NCP chief Sharad Pawar - Rokthok Lekhani News

अरविंद केजरीवाल के साथ आए शरद पवार, BJP के खिलाफ यह अपील
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। दिल्ली के एलजी के अधिकारों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करते हुए केजरीवाल नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। शरद पवार से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पवार ने कहा कि सभी गैर बीजेपी पार्टियों को इस मुद्दे पर केजरीवाल के साथ आना चाहिए। पवार ने साथ ही कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की लड़ाई को समर्थन देने के लिए शरद पवार को शुक्रिया कहा है..Arvind Kejriwal meets NCP chief Sharad Pawar..

मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद शरद पवार और केजरीवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, यह संसदीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई का समय है। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि सभी गैर-भाजपाई दल अरविंद केजरीवाल का समर्थन करें।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शरद पवार को शुक्रिया जताने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, 'अध्यादेशों का इस्तेमाल कर चुनी हुई सरकारों को काम नहीं करने दिया जा रहा है, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई को समर्थन देने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं..Arvind Kejriwal meets NCP chief Sharad Pawar...

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में पवार से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। केजरीवाल मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके बांद्रा स्थित घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर बीजेपी शासित केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई के लिए उनका समर्थन मांगा था...Arvind Kejriwal meets NCP chief Sharad Pawar...

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते अपने देशव्यापी दौरे के तहत मंगलवार को केजरीवाल और मान ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। केंद्र ने पिछले शुक्रवार को दिल्ली में 'ग्रुप-ए' अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था। आम आदमी पार्टी सरकार ने इस कदम को सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ धोखा बताया...Arvind Kejriwal meets NCP chief Sharad Pawar...

एनसीपी चीफ शरद पवार ने शिवसेना को पहुंचाया नुकसान, NCP ने सरकार से पूरा फंड वसूला - रामदास कदम
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को एनसीपी चीफ शरद पवार के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाए। अपने आरोपों में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार शिवसेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सौंपे थे।

कदम ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए दावा किया कि पवार द्वारा शिवसेना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी, लेकिन ठाकरे पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे।

हालांकि एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कदम की टिप्पणी को खारिज किया है। साथ ही दावा किया है कि शिवसेना में विभाजन के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि बागी नेता पवार को निशाना बनाकर इससे ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री कदम ने सोमवार को ठाकरे को लिखे एक पत्र में शिवसेना नेता के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। शिवसेना अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम को घोषणा की कि कदम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।

बाद में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे ने कदम को नेता के रूप में बहाल किया। ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों द्वारा पार्टी के खिलाफ बगावत करने के बाद पिछले महीने एमवीए सरकार गिर गई।

कदम ने मंगलवार को कहा कि मैंने उद्धव ठाकरे को पर्याप्त सबूत दिए कि कैसे राकांपा प्रमुख शरद पवार शिवसेना को कमजोर कर रहे थे। कदम ने दावा किया कि पवार ने कुनाबी समुदाय (कोंकण में) के सदस्यों को अच्छे पद दिए और उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत किया।

उन्होंने आगे दावा किया कि मुख्यमंत्री हमारे थे, धन सरकारी खजाने से आया, लेकिन पार्टी (शिवसेना) को पवार ने चरणबद्ध तरीके से कमजोर कर दिया। कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे के सामने ऐसी ही चिंता व्यक्त की, लेकिन वह पवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

कदम ने कहा कि अगर शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो क्या उन्होंने उद्धव ठाकरे को एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने दिया होता? पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में (2019 में) सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के उद्धव ठाकरे के कदम का विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (उद्धव से) कहा कि यह पाप करने जैसा है। बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को इस तालमेल से शांति नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले महीने, जब शिंदे ने पार्टी के खिलाफ बगावत की तो रामदास कदम के बेटे और रत्नागिरी जिले के दापोली से विधायक योगेश कदम भी बागी खेमे में शामिल हो गए थे।

इस बीच एनसीपी प्रवक्ता तापसे ने कहा कि पवार की पहल के कारण एमवीए का गठन किया गया। बगावत के बाद भी एनसीपी उद्धव ठाकरे और शिवसेना के उनके नेताओं के समूह का समर्थन कर रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख ने नेताजी और बाल ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भी नेताजी को अगरतला में श्रद्धांजलि दी।

उद्धव ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ में बोस और अपने दिवंगत पिता की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

राकांपा प्रमुख ने ट्वीट कर शिवसेना संस्थापक ठाकरे के भाषणों और उनके लेखों को याद किया, जिसमें तत्कालीन सामाजिक तथा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की गई थी। पवार ने कहा कि बाल ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों के हितों की रक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए। पवार ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता अंदोलन में उनके योगदान की सराहना की।

उधर,त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं माकर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता माणिक सरकार ने कहा कि भारत को राजनीतिक आजादी 75 साल पहले ही मिल गई थी, लेकिन आर्थिक आजादी अब भी लाखों भारतीयों के लिए दूर की कौड़ी है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने एक ऐसे आजाद भारत का सपना देखा था जो भुखमरी से मुक्त हो। माकपा की युवा शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सरकार ने कहा,‘‘यदि आर्थिक असमानता को दूर नहीं किया गया तो केवल राजनीतिक आजादी को वह आजादी नहीं कहा जा सकेगा, जिसका सपना देखा गया था।’’

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा एमवीए सरकार के कुछ प्रमुख फैसलों ने कोविड-19 महामारी के मामलों को कम करने में मदद की
NCP chief Sharad Pawar said some major decisions of the MVA government helped reduce the incidence of Kovid-19 epidemic.

Rokthok Lekhani

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इसके द्वारा लिए गए ‘‘कुछ महत्वपूर्ण फैसलों’’ ने कोविड​​-19 मामलों को कम करने में मदद की। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि चीजें सामान्य हो जायेंगी और महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया है कि वह पेट्रोल और डीजल पर केंद्र के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद ईंधन की कीमतों में लोगों को राहत देगी, लेकिन अगर केंद्र सरकार राज्य को जीएसटी मुआवजे का भुगतान करती है तो वह ऐसा करने की स्थिति में होगी।

पवार पुणे जिले के बारामती स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। दिवाली के मौके पर वह अपने परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपने आवास पर थे। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण पवार परिवार ने बारामती में दिवाली का उत्सव नहीं मनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल, कोविड-19 के कारण, हमें कुछ मानदंडों का पालन करना पड़ा, लेकिन अब देश में कोविड-19 का खतरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। जहां तक महाराष्ट्र का सवाल है, राज्य सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसके परिणामस्वरूप हम देख रहे हैं कि कोरोना वायरस रोगियों की संख्या घट रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल भी, परिवार इस बात को लेकर असमंजस में था कि दीपावली हमेशा की तरह मनाई जाए या नहीं, लेकिन लोगों और सहयोगियों ने जोर देकर कहा कि हम बारामती में दिवाली मनाएं और आश्वासन दिया कि वे सभी कोविड-19 मानदंडों का पालन करेंगे। आज सैकड़ों लोग, पार्टी के कार्यकर्ता आए और अनुशासित तरीके से दिवाली की बधाई दी।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस की स्थिति में और सुधार होगा। पवार ने कहा, ‘‘हम खतरे से बाहर आ रहे हैं… मुझे यकीन है कि हम वापस सामान्य हो जाएंगे और महामारी के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कर पायेंगे और हम अर्थव्यवस्था को बहाल करने में सक्षम होंगे। सभी लोगों और मुझे यकीन है कि हम नई उम्मीद के साथ फिर से शुरुआत करने में सफल होंगे।’’

ईंधन की कीमतों पर केंद्र द्वारा दी गई राहत पर और यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार लोगों को कुछ राहत देगी, पवार ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर राज्य सरकार से बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह निश्चित रूप से राहत प्रदान करेगी, लेकिन केंद्र को जीएसटी मुआवजे का भुगतान करना चाहिए और अगर यह दिया जाता है तो ही लोगों के पक्ष में निर्णय लेना संभव होगा।’’

केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, ताकि दरों को अपने उच्चतम स्तर से नीचे लाने में मदद मिल सके।

उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार परिवार की दिवाली पार्टी में मौजूद नहीं थे।

इस बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि डॉक्टरों ने संकेत दिया है कि अजित पवार में कोविड-19 के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह उनकी जांच की गई और रिपोर्ट आनी बाकी है। एहतियात के तौर पर, हमने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया।’’

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि मजदूर संघों के मुख्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की और उनसे कहा कि वे हड़ताल पर आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि वे दिवाली के दौरान लोगों को कोई असुविधा में नहीं डालना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोगों (एसटी कार्यकर्ताओं) ने हड़ताल जारी रखने का कड़ा रुख अपनाया है।’’ पवार ने कहा कि 80-85 प्रतिशत एसटी बस लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं और केवल 15 से 20 प्रतिशत ही सड़कों से नदारद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों से अपील करता हूं जो अभी भी हड़ताल पर हैं। यहां तक कि अदालत ने भी एक रूख लिया है और उन्हें हड़ताल नहीं करने को कहा है। मुझे लगता है कि उन्हें (कर्मचारियों को) अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए और (हड़ताल के) मुद्दे को समाप्त करना चाहिए।’’