंबर 11 के अंडरग्राउंड पानी के टैंक में एक आदमी गिर गया है।

BMC डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अधिकारियों ने बताया, "मुंबई फायर ब्रिगेड  मौके पर पहुंची और एक डेड बॉडी मिली। उसे लोकल पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सुरेश देवेंद्र के रूप में हुई, जो उसी सोसाइटी का रहने वाला था जहां वह डूबा था।" अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या मृतक गलती से पानी के टैंक में गिरा था और मौत की असली वजह क्या थी।

वडाला से 12 साल के लड़के के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार
मुंबई:  वडाला से अपहृत लड़के की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर शव को शांतिनगर के पास एक नाले में फेंक दिए जाने की घटना सामने आई है. इस मामले में आरोपी को वडाला टीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वडाला पूर्व के शांतिनगर इलाके में रहने वाले 49 वर्षीय शिकायतकर्ता का मछली बेचने का कारोबार है.

उनका 12 साल का बेटा यहां एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। 28 जनवरी को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह घर पर था। रात करीब साढ़े आठ बजे टहलने की बात कहकर घर से निकला बालक वापस घर नहीं लौटा। हर जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। अंततः पिता वडाला टी. टी। थाने पहुंचकर लड़के के लापता होने की सूचना दी।

तदनुसार, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शांतिनगर इलाके में पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान एक स्थानीय लड़के ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त लड़के को उसी इलाके में रहने वाले बिपुल शिकारी के साथ जाते देखा था. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. यहां एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लड़के को शिकारी के साथ जाते देखा गया।

तदनुसार, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी शिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। लेकिन वह वहां से भाग निकला था. उन्हें दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लिया है. इसके बाद वडाला टीटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले संदिग्ध आरोपी बिपुल शिकारी के खिलाफ पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था. उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. शिकारी, जो एक अपराध में गिरफ्तार किया गया था और जेल में था, छुट्टी पर जाने के बाद मुंबई भाग गया।

मुंबई के वडाला में 12 साल के बच्चे का हुआ कत्ल... 'शिकारी' दिल्ली के GB रोड से गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई का वडाला, 12 साल का बच्चा और एक अनहोनी. ये कहानी है उन माता-पिता के कभी न भूल पाने वाले उस दर्द की, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था. संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था और जिगर का टुकड़ा भी. होता भी क्यों नहीं, शादी के 14 साल बाद उसके माता-पिता को यह सुख नसीब जो हुआ था.

लेकिन उनको क्या पता था कि ये खुशी उनके पास ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है. एक घटना ने 42 साल के माता-पिता का सबकुछ तबाह कर दिया. 28 जनवरी को 12 साल का संदीप मुंबई के वडाला में अपने घर के पास से अचानक लापता हो गया. परिवार का दिन पुलिस स्टेशन में चक्कर लगाने से शुरू होता और अस्पतालों और आसपास की धूल छानने के बाद खत्म होता.

पुलिस भी संदीप का पता नहीं लगा पा रही थी. जिस वजह से उसके मछुवारे माता-पिता बुरी तरह से टूट गए थे. लेकिन उम्मीद की एक किरण अब भी बची थी. 4 मार्च उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान लेकर आया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. पुलिस को एक जंगली इलाके में बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला. अगले दिन खोपड़ी मिलते ही उनकी उम्मीद की आखिरी किरण भी पूरी तरह से बुझ गई. दरअसल सीसीटीवी में 12 साल का संदीप बिपुल शिकारी नाम के शख्स के साथ देखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. वह बच्चे को टैक्सी में बिठाते हुए दिख रहा था.

जैसे ही लोगों को पता चला कि पुलिस संदिग्ध बिपुल शिकारी का पीछा कर रही है तो उसके पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस को खबर कर दी और उसको जमकर पीटा, जिसकी वजह से वह कीचड़ और खून से लथपथ हो गया. मुंबई और दिल्ली पुलिस ने जब शिकारी के बैकग्राउंड की गहराई से जांच की, तो पता चला कि उसका अपराध का इतिहास रहा है.

वह तो एक सजायाफ्ता अपराधी था. उसने अप्रैल 2012 में, कोलकाता में दुर्गा चरण मित्रा स्ट्रीट पर एक लड़की की हत्या कर दी थी. जांच में खुलासा हुआ था कि शिकारी पीड़िता को मारने से पहले रेडलाइट एरिया सोनागाछी लेकर गया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

कोराना माहमारी में बिपुल शिकारी समेत अन्य अपराधियों को पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया था. जिसके बाद वह कभी जेल वापस नहीं लौटा. कानून से भागने की वजह से 31 अगस्त 2022 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था. इसके बाद बिपुल शिकारी ने पश्चिम बंगाल छोड़ दिया और मुंबई जा पहुंचा, जहां उसने अपने पुराने काम पर वापस लौटने से पहले छोटे-मोटे काम किए. उसने एक संदिग्ध ट्रांसजेंडर के नेतृत्व वाले गिरोह के साथ मिलकर संदीप को किडनैप किया और और उसकी हत्या कर दी.

संदीप की हत्या के बाद शिकारी के लापता होने की तकनीकी जांच की गई, जिसके दौरान मुंबई पुलिस को अपराधी के दिल्ली भाग जाने का शक हुआ.  उसे एक बस में चढ़ते हुए देखा गया. पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के फोन को ट्रेस किया, पुलिस को उम्मीद थी कि वह उनके संपर्क जरूर करेगा. पुलिस की ये ट्रिक काम कर गई. शिकारी ने दिल्ली जाते समय अपनी मां को फोन करने के लिए किसी अन्य यात्री का फोन इस्तेमाल किया. मुंबई पुलिस ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में अपनी टीम को अलर्ट कर दिया.

गुरुवार तड़के मध्य दिल्ली के जीबी रोड पर अचानक हलचल मच गई. पुलिस को बिपुल शिकारी के आने की खबर मिली तो वह सादी वर्दी में वहां पहुंच गए. डीसीपी हर्ष वर्धन और सचिन शर्मा को इस बात की जानकारी दी गई. इस सब से अनजान शिकारी जैसे ही वहां के एक कोठे में घुसा और 30 मिनट बाद बाहर निकला तो पुलिसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.

जैसे ही उसे इस बात का एहसास हुआ, उसने भागना शुरू कर दिया. लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बिपुल शिकारी मुंबई पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शुमार था. इस तरह से शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और मुंबई पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई. उसकी हिरासत के लिए एक टीम शुक्रवार को दिल्ली पहुंची.  दिल्ली पुलिस ने अन्य पुलिसकर्मियों को पहले ही सकर्त कर दिया है कि वह अगर मुंबई जाते समय शौचालय जाने की बात भी कहे तो भी सतर्क रहें.