patrol - Rokthok Lekhani

मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 21 ट्रेंड घोड़े, बीच और दुर्गम इलाकों में करेंगे पेट्रोलिंग
मुंबई : मुंबई पुलिस ने अपने घुड़सवार दस्ते को मजबूती देते हुए 21 नए प्रशिक्षित घोड़ों को शामिल किया है। राजस्थान, हरियाणा और केरल जैसे राज्यों से लाए गए इन घोड़ों को मरोल पुलिस कैंप के अत्याधुनिक अस्तबल में रखा गया है। ये घोड़े कूदने, सवारी करने, दौड़ने और दूसरी ऑपरेशनल एक्टिविटीज़ में पूरी तरह से ट्रेंड हैं। फिलहाल, मरोल पुलिस कैंप में चार और अस्तबल बन रहे हैं, और उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही और घोड़े शामिल करेगी। इन घोड़ों को जुहू बीच, अक्सा बीच, माध बीच, उत्तन बीच, गोराई बीच और गिरगाँव चौपाटी पर पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया जाएगा।

घोड़ों के नाम-
करिश्मा, रणवीर, बाजी, मेघदूत, अर्जुन, सम्राट, अभिमन्यु, सुवर्णरेखा, शिवालिक, विजयज्योति, कृष्णा, पद्मावती, रणधीरा, मंजू, वीर, डैश, बिजली, चेतक, तूफान, बादल और हिरकणी। सभी घोड़ों की उम्र दो से पाँच साल के बीच है।

कुल 36 अस्तबल
मिड-डे से बात करते हुए, अस्तबल के इंचार्ज PSI सागर शिंदे ने कहा, “हमारे पास कुल 36 अस्तबल हैं, साथ ही रेस्ट रूम, गेस्ट रूम, ड्यूटी पर वेटनरी डॉक्टर, घोड़ों के लिए स्विमिंग पूल और अस्तबल में दवाइयों की सुविधा भी है। पूरा अस्तबल 2.96 एकड़ ज़मीन पर बना है। हमारे पास 50 से ज़्यादा ट्रेंड स्टाफ हैं जो घोड़ों को ट्रेनिंग देने और उनकी देखभाल करने में लगे हैं।”

मुंबई : कुरान की बेअदबी के बाद इलाके में तनाव; अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस की गश्त
मुंबई : साकी नाका में इस्लाम की सबसे पवित्र किताब कुरान की बेअदबी के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. तनाव कम करने के लिए और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ दी गई है. दरअसल, यहां एक आकाश नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पवित्र कुरान की बेहुरमती की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है.  कुरान की बेहुरमती के मामले में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी तादाद में इकट्ठा हो कर साकी नाका पुलिस स्टेशन पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. साकी नाका पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की तहरीर पर मुल्जिम आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं इस घटना के बाद मुल्जिम आकाश फरार चल रहा है. हालांकि पुलिस ने आरोपी आकाश के एक भाई को गिरफ्तार किया है.

इस घटना के बाद डीसीपी और सीनियर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र की राजनीतिक पारा बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. अबू आजमी ने इस पोस्ट में राज्य की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मुंबई के साकी नाका में कुरान शरीफ की बेहुरमती की गई. यह एक हेट क्राइम है, जिसकी पैदाइश हेट स्पीच से होती है. उन्होंने आगे लिखा कि नेताओं को देखकर सांप्रदायिक सोच रखने वाले जब मन चाहे किसी भी धर्म या धर्मगुरुओं को अपमानित कर देते हैं.

समाजवादी विधायक अबू आजमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने नफरती भाषण और धार्मिक व्यक्तित्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ कानून बनाने के लिए महाराष्ट्र असेंबली में एक बिल पेश किया है, जिसमें ऐसा करने वालों को 10 साल की सजा का प्रावधान है. लेकिन सरकार इस बिल को चर्चा के लिए ही लाने नहीं दे रही, क्योंकि इन घटनाओं से शायद सरकार को राजनीतिक फायदा होता है. यह समाजवादी पार्टी अबू आजमी का कहना है.

मुंबई: समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता; हाई-स्पीड गश्ती नौकाएं तैनात
मुंबई: मुंबई राज्य की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने बताया कि सरकार समुद्री सुरक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और अब इस दिशा में हाई-स्पीड गश्ती नौकाएं तैनात कर सुरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। मंत्री राणे ने मुंबई के मछली बंदरगाह परिसर में हाल ही में तैनात की गई आधुनिक गश्ती नौका का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मत्स्य पालन आयुक्त किशोर तावड़े, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और गश्ती नौकाएं आपूर्ति करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मंत्री राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने समुद्री निगरानी के लिए ड्रोन आधारित सुरक्षा तंत्र की स्थापना की है, जो मछुआरों की गतिविधियों की निगरानी के साथ ही आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करता है।

15 आधुनिक हाई-स्पीड गश्ती नौकाएं
इस प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अब 15 आधुनिक हाई-स्पीड गश्ती नौकाएं तटीय क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी। इनमें से 5 नौकाएं पहले ही कार्यरत हो चुकी हैं। इन नौकाओं की मदद से अवैध मछली शिकार, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सकेगा, साथ ही मछुआरों और समुद्री क्षेत्र में कार्यरत नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।