up badly
Maharashtra 

नागपुर : 40-50 मनसे कार्यकर्ताओं का यस बैंक पर हल्ला बोल... लोन ऑफिसर की जमकर की पिटाई

नागपुर : 40-50 मनसे कार्यकर्ताओं का यस बैंक पर हल्ला बोल...  लोन ऑफिसर की जमकर की पिटाई मनसे के लगभग 40-50 कार्यकर्ता मोर्चा लेकर तीसरी मंजिल स्थित बैंक पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। गुस्साएं कार्यकर्ताओं को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने शटर पहले ही बंद कर रखा था। आंदोलनकारियों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के साथ भी शाब्दिक विवाद हुआ। बैंक का एक कार्यालय बिल्डिंग के चौथे माले पर होने का पता चलते ही आंदोलनकारी ऊपर पहुंच गए। यहां एक लोन अधिकारी के साथ उनका विवाद हो गया जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की।
Read More...

Advertisement