Shakeel - Rokthok Lekhani News

मुंबई : डायरेक्टर शकील नूरानी पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 साल की एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा कर चुकी हैं और अब मनोरंजन जगत से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिल्म 'जोरू का गुलाम' सहित कई पुरानी और चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्दशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है। शकील नूरानी (73) पर 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। शकील नूरानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

12 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजे गए नूरानी
मलवणी पुलिस ने इस मामले में शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
शकील नूरानी का करियर और फिल्में
बता दें, शकील नूरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं और उन्होंने 1991 में रिलीज हुई 'विष्णु देवा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।। उन्होंने 1999 में रिलीज हुई 'बड़े दिलवाला' से लेखन क्षेत्र में कदम रखा, जिसके वह निर्देशक और निर्मात भी थे। उन्होंने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर 'जोरू का गुलाम' का भी निर्देशन किया था। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट थी। इसके अलावा शकील ने 'तेजाबः द एसिड ऑफ लव' का भी निर्देशन किया, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

मुंबई : हाई-प्रोफाइल ड्रग्स फैक्ट्री केस में मास्टरमाइंड शकील मेमन उर्फ शकील चिकना गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस को रायगढ़ के कर्जत के फार्म हाउस में चल रही हाई-प्रोफाइल ड्रग्स फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता मिली है. आरसीएफ पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड शकील मेमन उर्फ शकील चिकना को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले महीने फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे कोर्ट ने 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, चिकना ही इस ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. उसकी योजना के तहत कर्जत के सुनसान इलाकों में बंगले किराए पर लेकर वहां एमडी ड्रग्स बनाई जाती थी. हर महीने करीब 100 किलो ड्रग्स तैयार होती थी और हर तीन महीने में ठिकाना बदल दिया जाता था ताकि शक न हो.

बेटे के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को देता था अंजाम
शकील चिकना नवी मुंबई का निवासी है और अपने बेटे के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम देता था. तैयार ड्रग्स की सप्लाई मुंबई और दूसरे शहरों में फैले नेटवर्क के जरिए की जाती थी.

मुंबई की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसने फार्महाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में बदल दिया था. इस गैंग ने फार्महाउस मालिक से बकरियां पालने के नाम पर फार्महाउस का 2 कमरा एक लाख रुपये (50 हजार प्रति कमरा) प्रति माह की दर से किराए पर लिया था जहां बाकायदा MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप किया गया था.