bust - Rokthok Lekhani News

मुंबई : एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त
मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल बरामद की गई। इसकी कुल कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्व खुफिया निदेशालय के मुताबिक, 29 अगस्त को चलाए गए ‘ऑपरेशन मिडनाइट गोल्ड स्ट्राइक’ के तहत अधिकारियों ने एयरपोर्ट के एक कर्मचारी को बाहर निकलते समय रोका। उसके पास सोने की धूल को मोम में छिपाकर बनाए गए सात कैप्सूल मिले। पूछताछ में कर्मचारी ने तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल यात्रियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डीआरआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा और उनके पास से सोने के अतिरिक्त कैप्सूल बरामद किए।

6.859 किलो सोने की धूल बरामद
जानकारी के मुताबिक, कुल 16 कैप्सूल में 6.859 किलो ग्राम सोने की धूल बरामद की गई है। डीआरआई ने इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच ट्रांजिट यात्री और एक एयरपोर्ट कर्मचारी शामिल है। ये यात्री दुबई, बैंकॉक और माले के बीच मुंबई के रास्ते यात्रा कर रहे थे। डीआरआई की जांच में एयरपोर्ट के अंदरूनी कर्मचारी की कथित संलिप्तता सामने आई है, जिसको सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नालासोपारा : पुलिस ने चार घंटे में किया सनसनीखेज अपहरण-लूट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
नालासोपारा : महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया। खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर युवक का अपहरण कर 2.69 लाख रुपए लूटने वाले पांच आरोपियों को आचोले पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की रात करीब 27 वर्षीय नितेश उमेश सुरजन अपने मित्र के साथ नालासोपारा के लिंक रोड स्थित यूको बैंक रीजेंसी हॉल के पास से अपने बैंक खाते से 2,69,000 रुपए निकालकर लौट रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उन्हें रोककर खुद को “क्राइम ब्रांच, ठाणे” का पुलिसकर्मी बताया और जबरन कार में बैठाकर आचोले स्थित श्मशानभूमि रोड पर ले गए। वहां उन्हें जेल में डालने की धमकी दी गई, मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा उनके पास से 2,69,000 रुपए की नकद राशि लूटकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में आचोले पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता 2023 की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आचोले पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल के आसपास की गहन जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी सुधीर शांताराम लांडगे को नालासोपारा से हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें सुधीर शांताराम लांडगे, किरण जगन्नाथ दलवी, राजेश सदाशिव गोसावी, आदिल मोहम्मद हाफिस सैय्यद और सुंदर पालेराम चावरिया शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने लूटी गई 2,69,000 रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 14,69,000 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुधीर लांडगे और किरण दलवी पर पहले से तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सुंदर चावरिया पर दो मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2) पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने-पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजितकुमार पवार और उनकी टीम ने अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वडणे कर रहे हैं।

मुंबई: 25 हजार में महिलाओं के 'एग्स' का सौदा, पुलिस ने रैकेट को पकड़ा, फोन में मिले चौंकाने वाले सबूत
मुंबई/ठाणे: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में आने वाले उल्हासनगर-ठाणे में महिलाओं के गैर-कानूनी तरीके से अंडाणु बेचने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की शुरू की है। इन महिलाओं पर आरोप है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को टारगेट करती थीं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनके गर्भाशय से अंडाणु बेचने को गोरखधंधा करती थीं। कोर्ट ने यह गोरखधंधा चलाने वाली महिलाओं को 25 फरवरी तक के लिए पुलिक की हिरासत में भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के गर्भाशय के अंडाणु की बिक्री 20 से 25 हजार रुपये में होती थी।

कैसे हुआ गौरखधंधे का खुलासा?
जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में महिलाओं के एग्स बेचने के इस खेल का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित महिला को वादे के अनुसार उचित दाम नहीं मिला तो महिला ने बदलापुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योत्सना सावंत से यह जानकारी ली।एग्स बेचने की घटना को खुलासे पर सांवत दंग रह गईं। उन्होंने बदलापुर ईस्ट पुलिस के साथ बुधवार को एक जॉइंट रेड की। इस ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों को आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं। जिसमें अंडे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हार्मोन इंजेक्शन की तस्वीरें, सोनोग्राफी की तस्वीरें, नकली नामों से तैयार किए गए नकली एफिडेविट, नकली डॉक्यूमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के सबूत शामिल थे।
पुलिस ने तीन महिलाओं को किया अरेस्ट
मेडिकल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बदलापुर के जोवेली इलाके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सुलक्षणा गाडेकर (44), अश्विनी चाबुकस्वार (29) और मंजूषा वारिखेड़े (46) के तौर पर हुई है। इन पर आरोप है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पैसे का लालच देकर उनके अंडों (इंसानी अंडों) को गैर-कानूनी तरीके से निकालकर बेचने में मदद करती थीं। पुलिस के अनुसार यह रैकेट कथित तौर पर नैनो सिटी बिल्डिंग में गाडेकर के घर से चलाया जा रहा था। इस रैकेट ने करीब 40 महिलाओं को एग्स बेचेन के लिए राजी किया। उनका इस्तेमाल किया। जांच के दौरान यह पता चला कि हर महिला को हर प्रोसीजर के लिए कथित तौर पर 25,000 से 30,000 रुपये के बीच पेमेंट किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गोरखधंधे में कौन से मेडिकल प्रोफेशनल्स और आईवीए क्लीनिक शामिल हैं।
अंडाणु-शुक्राणु ब्रिकी को लेकर स्थिति?
भारत में अंडाणु और शुक्राणु  को बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी है। सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021 के तहत केवल दान की अनुमति है। इसके लिए भी काफी सख्त शर्ते हैं। कानून में 5 से 10 लाख रुपये के जुर्माने के साथ बार-बार अपराध करने पर 8 से 12 साल की सजा का प्रावधान है। डोनेशन के लिए भी उम्र तय की गई है। 23 से 35 साल की महिलाएं और 21 से 55 साल के पुरुष ही अपने अंडाणु और शुक्राणु (स्पर्म) डोनेट कर सकिते हैं। दान सिर्फ एआरटी बैंक से ही करने का प्रावधान किया गया है।

नालासोपारा : नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई; पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश
नालासोपारा : नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियंस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मेफेड्रोन और कोकीन की तस्करी करते हुए तीन नाइजीरियन नागरिकों को पकड़कर उनके पास से ९ करोड़ २७ लाख २६ हजार रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। लंबे समय से नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों के नशे के अवैध कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक धरपकड़ अभियान चलाया गया।

इसी दौरान नालासोपारा-पूर्व के मोरेगांव स्थित प्रियंका अपार्टमेंट में छापा मारकर पुलिस ने १० किलो ३२७ ग्राम कोकीन व मेफेड्रोन बरामद किया। मामले में बाबिये ग्रेस (३३), नाकाजिया इशा और जैक्सन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ तुलिंज पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट १९८५ की धारा ८(क), २१(क), २२(क) और २९ के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रगतिनगर, अग्रवालनगर सहित नालासोपारा-पूर्व के कई इलाकों में बड़ी संख्या में नाइजीरियन रहते हैं, जहां रात के समय नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

२०० नाइजीरियनों से हुई पूछताछ
पुलिस ने खुलासा किया कि गुमास्ता लाइसेंस के बिना ४० दुकानें अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। इसके साथ ही २०० से अधिक नाइजीरियन नागरिकों को हिरासत में लेकर उनकी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई और मीरा रोड में सख्त कार्रवाई होने के बाद नाइजीरियन तस्करों ने नालासोपारा को अपना नया अड्डा बना लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।