flash - Rokthok Lekhani News

ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
ठाणे : महाराष्ट्र के शाहपुर तालुका में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई, एक लापता है। तीन पर्यटकों को बचाया गया। कल्याण के पांच दोस्त डोलखंब क्षेत्र के चोंढे के पास एक झरने पर वीकएंड की छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। रविवार दोपहर जंगल में मौसम तेजी से बदला, जिससे क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर बढ़ा और पर्यटक तेज धाराओं में बह गए। बचाव दल ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतक आकाश देशमुख (21) कल्याण के आधारवाड़ी का था, उसका शव शाम को मिला। लापता दिनेश मंडलकर (34) कल्याण ईस्ट का है, उसकी तलाश जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने मानसून में झरनों और नदियों पर न जाने की चेतावनी दी है।

करजत जिले में नीट अभ्यर्थी ने खुदकुशी की
महाराष्ट्र में एक छात्रा के आत्महत्या करने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, करजत जिले के अहिल्यानगर के जलालपुर निवासी अंकिता सांगले ने NEET पुनर्परीक्षा में 166 अंक प्राप्त करने के बाद कल (रविवार को) आत्महत्या कर ली। करजत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नवी मुंबई के बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
बाढ़ और बारिश के पानी की चपेट में आने की ऐसी एक अन्य घटना ठाणे-बेलापुर रोड पर हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दीघा इलाके में एक बांध में तैरते समय 28 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया।पीड़ित की पहचान अंकुश गौड़ के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी ने बचाव कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद शनिवार को पानी में राफ्ट उतारे गए। व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद पीड़ित का पता नहीं लग सका है। अधिकारियों के मुताबिक अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई, इसलिए बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित कर दिया गया कि तलाशी अभियान सुबह जल्दी फिर से शुरू होगा।

नई दिल्ली : उत्तरकाशी जिले में हरसिल के पास धराली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़
नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हरसिल के पास धराली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इलाके में तबाही का मंजर पसरा हुआ है। तबाही के इस मंजर को गूगल अर्थ ने भी कैद किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जो मकान और होटल पहले थे वो अब नहीं हैं। अब एक सपाट इलाका हो चुका है और हर तरफ मलबा ही मलबा पड़ा हुआ है।

भारतीय सेना के कैंप से 4 किमी. दूर मची तबाही
भूस्खलन दोपहर करीब 1:45 बजे धराली गांव के पास हुआ, जो हर्षिल में भारतीय सेना शिविर से मात्र 4 किमी दूर है। धराली गंगोत्री के रास्ते में मुख्य पड़ाव है और यहां कई होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आई।

और हर तरफ मच गई चीख पुकार
इलाके के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सूखी जमीन की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे। इलाके में पानी का तेज बहाव देखा गया। लोगों को दहशत में चीखते-चिल्लाते सुना गया।

सेना ने क्या कहा?
सेना ने कहा कि उसकी पहली टीमें कस्बे में पहुंच गई हैं। सेना ने कहा, "धराली में एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे बस्ती में अचानक मलबा और पानी का बहाव शुरू हो गया।"

धराली के मार्केट में हुआ भारी नुकसान
जल स्तर में अचानक वृद्धि के बाद, धराली के पास खीर गढ़ में स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और भारतीय सेना को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।