Mumbai: MNS hooliganism - Rokthok Lekhani

मुंबई: मनसे की गुंडागर्दी; मीरा रोड पर मराठी नहीं बोलने पर कर्मचारी को पीटा
मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद के बीच मीरा रोड पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) की गुंडागर्दी सामने आई है। राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर मराठी नहीं बोलने पर एक फास्ट फूड शॉप के कर्मचारी को पीटा। उसे कई थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो सोमवार की रात का है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी मनसे के कार्यकर्ताओं ने हिंदी बोलने पर उत्तर भारतीयों की पिटाई की थी। मराठी नहीं बोलने पर मनसे के दो कार्यकर्ता एक व्यक्ति को पीठ रहे हैं। यह ऐसे वक्त पर हुआ है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे समेत विपक्ष के दबाव में हिंदी को स्कूलों में तीसरी भाषा बनाने का जीआर (शासनादेश) रद्द किया है।

यह पहला मामला नहीं
मुंबई में मराठी की जगह पर हिंदी बोलने पर पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। मनसे कार्यकर्ताओं ने इससे पहले कई जगह गुंडागर्दी कर चुके हैं, हालांकि तब सीएम फडणवीस ने कहा था कि मराठी का सम्मान होना चाहिए लेकिन कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मीरा रोड पर यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब उद्धव ठाकरे औ राज ठाकरे दोनों ने साथ आकर महाराष्ट्र सरकार को हिंदी अनिवार्यता के आदेश को रद्द करने पर विवश किया है। दोनों ठाकरे भाई पांच जुलाई को विजय रैली निकालने जा रहे हैं। इसमें शिंदे और पवार गुट के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। मीरा रोड पर सरेआम हिंदी भाषी की पिटाई ने डर का माहौल खड़ा कर दिया है। अभी इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।