Standard - Rokthok Lekhani

मुंबई : अंधेरी-मरोल में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड होलसेल फिश मार्केट की योजना
मुंबई : मुंबई के अंधेरी-मरोल में एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का होलसेल फिश मार्केट प्रोजेक्ट बनाया जाना है। फिशरीज़ और पोर्ट्स मिनिस्टर नितेश राणे ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल मिल गया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में नितेश राणे ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत साल 2025-26 के लिए महाराष्ट्र स्टेट एनुअल एक्शन प्लान को मंज़ूरी मिल गई है, जिसमें मुंबई के मरोल (अंधेरी) में 138 करोड़ रुपये के मॉडर्न होलसेल फिश मार्केट प्रोजेक्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल दिया गया है।

इसमें मछली पकड़ने के बंद होने के समय के दौरान पारंपरिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके के लगभग 2,816 बेनिफिशियरी को रोजी-रोटी और न्यूट्रिशन में मदद देना भी शामिल है। नितेश राणे ने इस पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार से बात की और आज इसका नतीजा मिला है। मुंबई जैसे मेट्रोपोलिस में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का होलसेल फिश मार्केट बनाना समय की ज़रूरत थी।

नितेश राणे ने कहा, "यह प्रोजेक्ट न सिर्फ़ व्यापार को आसान बनाएगा, बल्कि हज़ारों मछुआरों और उससे जुड़े सेक्टर को रोज़गार और स्थिरता भी देगा। मुझे पक्का यकीन है कि यह महाराष्ट्र में 'ब्लू इकॉनमी' को मज़बूत करने की दिशा में एक ज़रूरी कदम होगा।"

मुंबई: हजारों निजी सुरक्षा एजेंसियों पर अब सरकार की गाज; मानक कार्यप्रणाली जारी
मुंबई: राज्य में बगैर किसी मान्यता और अधूरी ट्रेनिंग के चल रही हजारों निजी सुरक्षा एजेंसियों पर अब सरकार की गाज गिरने वाली है। महायुति सरकार ने निजी सुरक्षा रक्षक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं के लिए सख्त नियम लागू करते हुए मानक कार्यप्रणाली जारी कर दी है। इसके तहत अब किसी भी संस्था को तब तक लाइसेंस नहीं मिलेगा, जब तक वह तयशुदा प्रशिक्षण, योग्य प्रशिक्षक, आधारभूत सुविधा और प्रमाणपत्र प्रक्रिया का कड़ाई से पालन नहीं करती। सरकार के इस निर्णय से जहां गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद है, वहीं नियमों पर खरी न उतरने वाली सैकड़ों एजेंसियों के बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे हजारों गार्ड्स की नौकरियों पर भी संकट के बादल घिरते दिख रहे हैं। इसे लेकर निजी सुरक्षा मुहैया कराने वाली कई एजेंसियों के चालकों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी है।

उल्लेखनीय है कि निजी सुरक्षा रक्षकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने वाली संस्थाओं के लिए महायुति सरकार ने अब सख्ती का रास्ता अपनाया है। गृह विभाग ने कल से मानक कार्यप्रणाली लागू कर दी है, जो पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। इसके तहत अब बिना निर्धारित ट्रेनिंग, बुनियादी सुविधाएं, प्रशिक्षकों की पात्रता और वैध दस्तावेजों के कोई भी संस्थान न तो लाइसेंस पा सकेगा और न ही उसका नवीनीकरण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश में बताया गया है कि गृह विभाग के विशेष प्रधान सचिव ही अब पूरे राज्य में इन संस्थानों को लाइसेंस देने के लिए नियंत्रण प्राधिकारी होंगे। इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो संस्थाएं बिना लाइसेंस के चल रही हैं, उन्हें छह महीने की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद पीएसएआर अधिनियम की धारा २०(२) के तहत २५,००० रुपए तक जुर्माना और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई तक होगी। सुरक्षा मुहैया करानेवाली एजेंसियों को अब सभी प्रशिक्षण संस्थानों को हर तीन महीने में सफल प्रशिक्षुओं की सूची भेजनी होगी और सभी अभिलेख कम से कम तीन साल तक सुरक्षित रखने होंगे। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक या जोनल डीसीपी द्वारा साल में दो बार औचक निरीक्षण होगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए सख्त एसओपी के बाद मुंबई समेत राज्य में सैकड़ों की संख्या में मौजूद निजी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अब बिना निर्धारित ट्रेनिंग, योग्य प्रशिक्षकों और प्रमाणपत्र के किसी भी सुरक्षा गार्ड को नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। साथ ही प्रशिक्षण संस्थाओं को लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया भी पहले से कहीं ज्यादा कठिन और पारदर्शक बना दी गई है।

पुरानी एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ीं
अभी तक राज्य में बड़ी संख्या में ऐसी एजेंसियां सक्रिय थीं जो अधूरी सुविधाओं, अनुभवहीन प्रशिक्षकों और बिना किसी प्रमाणित ट्रेनिंग के गार्ड्स को तैनात कर रही थीं। लेकिन अब एसओपी के लागू होते ही इन एजेंसियों को या तो नए सिरे से मान्यता लेनी होगी या अपने दरवाजे बंद करने पड़ सकते हैं। इस नई प्रणाली से जहां सुरक्षा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है, वहीं इसके तात्कालिक असर से हजारों सुरक्षा गार्ड्स की नौकरियों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

प्रशिक्षण का इस तरह है नया खाका
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में जिक्र किया गया है कि नए गार्ड्स को २० कार्य दिवस यानी १६० घंटे की ट्रेनिंग अनिवार्य होगी। पूर्व सैनिक व पुलिसकर्मी को सात कार्य दिन अर्थात ५६ घंटे तक ट्रेनिंग देना होगा। इतना ही नहीं जो व्यक्ति लाइसेंस प्राप्त करना चाहता है, उसे भी छह दिन का प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। इतना ही नहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।