appears - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
नई दिल्ली :  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने खिलाफ दायर आरएसएस एक्टिविस्ट राजेश कुंटे की मानहानी केस के जमानत की सुनवाई के लिए  भिवंडी कोर्ट जा रहे थे, तभी महाराष्ट्र के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने अन्य कांग्रेस विरोधी नारों के साथ लश्कर-ए-राहुल के नारे भी लगाए। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस में आरएसएस एक्टिविस्ट राजेश कुंटे ने आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे संघ का हाथ था। कुंटे ने इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 500 (मानहानि) के तहत अपनी शिकायत में कहा कि झूठी टिप्पणी से आरएसएस  की इमेज खराब हुई है।

क्या है मामला?

राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में ये पेशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ी है। राहुल गांधी ने तब संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। इसे लेकर संघ से जुड़े राजेश कुंटे ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर कर दिया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्यों दिखाए काले झंडे

दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को बाधित करने के लिए युवा कांग्रेस के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने देश भर में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किए। भाजपा का विरोध दिल्ली, सूरत, हैदराबाद सहित अन्य शहरों तक देखने को मिला।

कल, कांग्रेस यूथ के सदस्यों ने दिल्ली में एआई समिट स्थल के एक हॉल में नारे लगाते हुए घुस गए। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सहमत होने को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

मुंबई : आखिरकार मुंबई पहुंचे कॉमेडियन कुणाल कामरा, शिंदे टिप्पणी विवाद में कमेटी के सामने हुए पेश, जानें क्या हुआ?
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में मंगलवार को राज्य विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सामने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पेश हुए। समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड के अनुसार, मुख्य शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई 10 मार्च के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, उद्धव सेना की नेता सुषमा अंधारे भी समिति के समक्ष पेश हुईं। कुणाल कामरा को शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने पर समिति ने नाेटिस जारी करके तलब किया था। इससे पहले जब कामरा को मुंबई पुलिस ने समन किया था वह इसके खिलाफ कोर्ट चले गए थे। तब कामरा को मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दे दी थी। समन करने के बाद भी मुंबई पुलिस अरेस्ट और पूछताछ के लिए नहीं बुला पाई थी।

नहीं दर्ज हो पाया बयान
महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी के सदस्य प्रवीण दरेकर ने शिंदे सेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और उद्धव सेना की नेता अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। मंगलवार को बयान दर्ज नहीं हो पाने के बाद पत्रकारों को कामरा और अंधारे ने बताया कि सुनवाई के दौरान उनके बयान दर्ज नहीं किए गए, क्योंकि मुख्य शिकायतकर्ता बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर अनुपस्थित थे। शिवसेना की इस धमकी के बारे में पूछे जाने पर कि उन्हें मुंबई आने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, कामरा ने कहा कि वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब 10 मार्च को चार बजे सुनवाई
समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड का कहना है कि कुणाल कामरा ने समिति को बताया कि वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में उनका बयान दर्ज करना उचित नहीं होता इसलिए यह तय किया गया कि दोनों पक्षों के बयान एक ही दिन दर्ज किए जाएंगे। दरेकर से चर्चा के बाद 10 मार्च को शाम चार बजे सुनवाई करने का फैसला लिया गया। अंधारे ने पिछले साल हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई थी, जहां कामरा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान शिंदे के ऊपर एक पैरोडी गीत गाया था। उद्धव सेना की नेता अंधारे ने बताया कि हम जानना चाहते थे कि हमारे खिलाफ क्या आरोप हैं।

कामरा की टिप्पणी पर हुआ था बवाल
अपने सत्ता-विरोधी विचारों के कारण अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले कामरा ने पिछले साल एक पैरोडी गीत में एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया था और उन्हें परोक्ष रूप से 'गद्दार' कहा था। अंधारे ने कामरा का समर्थन किया था। इस महीने की शुरुआत में कामरा ने मीडिया में आई उन खबरों को 'गलत' बताकर खारिज कर दिया था, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने विशेषाधिकार समिति से स्थगन की मांग की है। कामरा की टिप्पणी के विरोध में तब शिवसेना के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया था।

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए अभिनेता डिनो मोरिया
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के घोटाले के की धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पूछताछ के लिए मोरिया को तलब किया था और वह पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि ईडी ने छह जून को मुंबई और केरल के कोच्चि में 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की थी। इन परिसरों में बांद्रा (पश्चिम) इलाके में डिनो मोरिया का घर, उनके भाई सैंटिनो से जुड़े परिसर, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारी और ठेकेदारों के परिसर शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, बीएमसी को गाद निकालने के उपकरण मुहैया कराने वाली कंपनियों में शामिल ‘मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ कोच्चि में स्थित है इसलिए वहां छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। धन शोधन का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी से सामने आया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने के लिए 2017 से 2023 तक दिए गए ठेकों में 65.54 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में दर्ज की गई थी। मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और शहर के लिए वर्षा जल निकासी मार्ग के रूप में कार्य करती है।

बीएमसी पर 1997 से 2022 तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का नियंत्रण था। 2022 से इसका नियंत्रण राज्य सरकार के पास था और उस समय नगर निगम का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत में आरोप लगाया कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था। इस मामले में पिछले महीने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 49 वर्षीय अभिनेता और उनके भाई से पूछताछ की थी।