ghat - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट
मुंबई : मुंबई-पुणे के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बना ‘मिसिंग लिंक’ आज (1 मई) महाराष्ट्र दिवस के मौके पर खुल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मिसिंग लिंक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। मुंबई-पुणे के बीच हर दिन यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट एक बड़ी सौगात है, जो न सिर्फ समय बचाएगा बल्कि सफर को भी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह 13.3 किमी लंबा एक नया खंड है जो मुंबई की ओर खोपोली को लोनावला के पास कुसगांव से जोड़ता है। इसे खास तौर पर पुराने खंडाला घाट के घुमावदार और जाम वाले रास्ते को बायपास करने के लिए बनाया गया है, जहां अक्सर ट्रैफिक धीमा होता है, हादसों का खतरा सबसे अधिक रहता है।

लोनावला झील से 182 मीटर नीचे से गुजरेगी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 26 अप्रैल को मिसिंग लिंक का दौरा किया था। तब उन्होंने मिसिंग लिंक को लेकर अहम जानकारी देते हुए कहा था कि तेज हवाओं, भारी बारिश और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह सड़क लोनावला झील से 182 मीटर नीचे से गुजरेगी। इस परियोजना को पूरा करना एक चुनौती थी, लेकिन महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को इस विशाल चुनौती को स्वीकार करने और परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विशेष रूप से सराहा जाना चाहिए।

30 मिनट तक घटेगा सफर, दूरी भी होगी कम
इस नए मार्ग (मिसिंग लिंक) के शुरू होने से पुणे और मुंबई के बीच यात्रा का समय कम से कम 30 मिनट घटने की उम्मीद है। पीक आवर्स और छुट्टियों के दौरान यह समय बचत और ज्यादा हो सकती है। साथ ही कुल दूरी भी करीब 6 किमी कम हो जाएगी, जिससे सफर तेज और ज्यादा सुगम बनेगा।

मिसिंग लिंक के लिए नहीं लगेगा टोल
सबसे अच्छी बात यह है कि मिसिंग लिंक से जाने के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त टोल नहीं देना होगा। तलेगांव और खालापुर के मौजूदा टोल सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी लोग बिना अतिरिक्त खर्च के तेज सफर का लाभ उठा सकेंगे।

6695 करोड़ की लागत से बना है मिसिंग लिंक
करीब 6,695 करोड़ रुपये की लागत से बना मिसिंग लिंक 2019 से निर्माणाधीन था। घाट सेक्शन में भारी बारिश, तेज हवाओं और वैश्विक सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसमें कई बार देरी हुई, लेकिन अब यह पूरी तरह तैयार है।

एशिया के सबसे लंबे टनल में शामिल
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसके दो विशाल टनल हैं। इनमें से एक टनल 8.9 किलोमीटर लंबी है, जो इसे एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक बनाती है। जबकि दूसरी टनल 1.9 किलोमीटर लंबी है। दोनों टनल की चौड़ाई 23.75 मीटर है, जो इसे दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क सुरंग में से एक बनाती है।

टाइगर वैली ब्रिज मुख्य आकर्षण का केंद्र
मिसिंग लिंक में 650 मीटर लंबा केबल-स्टे ब्रिज भी शामिल है, जो टाइगर वैली के ऊपर बनाया गया है। करीब 182 मीटर ऊंचा यह पुल देश के सबसे ऊंचे सड़क पुलों में से एक है और आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है।

ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत की उम्मीद
खंडाला घाट लंबे समय से ट्रैफिक का बड़ा बाधा बिंदु रहा है। नए मार्ग के शुरू होने से पुराने रास्ते पर ट्रैफिक करीब 70 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है, जिससे पूरे एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू और सुरक्षित बनेगा।

मुंबई : हाईवे पर 6 गाड़ियों की भिड़ंत से लंबा जाम, घाट में 3 की मौत
मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। वसई क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिनसे जहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहला हादसा वसई के ससुपाड़ा इलाके में हुआ, जहां एक साथ 6 वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक कंटेनर, दो कारें, एक टेंपो, एक बस और एक पिकअप वाहन शामिल थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के चालक अपने केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में आयशर टेम्पो चालक रमेश यादव घायल हो गए, जिन्हें आर्बिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी देवेंद्र घोसालकर के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले हादसे के कुछ ही घंटों बाद दूसरा बड़ा हादसा ढेकाळे स्थित वाघोबा घाट में शाम करीब 6 बजे हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों के शवों को मनोर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लगातार हुए इन दो बड़े हादसों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और अपर्याप्त निगरानी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाई जाए, स्पीड कंट्रोल के सख्त उपाय लागू करने की मांग की, ताकि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर प्रदर्शन करने पहुंचे पाल समाज के लोग, पुलिस ने 17 लोगों को उठाया
वाराणसी : वाराणसी जिले में मणिकर्णिका घाट विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पाल समाज के लोग मणिकर्णिका घाट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे रानी अहिल्याबाई अमर रहे का नारा लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 17 लोगों को चौक थाने उठा कर ले गई। पुलिस इन पर विधिक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पाल समाज के लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई।

क्या है मामला
मणिकर्णिका घाट पर टिप्पणी और एआई जनरेटेड वीडियो साझा किए जाने के मामले में कमिश्नरेट की पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित कुंभ महादेव मंदिर का वीडियो मणिकर्णिका घाट का बताकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान चौक थाने की पुलिस ने लिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सहित आठ लोगों को नोटिस दिया है। इन सबको तीन दिन के भीतर बयान दर्ज कराने के लिए चौक थाने बुलाया गया है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को दो सांसद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारी बोले
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि खंडित मूर्ति और मंदिरों को बेवजह ही मणिकर्णिका घाट से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है। कुंभ महादेव का मंदिर सुरक्षित है। नियमित रूप से पूजा हो रही है फिर भी मंदिर को खंडित बताया जा रहा है। यह मंदिर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में स्थापित है। यह धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश है। ऐसे पोस्ट, टिप्पणी करने वालों की पहचान की जा रही है।

ठाणे : घोड़बंदर रोड के निवासियों ने आरोप लगाया है कि मीरा-भायंदर नगर निगम ने घोड़बंदर रोड पर गायमुख घाट खंड की मरम्मत शुरू; सड़क के एक तरफ का हिस्सा बंद, यातायात धीमा
ठाणे : ठाणे पुलिस और घोड़बंदर रोड के निवासियों ने आरोप लगाया है कि मीरा-भायंदर नगर निगम ने घोड़बंदर रोड पर गायमुख घाट खंड की मरम्मत शुरू करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया। मरम्मत कार्य में डामर बिछाना शामिल था, जिसके कारण नगर निगम को सड़क के एक तरफ का हिस्सा बंद करना पड़ा, जिससे यातायात धीमा हो गया। निवासियों का मानना ​​है कि अगर सभी हितधारकों को पहले से सूचित किया जाता, तो भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा सकता था और रविवार की अफरा-तफरी से बचा जा सकता था।

एक निवासी गिरीश पाटिल ने कहा, "25 सितंबर को, घोड़बंदर रोड के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मीरा-भायंदर नगर निगम और पुलिस आयुक्तों से मिला था, जिन्होंने ठाणे यातायात पुलिस को आश्वासन दिया था कि वे गायमुख घाट खंड पर मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले उन्हें सूचित करेंगे। हालाँकि, उन्होंने कथित तौर पर शनिवार रात को अचानक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कल (सोमवार) से भारी वाहनों को इस सड़क का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

गायमुख घाट खंड पर सड़क रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण, ठाणे यातायात पुलिस ने 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान, पालघर-विरार की ओर से ठाणे की ओर आने वाले वाहन शिरसाट फाटा-पारोल-अकोले (गणेशपुरी)-अंबाडी मार्ग से जा सकेंगे। पालघर-वसई की ओर से आने वाले वाहन चिंचोटी-कामन-खरबाव-अंजुरफाटा-भिवंडी मार्ग से जा सकेंगे। मुंबई से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और कश्मीरी मार्ग से आने वाले भारी वाहन वर्सोवा ब्रिज-गुजरात हाईवे-शिरसाट फाटा-चिंचोटी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। ठाणे या मुंबई की ओर से आने वाले वाहन खोरागांव टोल नाका-मनकोली-अंजुरफाटा मार्ग का भी उपयोग कर सकेंगे।