saves - Rokthok Lekhani

मुंबई : देवदूत बने RPF जवान ने 22 वर्षीय युवक की बचाई जान, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
मुंबई : लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत ड्यूटी के दौरान अद्भुत साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक 22 वर्षीय युवक की जान बचा ली. युवक अचानक पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया था, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई थी. बिना समय गंवाए RPF जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस साहसिक कार्रवाई के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और जवानों की बहादुरी की जमकर सराहना की.

प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरा युवक
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब ट्रेन संख्या 12546 रक्सौल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर प्लेस हो रही थी. दोपहर लगभग 03:38 बजे, बिहार के मधुबनी जिले का निवासी कुंदन कुमार (22) चलती ट्रेन के गेट पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने खतरनाक गैप (Gap) में जा गिरा.

जवानों की सूझबूझ से बची युवक की जान
साथ ही, मौके पर तैनात उप निरीक्षक आरपी वंजारी और प्रधान आरक्षक सचिन साबने ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा. उन्होंने बिना एक पल गंवाए फुर्ती दिखाई और उसे खींचकर बाहर निकाला. जवानों की इस सूझबूझ और तत्परता की वजह से युवक की जान बच गई. वरना वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकता था. हादसे के बाद युवक काफी घबरा गया था. RPF स्टाफ उसे तुरंत थाने लेकर गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. यात्री ने अपनी जान बचाने के लिए RPF के जवानों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया. जरूरी जांच और आराम के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित रूप से दोबारा रक्सौल एक्सप्रेस में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया. RPF के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और सहायक सुरक्षा आयुक्त दादर के मार्गदर्शन में किए गए इस साहसी कार्य की विभाग में काफी सराहना हो रही है. रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं.

मुंबई : लिफ्ट में घंटों फंसी रही लड़की... मनपा के आपातकालीन विभाग के अधिकारी ने बचाई जान
मुंबई :  तिलक नगर स्थित वीणा सरणी नामक इमारत के लिफ्ट में एक अकेली लड़की लिफ्ट में घंटों फंसी रही। इमारत के दूसरी विंग में रहने वाले मनपा के आपातकालीन कक्ष के अधिकारी राजेन्द्र लोखंडे की तत्परता से लड़की की जान बच पाई। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला जो इस इमारत में घर काम करती है वह 15 वी मंजिल पर जा रही थी इसी दौरान इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल पर जाने के बाद बंद हो गई।

लिफ्ट का दरवाजा भी चाभी से नहीं खुल रहा था। वॉचमेन की लाख मशक्कत के बाद लगभग आधा घंटे तक अपनी पूरी तरकीब लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोल पाया। लिफ्ट में एक महिला के फंसे होने की जानकारी दूसरी विंग में रह रहे मनपा के आपातकालीन कक्ष विभाग के अधिकारी लोखंडे को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर लिफ्ट के बंद दरवाजे को पुर जोर कोशिश कर लिफ्ट में फंसी महिला को बाहर निकाला।

महिला लिफ्ट में बेहोश होकर गिर गई थी क्योंकि लिफ्ट में फंसी महिला को लगभग एक घंटे का समय अंदर बीत गया था। मनपा अधिकारी ने जानकारी दी कि लिफ्ट में ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस लगा होता है, लेकिन यह सिर्फ बिजली चले जाने पर ही काम करता है। अतः यदि कोई लिफ्ट में फंसा हो, तो मुख्य बिजली सप्लाई बंद न करें, क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।