Ayodhya - Rokthok Lekhani News

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,200 आवेदन, 20 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट; 11-12 अगस्त को इंटरव्यू
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के CEO पद के लिए प्राप्त करीब 5,200 आवेदनों में से लगभग 20 उम्मीदवारों को अंतिम इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में होगा।

इंटरव्यू के बाद तीन सदस्यीय चयन समिति तीन नामों की सिफारिश ट्रस्ट को करेगी। ट्रस्ट द्वारा नए CEO के नाम की घोषणा 2 सितंबर 2026 को किए जाने की संभावना है। चयनित CEO श्रीराम मंदिर से जुड़े प्रशासन और समग्र प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस पद के लिए आवेदन करने वालों में सशस्त्र बलों, शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवार शामिल हैं। चयन समिति में सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और रिटायर्ड परमाणु वैज्ञानिक सुरेश हावरे शामिल हैं।

CEO पद की नियुक्ति का फैसला मंदिर के प्रबंधन को अधिक पेशेवर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह प्रक्रिया जून में मंदिर के दान कोष में कथित गड़बड़ी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रस्ट की बैठक में CEO नियुक्त करने के निर्णय के बाद शुरू हुई थी।

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल
मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना पहला समर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत अब एयरपोर्ट से देश के 46 शहरों के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इस नए शेड्यूल में 30 नए घरेलू रूट जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को देश के बड़े शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक जगहों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट्स
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 9 फ्लाइट्स होंगी, जबकि गोवा (7), बेंगलुरु (6) और कोचीन (5) के लिए भी अच्छी संख्या में उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और इंदौर जैसे शहर भी इस नेटवर्क में शामिल हैं। इस दौरान इंडिगो, अकासा, और एयर इंडिया अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स
मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाकर हर हफ्ते करीब 1,092 एयर ट्रैफिक मूवमेंट तक पहुंचाई जाएगी, यानी रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स संचालित होंगी। लॉन्च के समय जहां रोजाना 22 फ्लाइट्स थीं, वहीं अप्रैल 2026 तक यह संख्या बढ़कर 78 दैनिक प्रस्थान तक पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से अपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू की थीं। अब इस नए शेड्यूल के साथ मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और छोटे-बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

नए रूट में कौन-कौन शहर
30 नए रूट में आगरा, औरंगाबाद, अयोध्या, बागडोगरा, बरेली, बेलगाम, भावनगर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, दिउ, गोवा, गोरखपुर, हिण्डोन, जबलपुर, राजकोट, जम्मू, कन्नूर, कोल्हापुर , मदुरै, कोलकाता, पटना, रायपुर, श्रीनगर, तिरुपति, त्रिवेंद्रम और वाइजैग शामिल।

मुंबई : आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, अयोध्या, दिल्ली और मुंबई समेत निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी
मुंबई : पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी। इससे संबंधित वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं। फिलहाल यह लोग हथियारों के इंतजाम में लगे हुए थे। बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा व विदेश में बैठा सैद-उल-इस्लाम इनकी मदद कर रहे थे। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड मांगी जा रही है। पुलिस कस्टडी में लेकर इनसे बाकी राज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

कुशवाहा ने बताया कि मूलरूप से कंगन, श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सेल की टीम ने वर्ष 2007 में दिल्ली से एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल उस समय शब्बीर फिदायीन हमले में देश के किसी बड़े नेता को मारने की फिराक में था। मामले में उसको सजा भी हो गई। वर्ष 2018-19 में वह अपनी सजा पूरी करने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से निकला। इसके बाद वह सैद-उल-इस्लाम की मदद से बांग्लादेश भाग गया। वहां पहुंचने के बाद इसने लश्कर के कमांडरों से दोबारा संपर्क किया और बांग्लादेश में दोबारा अपना सेटअप खड़ा कर लिया। वह बांग्लादेश से लड़के भारत भेज रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शब्बीर बांग्लादेश के रास्ते कई बार पाकिस्तान गया और वहां लश्कर के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग लेकर आया।

वहां वह हाफिज सईद की जमात-उद-दावा और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा। इसके बाद से वह लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। दूसरे देश में बैठा सैद-उल-इस्लाम भी उसके संपर्क में है। शब्बीर के कहने पर उमर फारूक व रबि-उल-इस्लाम ने दिल्ली में पोस्टर लगाए थे। इनमें बुरहान वानी का जिक्र कर उसे हीरो बताया गया। ठीक इसी तरह 10 फरवरी को कोलकाता में भी ऐसा ही पोस्टर लगाए गए थे।

2018-2019 में तिहाड़ जेल से रिहा हुआ शब्बीर
छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी उमर व रबि-उल-इस्लाम दोनों दिखाने के लिए कोलकाता में किसी गारमेंट फैक्टरी में काम करते थे। तमिलनाडु से पकड़े गए आरोपी भी कपड़ों की फैक्टरी में काम कर रहे थे। छानबीन के दौरान पता चला है कि शब्बीर के सारे इंतजाम पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही थी। उसकी मदद से यह बांग्लादेशी लड़कों को लश्कर में भर्ती कर अवैध रूप से भारत भेज रहा था। इनका मकसद किसी भी सूरत में भारत में हमला करने का था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगा रही है।

अयोध्या : मोहन भागवत के बयानों पर अवधेश प्रसाद का पलटवार, बोले- समाज को बांटने का काम कर रहे संघ के लोग
अयोध्या : यूपी के अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों पर करारा पलटवार किया है। सांसद ने बीजेपी, भाषा, मंदिर-मस्जिद विवाद, आरक्षण और जनसंख्या जैसे तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। मोहन भागवत के बीजेपी अध्यक्ष चुनने संबंधी बयान पर सपा सांसद ने कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है। समाजवादी पार्टी किसी भी दल के निजी मसलों में हस्तक्षेप नहीं करती। हमारी अलग विचारधारा है और हम उसी पर टिके हैं।

भाषा पर दिए गए बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, लेकिन भारत की असली ताकत उसकी विविधता है। हर राज्य की अपनी भाषा और संस्कृति है। यही हमारी एकता का आधार है। काशी और मथुरा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी तीर्थ स्थल किसी एक जाति या धर्म का नहीं होता। सबकी अपनी आस्था होती है। धर्मग्रंथों के अनुसार पूजा-पाठ की परंपराओं में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

असली समाधान रोजगार और लघु उद्योग बढ़ाने में है
घुसपैठ पर सांसद ने कहा कि अगर वाकई घुसपैठ हो रही है तो उसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य की सरकारों को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि घुसपैठ पर रोक लगे। जनसंख्या के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। प्रकृति खुद इसे नियंत्रित करती है। असली समाधान रोजगार और लघु उद्योग बढ़ाने में है। हम अर्थशास्त्र के विद्यार्थी रहे हैं। यह पढ़ा है।

सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा
आरक्षण के सवाल पर सांसद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। इससे आरक्षण अप्रत्यक्ष रूप से खत्म हो रहा है। यह कमजोर वर्गों के साथ अन्याय है। डेमोग्राफी और समाज को बांटने पर सांसद ने कहा कि असल में समाज को बांटने का काम संघ के लोग कर रहे हैं। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इन कोशिशों पर रोक लगा दी है।