fuel - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ईंधन संकट के बीच भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, होर्मुज पार कर मुंबई आया एलपीजी टैंकर
मुंबई : ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी खुशखबरी मिली है. ईंंधन संकट की आहट के बीच होर्मुज पार कर एक एलपीजी टैंकर मुंबई आ चुका है. जी हां, भारतीय झंडे वाला एलपीजी कैरियर जहाज बीडब्ल्यू टायर आज यानी बुधवार सुबह होर्मुज को पार कर मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा. यह एलपीजी कैरियर जहाज बीडब्ल्यू टायर उन दो एलपीजी कैरियर जहाजों में से एक है, जो शुक्रवार को दुबई-रास अल खैमा से रवाना हुए थे. दूसरा कैरियर  बीडब्ल्यू एल्म है जो रास्ते में है और वह भी न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है.

दरअसल, बीडब्ल्यू टायर एक एलपीजी टैंकर है. इसे 2008 में बनाया गया था. यह भारत के झंडे के तहत चलता है और इसकी कुल लंबाई 225 मीटर और चौड़ाई 36.6 मीटर है. एलपीजी कैरियर जहाजों यानी बीडब्ल्यू टायर और  बीडब्ल्यू एल्म में लगभग 94,000 टन का माल लदा है. इससे पहले एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारत पहुंचे थे. इन जहाजों पर लदी गैस देश में लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर थे.

अभी आए एलीपीजी टैंकर बीडब्ल्यू टीवाईआर उन 22 भारतीय झंडे वाले जहाज में शामिल हैं जो पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद फारस की खाड़ी में फंस गए थे. इसका कारण युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य का लगभग बंद होना है. होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच का संकरा जलमार्ग है, जो तेल और गैस उत्पादक खाड़ी देशों को शेष विश्व से जोड़ता है. इससे पहले, लगभग 92,712 टन एलपीजी ला रहे एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी सुरक्षित रूप से भारतीय तट पर पहुंच चुके हैं. यह देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर है.

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले और ईरान के पलटवार के बाद पश्चिम एशिया में बनाव बढ़ गया है. उस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 28 भारतीय जहाज मौजूद थे. इनमें से 24 जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में और चार पूर्वी हिस्से में थे. पिछले कुछ दिन में दोनों तरफ से दो-दो जहाज सुरक्षित रूप से जलडमरूमध्य तक पहुंचने में सफल रहे हैं.

भारत को एक और खुशखबरी
इस बीच भारत को एक और खुशखबरी मिलने जा रही है. जी हां, करीब सात साल के बाद भारत को ईरान से कच्चा तेल जल्द मिलने की संभावना है.  ईरानी तेल से लदा एक जहाज गुजरात के वाडिनार बंदरगाह की तरफ बढ़ रहा है. जहाजों की निगरानी करने वाले आंकड़ों के मुताबिक, ‘पिंग शुन’ नामक यह जहाज लगभग छह लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत की तरफ बढ़ रहा है.

मुंबई : सरकार जल्द ही सभी पेट्रोल पंपों पर "नो पीयूसी, नो फ्यूल" पहल लागू करेगी - मंत्री प्रताप सरनाईक
मुंबई : महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि सरकार जल्द ही सभी पेट्रोल पंपों पर "नो पीयूसी, नो फ्यूल" पहल लागू करेगी, जिससे हर वाहन के लिए ईंधन भरवाने से पहले वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र रखना अनिवार्य हो जाएगा। सरनाईक ने ज़ोर देकर कहा कि वैध पीयूसी प्रमाणपत्र न रखने वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने परिवहन आयुक्त कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान राज्यव्यापी प्रवर्तन की घोषणा की, जिसमें परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार और संयुक्त सचिव (परिवहन) राजेंद्र होल्कर भी शामिल हुए।

सरनाईक के हवाले से कहा, "राज्य भर के सभी ईंधन स्टेशनों को बिना किसी अपवाद के इस नीति को लागू करना होगा।" उन्होंने आगे कहा, "अगर हम अगली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण चाहते हैं, तो हम प्रदूषण नियंत्रण से समझौता नहीं कर सकते।" रिपोर्ट के अनुसार, पीयूसी प्रमाणपत्रों की जाँच के लिए पेट्रोल पंपों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे और लाइसेंस प्लेट स्कैनर लगाए जाएँगे। इसके अतिरिक्त, ईंधन स्टेशनों पर मौके पर ही पीयूसी परीक्षण और प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें प्रत्येक प्रमाणपत्र में वास्तविक समय सत्यापन और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) होगी।

नई दिल्ली : विमान ईंधन और वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती
नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार से विमान ईंधन और वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन 1,308.41 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत सस्ता होकर आज से 90,713.41 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले लगातार दो महीने इसके दाम घटाए गए थे। कोलकाता में विमान ईंधन 1,278.72 रुपए (1.34 प्रतिशत) सस्ता होकर अब 93886.18 रुपए और मुंबई में 1,244.31 रुपये (1.45 प्रतिशत) सस्ता होकर 84,832.83 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। चेन्नई में इसमें 1,360.30 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत की कटौती की गई है और अब यह 94,151.96 रुपए प्रति किलोलीटर बिकेगा।

वहीं, 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए तक घटाए गए हैं। अप्रैल से अब तक लगातार छठी बार इसमें कटौती की गई है जबकि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को अप्रैल के बाद राहत नहीं मिली है। दिल्ली और चेन्नई में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 51.50 रुपए सस्ता होकर क्रमश: 1,580 रुपए और 1,738 रुपए का हो गया है। कोलकाता में यह 50.50 रुपए और मुंबई में 51 रुपए सस्ता हुआ है। आज से कोलकाता में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1,684 रुपए का और मुंबई में 1,531.50 रुपए का मिलेगा।

नई दिल्ली : सभी एयरलाइनों को फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच करने का निर्देश देने की योजना
नई दिल्ली : भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश में संचालित होने वाली सभी एयरलाइनों, विशेष रूप से बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों का उपयोग करने वाली कंपनियों को अपने फ्यूल कंट्रोल स्विच की लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच करने का निर्देश देने की योजना बनाई है। यह कदम 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुई एअर इंडिया विमान की भीषण दुर्घटना पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआइबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद उठाया जा रहा है।

AAIB की रिपोर्ट में क्या आया सामने?
उक्त रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करने वाले दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच ''रन'' से ''कटऑफ'' स्थिति (चालू से बंद) में चले गये थे। बहुत संभव है कि इससे ही उक्त दुर्घटना हुई हो।

जल्द जारी होगा औपचारिक आदेश
डीजीसीए के सूत्रों का कहना है कि इस बारे में जल्द ही एक औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा जिससे बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच अनिवार्य की जाएगी। वैसे डीजीसीए के इस बारे में फैसला करने से पहले ही एतिहाद और सिंगापुर एयरलाइंस जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने स्वैच्छिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।

पायलटों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की दी चुकी है सलाह
एतिहाद ने 13 जुलाई को अपने बोइंग 787 बेड़े के लिए एक इंजीनियरिंग वर्क इंस्ट्रक्शन जारी किया, जिसमें स्विच की लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच और पायलटों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वैसे डीजीसीए ने एयर इंडिया विमान हादसे के बाद बोइंग 787 विमानों की विस्तृत निगरानी पहले ही शुरू कर चुका है, नया निर्देश इस दिशा में एक और कदम होगा।

क्यों फ्यूल स्विच को लेकर उठने लगे सवाल?
सनद रहे कि एयर इंडिया दुर्घटना पर एएआइबी की रिपोर्ट के बाद वैश्विक उड्डयन सेक्टर में सुरक्षा इंतजामों और खास तौर पर फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर नये सिरे से चर्चा हो रही है। एतिहाद ने अपने एक बोइंग 787 की जांच तब शुरू की, जब वह हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद अबू धाबी लौट आया। कंपनी ने बताया कि उसने यह कदम “अतिरिक्त सावधानी'' के तौर पर उठाया है।  सिंगापुर एयरलाइंस ने भी अपने 787 बेड़े की जांच शुरू की, जिससे यह संकेत मिलता है कि वैश्विक एयरलाइंस इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही हैं। एएआइबी ने 11-12 जुलाई को आधी रात को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक की थी।

FAA के पुराने बुलेटिन का दिया गया हवाला
इसमें 17 दिसंबर, 2018 को अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा जारी एक स्पेशल एयरवर्थनेस इन्फॉर्मेशन बुलेटिन का उल्लेख किया गया है जिसमें बोइंग 787 सहित कई मॉडलों में फ्यूल कंट्रोल स्विच की लॉकिंग मैकेनिज्म में गडबड़ी होने की संभावना को चिन्हित किया गया था। हालांकि इस बुलेटिन को मानने की बाध्यता कंपनियों पर नहीं थी। यह सिर्फ सलाह के तौर पर था। दुर्घटनाग्रस्त विमान के काकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) में दर्ज बातचीत में एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?'' जिसका जवाब था, “मैंने नहीं किया।'