in Ahmedabad - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : अहमदाबाद और मुंबई में छापेमारी;मेघ शाह और महेंद्र शाह से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी
नई दिल्ली : अहमदाबाद ज़ोनल ऑफिस की प्रवर्तन निदेशालय टीम ने अहमदाबाद और मुंबई में एक साथ छापेमारी करते हुए मेघ शाह और महेंद्र शाह से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत की गई.
ईडी ने तलाशी के दौरान 15 लाख रुपये नकद, चार लग्जरी कारें — BMW X6M, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, BMW 730 LD और BMW 328i — बरामद कीं. इसके अलावा रोलेक्स और कार्टियर जैसी ब्रांड्स की इम्पोर्टेड घड़ियां भी जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 1.51 करोड़ रुपये आंकी गई. करीब 40 कंपनियों की मुहरें और चेक बुक भी बरामद हुईं.

यह मामला इसी साल की शुरुआत में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से जुड़ा है. तब अहमदाबाद के पालडी इलाके स्थित मेघ शाह और उनके पिता महेंद्र शाह के फ्लैट से लगभग 88 किलो सोना बरामद किया गया था, जिसमें से 52 किलो पर दुबई, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्ज़रलैंड की मुहरें थीं. यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी की ओर इशारा कर रही थी. साथ ही 19.66 किलो जड़ाऊ गहने और 1.37 करोड़ रुपये नकद भी मिले थे. कुल बरामदगी का मूल्य 80 करोड़ रुपये से अधिक था.

आरोप है कि वह 15% कमीशन पर अवैध नकदी को वैध संपत्ति में बदलने का नेटवर्क चलाते थे. शाह पिता-पुत्र पर 500 से अधिक लोगों के साथ जुड़े एक बड़े सोना तस्करी और हवाला नेटवर्क में शामिल होने के आरोप हैं, जो अवैध सोना आयात को फंड करने के लिए हवाला लेन-देन करता था.

मुंबई : ईडी ने अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे स्थित कई कैंपसों में की छापेमारी; फर्जी कॉल सेंटर चलाने में शामिल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोन ऑफिस ने शनिवार को अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे स्थित कई कैंपसों में छापेमारी की। मेसर्स मैग्नेटेल बीपीएस कंसल्टेंट्स एंड एलएलपी द्वारा की गई साइबर फ्रॉड गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में यह तलाशी अभियान चला। पुणे साइबर पुलिस ने मेसर्स मैग्नेटेल बीपीएस कंसल्टेंट्स एंड एलएलपी नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने में शामिल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। पुणे स्थित प्राइड आइकॉन बिल्डिंग की 9वीं

मंजिल से यह कॉल सेंटर संचालित होता था, जहां से फर्जी लोन के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने का काम चलता था।
ईडी की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी बैंकों के कर्मचारी बनकर फर्जी लोन देने के लिए फोन करते थे और फिर अमेरिकी नागरिकों के बैंक खाते के डिटेल्स एवं अन्य क्रेडेंशियल प्राप्त कर लेते थे।

इन विवरणों का इस्तेमाल मनी ट्रांसफर करने के लिए किया गया। धोखाधड़ी की गई रकम, जिसका अनुमानित मूल्य लाखों अमेरिकी डॉलर है, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित सहयोगियों के माध्यम से भेजी गई और बाद में उसे क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर दिया गया। इस प्रकार प्राप्त डिजिटल संपत्तियों को ट्रस्ट वॉलेट और एक्सोडस वॉलेट सहित क्रिप्टो वॉलेट में एकत्रित किया जाता था।