corporations - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया
नवी मुंबई : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सिटी ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया है। इसे 9.11 का स्कोर मिला है और इसने राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। यह रैंकिंग पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन, पुणे ने 1 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 के बीच किए गए एक बड़े इवैल्यूएशन के बाद घोषित की। इस असेसमेंट में 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया हैंडल की जांच की गई और यह तीन मुख्य पिलर – सर्विस अवेलेबिलिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रांसपेरेंसी और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी के तहत सैकड़ों पैरामीटर पर आधारित था। पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया।

पीआरओ प्रेसिडेंट तन्मय कानिटकर के अनुसार, इंडेक्स में पिछले पांच सालों में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा किए गए ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव का कम्पेरेटिव एनालिसिस शामिल था। एनएमएमसी का 9.11 का स्कोर एक बड़ी छलांग है, जिससे यह सीधे राज्य रैंकिंग में टॉप पर आ गया है। सिविक बॉडी की इस कामयाबी का क्रेडिट इसकी सिटिजन-सेंट्रिक डिजिटल सर्विसेज़ की बड़ी रेंज, आसान ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन, अच्छे शिकायत सुलझाने के तरीके और रेगुलर अपडेट होने वाली ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ “माई एनएमएमसी” मोबाइल एप्लीकेशन को जाता है।

कॉर्पोरेशन अभी 24x7 ऑनलाइन सर्विसेज़ देता है, जिससे लोग घर बैठे सर्टिफिकेट ले सकते हैं, टैक्स भर सकते हैं, शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं, जिससे ऑफिस जाने की ज़रूरत कम हो जाती है।

मुंबई मेयर पद पर फंसा पेंच! शिंदे का प्लान B तैयार, दो नगर निगमों में नहीं खिल पाएगा भाजपा का कमल
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में महानगरपालिका चुनावों के नतीजों के बाद अब मेयर की कुर्सी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा के बीच 'शह-मात' का खेल जारी है। एमएमआर क्षेत्र में मुंबई की एइएम्सि सहित आठ महानगरपालिकाएं हैं। महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विशेष रूप से मुंबई में मेयर पद को लेकर भाजपा और शिंदे सेना के बीच जबरदस्त रस्साकशी चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि मुंबई में शिंदे गुट की बात नहीं बनी, तो एकनाथ शिंदे कल्याण-डोंबिवली  महानगरपालिका और उल्हासनगर महानगरपालिका में अपना मेयर बनाने की तैयारी में हैं। ठाणे और कल्याण-डोंबिवली को छोड़ दें तो एमएमआर क्षेत्र की ज्यादातर महानगरपालिकाओं में भाजपा ने शिंदे गुट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में कुल 122 नगरसेवक हैं। इनमें शिंदे गुट के 53 और भाजपा के 50 नगरसेवक (पार्षद) चुने गए हैं। चुनाव दोनों दलों ने गठबंधन में लड़ा था, लेकिन सीटों का अंतर बेहद कम होने के कारण भाजपा यहां सत्ता में बराबर हिस्सेदारी की मांग कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, शिंदे गुट भाजपा के लिए मेयर पद और अन्य अहम पद छोड़ने के मूड में नहीं है।

यही वजह है कि एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना की सत्ता अकेले स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत अन्य दलों के नगरसेवकों से संपर्क साधा जा रहा है। मनसे के पांच नगरसेवकों व कुछ शिवसेना ठाकरे गुट के नगरसेवकों ने शिंदे को समर्थन देने का ऐलान किया है। 122 सीटों वाली कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में बहुमत के लिए 62 सीटों की आवश्यकता है। शिवसेना (53) और मनसे (5) के साथ आने से यह आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि उद्धव गुट (यूबीटी) के कुछ नगरसेवक भी शिंदे गुट के संपर्क में हैं, जिससे बहुमत का आंकड़ा पार होने की उम्मीद है।

15 जनवरी को हुए केडीएमसी चुनाव में शिवसेना 53 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि भाजपा को 50 सीटें मिली हैं। इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 11, मनसे को 5, कांग्रेस को 2 और एनसीपी (एसपी) को एक सीट पर संतोष करना पड़ा। उल्हासनगर महानगरपालिका में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां भाजपा के 37 जबकि शिंदे गुट के 36 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं। उल्हासनगर में भी शिंदे गुट ने भाजपा को चौंका दिया है। उल्हासनगर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से वह महज 3 कदम दूर रह गई।

मुंबई : 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित
मुंबई : राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। गुरूवार को नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में महापौर आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। यह आरक्षण अगले ढाई वर्षों के कार्यकाल के लिए लागू रहेगा। 29 में से 15 महानगरपालिकाओं में महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

मुंबई में सामान्य वर्ग का महिला महापौर बनेगा जबकि ठाणे में अनुसूचित जाति का महिला या पुरुष महापौर बनाया जा सकेगा। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक मात्र महापौर पद आरक्षित हुआ है। नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए अलग से पद आरक्षित नहीं होता। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से 2 पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए हैं।

मुंबई : महानगरपालिकाओं के महापौर चुनाव की प्रक्रिया शुरू
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के महापौर चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। मुंबई में केंद्रीय नगर विकास मंत्री मेयर के पद के लिए लॉटरी ड्रॉ निकालेंगी। इसमें तय मेयर की कुर्सी का आरक्षण तय होगा, लेकिन इससे पहले उद्धव ठाकरे को टेंशन देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। बुधवार को शिवसेना यूबीटी के 65 पार्षदों में 64 तो पहुंचे, लेकिन एक महिला पार्षद ने बीएमसी के संविधान के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इस घटनाक्रम के बाद अटकलें शुरू हो गई है महिला पार्षद ने क्यों अपना पंजीकरण नहीं कराया। ये पार्षद डॉ. सरिता म्हस्के हैं। वह वार्ड 157 से जीती थीं। उन्होंने मुकाबले में बीजेपी की उम्मीदवार आशा ईश्वर तायडे को हराया था, हालांकि पार्टी की तरफ यह कहा जा रहा है कि नॉट रिचेबल नहीं है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं पहुंचने पर राजनीति गरमा गई है।

शिंदे मांग रहे हैं मेयर की कुर्सी
मुंबई में मेयर को लेकर महायुति के घटक दलों बीजेपी और शिवसेना में खींचतान जारी है। एकनाथ शिंदे बाल ठाकरे के शताब्दी वर्ष का हवाला देकर कम से कम एक साल के लिए बीएमसी में शिवसेना के लिए मेयर की कुर्सी मांग रहे हैं। बीजेपी ने चुनावों में कहा था कि मेयर महायुति का होगा। अब देखना है कि शिवसेना का इमोशनल दांव पूरा होता है या फिर बीजेपी अपने किसी पार्षद को मेयर बनाती है। बीएमसी में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन वह मेयर बनाने के लिए शिंद की अगुवाई वाली शिवसेना पर आश्रित है। शिवसेना के पास 29 पार्षद हैं।

रवींद्र चव्हाण का बड़ा बयान
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार को चव्हाण ने कहा कि कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, ठाणे में महायुति का मेयर होगा। बीजेपी प्रदेश प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस से लौटने के बाद आखिरी फैसला होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दौरे से लौटने के बाद मुंबई में एकनाथ शिंदे के साथ एक जॉइंट मीटिंग होगी। गौरतलब हो कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले हफ्ते अपनी मीटिंग में इन तीनों नगर निगमों में महायुति के मेयर बनने को लेकर डिटेल में चर्चा कर चुके हैं। एमएमआर में आने वाली तीनों नगर निगमों में महायुति को मैंडेट मिला है, इसलिए इस मैंडेट के हिसाब से महायुति तीनों नगर निगमों में अपने मेयर बनाएगी।