IIM - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. अब जेईई मेन स्कोर से एडमिशन का दायरा बढ़ गया है. अब ऐसे कैंडिडेट्स जेईई मेन स्कोर से डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के साथ मिलकर 4 साल का ये अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू किया है. ये अपने तरह का पहला कोर्स है, जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है.

आइए, डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. जानेंगे कि इस कोर्स में क्या खास है? साथ ही इस कोर्स के एडमिशन प्रोसेस और फीस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आईआईएम और आईआईटी ने तैयार किया कोर्स
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी आईआईएम मुंबई के डायरेक्टर प्रोफेसर मनोज तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि आईआईएम मुंबई इस कोर्स को संचालित करेगा, जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से तैयार किया गया है, जो इस सेशन से संचालित किया जाएगा.

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन स्कोर और इंटरव्यू से एडमिशन
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन  मेन स्काेर के आधार पर दिया जाएगा. एडमिशन के लिए जेईई मेन स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शार्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद उनका एक इंटरव्यू होगा. इसके बाद एडमिशन के लिए फाइनल मेरिट बनेगी.

कोर्स में क्या सीखाया जाएगा
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स को टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है. इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स के बारे में जानेंगे का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कोर्स में मैनेजमेंट के मुख्य स्तंभों: ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग के बारे में भी पढ़ाया जाएगा.

70 सीटें, फीस डिटेल्स और 100 फीसदी प्लेसमेंट
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के लिए 70 सीटें निर्धारित हैं. तो वहीं ये कोर्स डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा, जिसे इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स के लिए निर्धारित फीस की बात करें तो इस डिग्री प्रोग्राम की सालाना फीस 6-7 लाख रुपये होगी. तो वहीं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी भी संस्थान की तरफ से दी जा रही है.

मुंबई : IIM मुंबई ने लॉन्च किया 4 साल का UG कोर्स, देगा डिजिटल साइंस एंड बिजनेस में बैचलर डिग्री
मुंबई : आईआईएम बैंगलोर के बाद अब आईआईएम मुंबई ने भी अपने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम लॉन्च कर दिए हैं. संस्थान डिजिटल साइंस एंड बिजनेस मैनेजमेंट में चार साल का बैचलर प्रोग्राम ऑफर कर रहा है. इस कोर्स को भारत के युवाओं को भविष्य के काम के लिए जरूरी एडवांस्ड डिजिटल और मैनेजेरियल क्षमताओं से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है.

आईआईएम मुंबई के अनुसार, यह कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजें, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी उभरती टेक्नोलॉजी को ऑपरेशन्स, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे मुख्य मैनेजमेंट डोमेन के साथ मिलता है. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाकर डिज़ाइन किया गया यह प्रोग्राम कई एंट्री और एग्जिट ऑप्शन के ज़रिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है, जिससे यह समावेशी और भविष्य-उन्मुख बनता है.

अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम आईआईएम मुंबई के पुणे कैंपस से चलाया जाएगा. यह मेन कैंपस का एक्सटेंशन होगा. पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस काम के लिए एक बिल्डिंग देने पर सहमति जताई है, जिसे ऑपरेशनल और एकेडमिक स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए रेनोवेट किया जाएगा.

इस फैसिलिटी में बैचलर प्रोग्राम से जुड़ी टीचिंग और एकेडमिक एक्टिविटीज़ होंगी. IIM मुंबई ने कहा कि पुणे कैंपस संस्थान को अपने एकेडमिक स्टैंडर्ड्स और इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज़ को बनाए रखते हुए क्वालिटी वाली अंडरग्रेजुएट शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा.

आईआईएम कोलकाता में महिला से दुष्कर्म, आरोपी को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
कोलकाता : अदालत ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (कलकत्ता) के एक छात्र को परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी को महिला की ओर से हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस बार आईआईएम-सी कैंपस में कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पहले लॉ कालेज की छात्रा से कॉलेज परिसर में दुष्कर्म किया गया था।

हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
बीते दिन एक महिला ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आईआईएम-कलकत्ता परिसर में एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

19 जुलाई तक पुलिस हिरासत
कोलकाता पुलिस ने बताया कि आईआईएम कोलकाता में कथित दुष्कर्म मामले के आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

कोर्ट में क्या हुआ?
अलीपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अभियोजन पक्ष के वकील ने जांच और पूछताछ के लिए आरोपी को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने की मांग की। आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष दावा किया कि कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में स्थित आईआईएम-कलकत्ता एक सुरक्षित स्थान है, जहां प्रवेश प्रतिबंधित है। परिसर में प्रवेश करने के लिए अपना नाम दर्ज कराना और पहचान पत्र दिखाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि छात्र के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कुछ गड़बड़ी है।

कोलकाता पुलिस ने क्या कहा?
कोलकाता पुलिस के मुख्य अभियोजक सौरिन घोषाल ने कहा कि हमने पुलिस हिरासत की मांग की और आरोपियों ने जमानत की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि यह सहमति से हुआ था। हमने तर्क दिया कि प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि अपराध हुआ था और मेडिकल साक्ष्य पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करते हैं।

क्या है मामला?
पीड़ित महिला मनोवैज्ञानिक है। उसने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे परामर्श सत्र के लिए छात्रावास बुलाया था और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। यह घटनाक्रम कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के लगभग एक पखवाड़े बाद सामने आया है।