champion - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ देश के कृषि मंत्री का दायित्व संभाल चुके शरद पवार किसानों को सूखा राहत दिलाने के लिए खुद मैदान में उतरेंगे। कम बारिश की वजह से सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों का हाल जानने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार 28 सितंबर से सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा शुरू करेंगे।

एनसीपी शरद पवार गुट के एक नेता ने कहा कि विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में किसान सूखे का सामना कर रहे हैं। सरकार 5 अक्टूबर के बाद सर्वे शुरू करेगी तब तक किसानों का सब कुछ समाप्त हो जायेगा। सरकार सिर्फ जुबानी और कागजी कार्यवाही करके कोटा पूरा करना चाहती है जबकि किसानों तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है।

शरद पवार 85 साल के हैं। रोहित पवार ने यह ऐसे वक्त पर किया जब कांग्रेस पहले ही अल्टीमेटम दे चुकी है कि सरकार किसानों को आर्थिक मदद दे नहीं तो राज्य में मंत्री घूम नहीं पाएंगे। किसानों का सूखे से बुरा हाल है, ज्यादातर जिलों में खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है, खाद और बीज खेतों में डाल के बावजूद किसानों के हाथ खाली हैं ऐसे में किसानों को तत्काल आर्थिक मदद दिया जाए और इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित की जाए। राज्य के 36 जिलों में से 19 पूरी तरह से सूखाग्रस्त हैं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने इससे पहले देवेंद्र फडणवीस सरकार को पत्र लिख कर सूखाग्रस्त किसानों को प्रतिहेक्टेयर 50 हजार रुपये देने की मांग की थी।

एनसीपी शरद पवार गुट के ही विधायक रोहित पवार ने रविवार से मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जल्द से जल्द किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराए, नहीं तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल बारिश न होने के कारण बर्बाद हो गई है। किसान परेशान है जबकि सरकार खानापूर्ति के लिए 5 अक्टूबर का इंतजार कर रही है।

महाराष्ट्र में कम बारिश की वजह से राज्य के कई जिले सूखे की चपेट में हैं। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना लगातार किसानों को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग कर रही है। जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि 5 अक्टूबर से सूखाग्रस्त जिलों का सर्वे शुरू किया जाएगा। उसके बाद आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी पालक मंत्रियों को अपने अपने जिले की रिपोर्ट देने को कहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत
मुंबई: फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख जब स्वदेश लौंटी तो मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. दिव्या यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर दिव्या का स्वागत गर्मजोशी और गर्व के साथ किया गया और उनके इस दौरान उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा गया. महज 19 साल की उम्र में, दिव्या ने प्रतिष्ठित फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन का खिताब जीतकर और प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. दिव्या भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला हैं. उनकी जीत वैश्विक शतरंज में भारत की बढ़ती प्रमुखता का एक शानदार उदाहरण है.

कोनेरू हम्पी को हराकर जीता खिताब
भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीते सोमवार को हमवतन और अपने से कहीं अधिक अनुभवी कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में हराकर फिडे महिला विश्व कप का खिताब जीता. इस जीत से 19 साल की दिव्या ने ना सिर्फ यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता बल्कि साथ ही ग्रैंडमास्टर भी बन गईं जो टूर्नामेंट की शुरुआत में असंभव लग रहा था.

वह ग्रैंडमास्टर बनने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला और कुल 88वीं खिलाड़ी हैं. नागपुर की इस खिलाड़ी ने शनिवार और रविवार को खेले गए दो क्लासिकल मुकाबलों के ड्रॉ होने के बाद टाईब्रेकर में जीत दर्ज की. दो क्लासिकल बाजी ड्रॉ होने के बाद टाईब्रेकर का पहला समूह निर्णायक साबित हुआ जिसमें हम्पी ने अपना संयम खो दिया.

विश्व कप और महिला विश्व चैंपियनशिप को छोड़कर हम्पी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज में सब कुछ जीता है लेकिन किस्मत या फिर अपने धैर्य के कारण विश्व कप खिताब जीतने में नाकाम रही हैं. दिव्या ने सोमवार को दृढ़ निश्चय दिखाया और इस जज्बे का बोनस ग्रैंडमास्टर खिताब था जो इस प्रतियोगिता के चैंपियन के लिए आरक्षित था.