112 - Rokthok Lekhani

मुंबई : वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ बना मुंबई पुलिस का मैसेज एंबेसडर, 112 हेल्पलाइन के लिए चलाई मुहिम
मुंबई : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का बेबी मंकी पंच अब मुंबई पुलिस के लिए एक खास सामाजिक संदेश फैलाने में मदद कर रहा है। Mumbai Police ने बेबी मंकी ‘पंच’ की तस्वीर शेयर कर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक किया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट में लिखा — “समझदारी से काम लें, बुराई की रिपोर्ट करें” और साथ में हैशटैग #JustPunchIn112 और #WiseMonkeyAdvise का इस्तेमाल किया। बंदर के नाम ‘पंच’ को 112 नंबर से जोड़कर किया गया यह शब्दों का खेल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

क्या है 112 हेल्पलाइन?
मुंबई पुलिस ने बताया कि 112 एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन है, जो पूरे भारत में काम करती है। इस नंबर पर आप: फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल, पैनिक बटन या ‘112 इंडिया’ मोबाइल ऐप के जरिए मदद मांग सकते हैं। यह सेवा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।

कौन है बेबी मंकी ‘पंच’?
यह छोटा बंदर जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसका असली नाम पांची-कुन है। उसका जन्म पिछले साल जुलाई में हुआ था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, वह बार-बार बड़े बंदरों के पास जाकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान उस बेबी मंकी पर गया।
सोशल मीडिया ट्रेंड का सकारात्मक इस्तेमाल
मुंबई पुलिस ने बेबी मंकी पंच के जरिए एक अच्छा मैसेज दिया। पंच की तस्वीर के जरिए उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें। मुंबई पुलिस की यह क्रिएटिविटी बताती है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को सकारात्मक और जागरूकता फैलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वसई : बिना लाइसेंस वाले 112 रिक्शा चालकों पर गिरी गाज; 8.75 लाख का जुर्माना वसूला गया
वसई : वसई-विरार शहर में बिना लाइसेंस के रिक्शा चलाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिस पर अब वसई परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे बिना लाइसेंस वाले रिक्शा चालकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत अब तक 112 चालकों पर कार्रवाई की गई है और उनसे कुल 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया है। वसई और विरार शहर की बढ़ती आबादी के साथ ही रिक्शा की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। विशेष रूप से लाइसेंस जारी होने के बाद से शहर की सड़कों पर रिक्शा की तादाद काफी बढ़ गई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी ऐसे अनाधिकृत रिक्शा धड़ल्ले से चल रहे हैं जिनके पास किसी भी तरह के आवश्यक कागजात नहीं हैं।

रात में सक्रिय होते हैं आपराधिक प्रवृत्ति के रिक्शा चालकः चौंकाने वाली बात यह है कि कार्रवाई से बचने के लिए ये रिक्शा चालक अक्सर रात के समय ही अपना रिक्शा लेकर निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर रिक्शा चालक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनकी वजह से लड़ाई-झगड़े की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

'यह अभियान आगे भी जारी रहेगा'
जोन 2 के वरिष्ठ यातायात पुलिस निरीक्षक प्रशांत लांगी ने बताया, "अनियंत्रित रिक्शा चालकों और अनाधिकृत रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। नालासोपारा समेत विभिन्न स्थानों पर यह कार्रवाई जारी रहेगी। यात्रियों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है कि परिवहन विभाग और पुलिस ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के रिक्शा चालकों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करें। विशेष रूप से नालासोपारा, अलकापुरी, प्रगति नगर, तुलिंज और अन्य जगहों पर अवैध रिक्शा का परिचालन अधिक है। वसई परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।