Bhopal - Rokthok Lekhani News

भोपाल से कोटा 5 घंटे में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बुंदेलखंड, सागर, जयपुर-उदयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी
भोपाल : कोटा जाने में अभी 8 से 9 घंटे का समय लगता है, लेकिन जल्द ही यह दूरी महज 4 से 5 घंटे में पूरी कर ली जाएगी. क्योंकि सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दोनों शहरों की दूरी को कम कर देगा. यह हाईवे एमपी भोपाल और सागर को राजस्थान के कोटा, जयपुर और उदयपुर से सीधा कनेक्टिविटी देने वाला है. 16000 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का पूरा नाम कोटा-विदिशा-सागर एक्सप्रेसवे है. यह नया 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी खासियत यह है कि यह तीन बड़े कॉरिडोर से सीधा कनेक्ट होगा. जिससे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच भी दूरियां अब और कम होने वाली हैं. यह कॉरिडोर मध्य भारत में कनेक्टिविटी और यात्रा को पूरी तरह से बदलने वाला है.

भोपाल से कोटा का सफर 5 घंटे में होगा
सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल और कोटा की दूरी में बड़ा बदलाव आएगा. अभी दोनों शहरों के बीच आने जाने के लिए नेशनल हाईवे-52 का इस्तेमाल होता है. दोनों शहरों के बीच की कुल दूरी 345 किलोमीटर होती है, जिसे तय करने में 8 से 9 घंटे तक समय लग जाता है. लेकिन नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पूरी तरह से एक नए अलाइनमेंट रूट तैयार कर रहा है. जहां आप पहले भोपाल से सागर आएंगे और यहां से सीधे कोटा तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी हो जाएगी. जहां गाड़ियों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर रहेगी. इसे भोपाल के बाहरी हिस्से और भोपाल-बैरसिया रोड से सीधे कनेक्ट किया जाएगा, जिससे भोपाल से कोटा के बीच की दूरी लगभग 75 किलोमीटर तक कम भी होगी और ट्रैफिक का दवाब भी नहीं रहेगा. जिससे यात्रियों के पूरे 4 घंटे तक की बचत होगी.

चार बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: यह प्रोजेक्ट राजस्थान के कोटा से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.

भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: यह हाईवे सागर और विदिशा के बीच भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्ट करेगा.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: इसके अलावा यह भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से होते हुए यह चेन सीधे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी.

चंबल एक्सप्रेसवे: सागर कोटा एक्सप्रेसवे कोटा क्षेत्र में बनने वाले नए इंटरचेंज के माध्यम से चंबल एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा.

एमपी-राजस्थान की हाईस्पीड कनेक्टिविटी
यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने वाला है. यह कॉरिडोर कोटा से शुरू होकर झालावाड़ और अकलेरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा, इसके बाद यह एमपी में एंट्री करेगा और गुना जिले के चाचौड़ा और मकसूदनगढ़ से निकलेगा, यहां से बैरसिया, विदिशा और अंत में बुंदेलखंड के केंद्र सागर तक जाएगा.

भोपाल : 29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती
भोपाल : 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से भोपाल के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी मुंबई की अपनी एक मौजूदा उड़ान बंद करने जा रही है। इसके अलावा गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को भी बंद करने का प्रस्ताव सामने आया है।

नवीं मुंबई से भोपाल के लिए नई उड़ान
हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। अब इस सूची में भोपाल का नाम भी शामिल हो गया है। इंडिगो ने 29 मार्च से नवीं मुंबई और भोपाल के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इसके लिए स्लॉट भी ले लिया है और फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों के लिए इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस नई उड़ान का शुरुआती किराया लगभग चार से पांच हजार रुपये के बीच रखा गया है।

मुंबई की एक उड़ान होगी बंद
नवीं मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू करने के साथ ही इंडिगो ने भोपाल से मुंबई जाने वाली अपनी एक उड़ान बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 29 मार्च से भोपाल और मुंबई के बीच इंडिगो की केवल एक ही उड़ान संचालित होगी।

गोवा और अहमदाबाद उड़ानों पर भी असर
समर शेड्यूल में भोपाल से गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को बंद करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। गोवा की उड़ान करीब छह महीने पहले ही शुरू की गई थी, इसलिए इसे बंद किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

ट्रेवल एजेंटों के अनुसार गोवा की इस उड़ान को लगभग 80 प्रतिशत यात्रियों का लोड मिल रहा था, इसके बावजूद इसे बंद करने का प्रस्ताव आश्चर्यजनक माना जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं
एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी समर सीजन के लिए दो नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि अब तक इन उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

नवीं मुंबई-भोपाल उड़ान का शेड्यूल
उड़ान संख्या: 6-ई 397-753
नवीं मुंबई से प्रस्थान - शाम 6:50 बजे
भोपाल आगमन - रात 8:10 बजे
भोपाल से प्रस्थान - रात 8:50 बजे
नवीं मुंबई आगमन - रात 10:20 बजे

भोपाल : MP सरकार लेगी नया 5,200 करोड़ का लोन, कर्ज का बोझ 4.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार 29 अक्टूबर को लगभग ₹5,200 करोड़ का नया कर्ज लेने जा रही है. यह कर्ज राज्य स्थापना दिवस से ठीक पहले लिया जाएगा और इसे विकास परियोजनाओं, लाड़ली बहना योजना के भुगतान और अन्य जरूरी खर्चों में लगाया जाना है. यह ऋण दो किश्तों में लिया जाएगा: पहली किश्त ₹2,700 करोड़ और दूसरी ₹2,500 करोड़ की होगी. इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है तो सरकार ने भी पलटवार किया है. दरअसल अब इस कदम के बाद इस वित्त वर्ष का कुल उधार लगभग ₹42,600 करोड़ तक पहुँच जाएगा जबकि राज्य का कुल कर्ज बोझ बढ़कर लगभग ₹4.64 लाख करोड़ हो गया है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह इस वित्तीय वर्ष की 20वीं और 21वीं कड़ी उधार होगी. कर्ज लेने की मुख्य वजहें विकास परियोजनाएं, सामाजिक योजनाएं और बड़ी आर्थिक जरूरतें बताई गई हैं. उदाहरण के तौर पर, ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजना के लाभार्थियों को भुगतान करना इसकी जरूरतों में शामिल है. सरकार का दावा है कि यह ऋण सीमा और राजकोषीय नियमों के दायरे में है.

भविष्य की वित्तीय चुनौतियां
सरकार का कहना है कि यह कर्ज उत्पादक क्षेत्रों में निवेश के लिए होगा और यह राजकोषीय नियमों के भीतर है. इससे पहले भी, सरकार ने इस वित्त वर्ष में कई बार कर्ज लिया था- अक्टूबर से पहले भी ₹3,000 करोड़ का ऋण लिया गया था. वित्त विभाग का कहना है कि ऐसे उधार का उद्देश्य धन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि योजनाएँ समय पर पूरी हो सकें.

बढ़ता कर्ज भविष्य की वित्तीय चुनौतियों को बढ़ावा देगा?
लेकिन विपक्षी दल इस कदम को लेकर सवाल उठा रहे हैं; क्या बढ़ता कर्ज भविष्य की वित्तीय चुनौतियों को बढ़ावा देगा? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस ऋण की समय-निर्धारण और तरीके से सामान्य जनता में भी सवाल खड़े होंगे, जैसे कि कर्ज लौटाने की समय-सीमा, ब्याज दरें और इसका योजनाओं की स्थिरता पर असर कैसा होगा. इस बीच, सरकार का कहना है कि यह कदम निवेश और विकास-उन्मुख है.

मुंबई : ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर भोपाल के डॉ. से 10 लाख रुपए की ठगी
मुंबई : ‘बिग बॉस 19’ बहुत जल्द ही ऑन एयर होने वाला है. शो के अबतक कई प्रोमो आ चुके हैं. सलमान खान शो को हमेशा के तरह ही होस्ट कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी आधिकारिक लिस्ट नहीं आई है. कई टीवी सेलेब्स के इस सीजन में होने के कयास है. कई लोग इसमें जाना चाहते हैं. इस बीच, रिपार्ट आई है कि ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर भोपाल के डॉ. अभिनीत गुप्ता से 10 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज केस सामने आया है.

‘बिग बॉस’ में एंट्री करवाने के नाम पर डॉक्टर अभिनीत से मुंबई के जालसाज ने 10 लाख रुपए ऐंठ लिए. अब इसकी फिर से एफआईआर दर्ज हुई है और पुलिस धोखेबाज की तलाश में लगी है. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने अपने साथ हुई धोखेबाजी की पूरी कहानी पुलिस को बताई. अभिनीत गुप्ता ने बताया कि 2022 में करण सिंह भोपाल ऑडिशन के लिए आए थे, जहां उनसे मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने कहा कि आप ‘बिग बॉस’ में ट्राई क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा कि उनकी ‘बिग बॉस’ में अच्छी पहचान है और वह मेरी बैकडोर एंट्री वहां करवा देंगे.

अभिनीत गुप्ता ने बताया कि करण सिंह ने एक करोड़ रुपए देने की बात कही, और मैंने कहा कि मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं. फिर वह मुंबई चले गए और उन्होंने फोन पर मेरी बात अपने सहयोगियों से करवाई. उन्होंने मुझसे 60 लाख रुपए देने की बात की और कैश देने की बात कही. उन्होंने मुझे मुंबई बुलाया और एंडेमोल कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरीश शाह से मुलाकात करवाई.

बीकेसी स्थित हरीश शाह के ऑफिस में मेरी मीटिंग हुई, जहां करण सिंह, सोनू कुंतल, और प्रियंका बनर्जी भी थे. मुझे लगा कि मामला भरोसे लायक है. उन्होंने मुझसे पैसे मांगे, तो मैंने कहा कि बिग बॉस को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी एंडेमोल के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करूंगा, लेकिन करण सिंह ने कहा कि नहीं, मुझे उन्हें कैश देने होंगे. मैंने नकद न देने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि एडवांस के रूप में 10 लाख रुपए दे दें. मैंने भोपाल पहुंचकर करण सिंह को दस लाख रुपए ट्रांसफर किए.

पिछले तीन सीजन से टाल रहे हैंः अभिनीत गुप्ता
जब ‘बिग बॉस सीजन 16’ के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की गई तो उसमें मेरा नाम नहीं था. जब मैंने करण सिंह प्रिंस से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वाइल्ड कार्ड के तौर पर बीच शो में एंट्री होगी. लेकिन, ‘बिग बॉस’ शो खत्म हो गया तो उन्होंने कहा कि अगले सीजन में करवाएंगे. वापस मुझे मुंबई बुलाया और मुझे बिग बॉस के सेट पर लेकर गए और शो के क्रिएटिव डायरेक्टर से मुलाकात करवाई. लेकिन, कुछ नहीं हुआ. सीजन 17 भी खत्म हो गया तो मैंने करण सिंह से 10 लाख रुपए लौटाने को कहा. लेकिन, वह मुझे घुमाते रहे. आखिर में मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने गया, लेकिन वहां भी काफी देर की गई और लगभग दो साल बाद बड़ी परेशानी से एफआईआर दर्ज की गई.

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
पुलिस ने आरोपी करण सिंह के खिलाफ अब मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. भोपाल के डॉ. अभिनीत गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को जागरूक करना चाहता हूं कि करण सिंह प्रिंस जैसे लोग मेरी तरह बहुत से लोगों के साथ धोखेबाजी कर रहे होंगे. आप लोग लालच में न पड़ें और धोखेबाजों से सावधान रहें.