UPSC - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
नई दिल्ली : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और पंचकुला के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आइए जानते हैं इन टॉपर्स की पढ़ाई, पृष्ठभूमि और सफलता की कहानी।

राजस्थान के एक छोटे शहर से आने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत और लगन से सिविल सेवा की तैयारी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुज ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने यहीं से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करते हुए एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की ओर रुख किया और फिलहाल DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं।

कौन हैं दूसरी रैंक हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरै जिले से आती हैं। उन्होंने इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रॉनिक्स में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की है। राजेश्वरी का वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।

कौन हैं तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाले एकांश ढुल पंचकुला के रहने वाले हैं। वह भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। उन्होंने पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है, उनका लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। 25 साल के एकांश ढुल ने एक बार फिर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एकांश ढुल कितने पढ़े-लिखे हैं?
एकांश ढुल ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के संत कबीर पब्लिक स्कूल और भवन विद्यालय से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स की पढ़ाई की है। उन्हें डिबेटिंग और वीडियो गेमिंग का शौक है।

राघव झुनझुनवाला ने हासिल की चौथी रैंक
मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की है। उनके पिता स्वर्गवासी नवीन झुनझुनवाला माता अंजू झुनझुनवाला है। राघव की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल से पूरी हुई थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा अपने स्कूल में भी टॉप रह चुके है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की।

ईशान भटनागर की आई पांचवीं रैंक
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की। ईशान वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं।  ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जिनिया अरोड़ा की आई छठी रैंक
जिनिया अरोड़ा ब्यूरोक्रैट्स के परिवार से आती हैं और उनके माता-पिता दोनों ही सिविल सर्वेंट हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। यूपीएससी 2024 परीक्षा में उन्होंने 156वीं रैंक हासिल की थी। जीनिया की स्कूलिंग दिल्ली के संस्कृति स्कूल से हुई है। स्कूली शिक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की। यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस एंड गवर्नमेंट, इकोनॉमिक्स के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है।

कौन हैं 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए. आर. राजा मोहिदीन?
ए. आर. राजा मोहिदीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ था। उनका पालन-पोषण चेन्नई में हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन का अधिकांश समय बिताया। उनकी मातृभाषा तमिल है। राजा मोहिदीन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बचपन से ही बहुत मजबूत थी। उन्होंने 2014 में चेन्नई के डीएवी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से संबद्ध राजाह मुथैया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की और 2022 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी चिकित्सा शिक्षा ने उन्हें वैज्ञानिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रबल भावना विकसित करने में मदद की। ए. आर. राजा मोहिदीन ने यूपीएससी सीएसई 2025 में सफलता प्राप्त करने से पहले दो बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने अखिल भारतीय रैंक 7 हासिल की।

एमपी के पक्षल को 8वीं रैंक
प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग निवासी पक्षल जैन (सेक्रेटरी) ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। पक्षल के पिता नीलेश जैन ग्राम बाग में ही कपड़ा व्यापारी व मां दीप्ति जैन हाउस वाइफ हैं। बताया जा रहा है कि पक्षल अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने महेश मेमोरियल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बाग और एसआईसीए स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की।

मुंबई: ठगों ने यूपीएससी परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये का चूना लगाया
मुंबई: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के मालवणी इलाके के एक होटल कारोबारी को दो ठगों ने यूपीएससी परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है. गिरफ्तार आरोपी का नाम याकूब गफूर शेख है, जो खुद को सीआईडी ऑफिसर बताकर लोगों को धोखा देता था. उसका साथी विजय चौधरी, जिसने खुद को यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया का वरिष्ठ अधिकारी बताया था, पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित होटल व्यवसायी इरशाद खान का बेटा सद्दाम, जो कॉमर्स ग्रेजुएट है, चार बार यूपीएससी परीक्षा में असफल हो चुका था. पांचवीं बार की तैयारी के दौरान इरशाद की मुलाकात याकूब शेख से हुई. याकूब अक्सर उसके होटल में आता-जाता था और खुद कोसीआईडी अफसर बताकर रसूख दिखाता था. बातचीत के दौरान उसने इरशाद से कहा कि उसके “कॉन्टैक्ट्स” की मदद से उसका बेटा परीक्षा में पास हो सकता है.

याकूब ने इरशाद की पहचान विजय चौधरी से करवाई, जिसने खुद को दिल्ली में यूपीएससी का बड़ा अधिकारी बताया. चौधरी ने यहां तक दावा किया कि परीक्षा के नतीजे उसके हाथ में हैं और पैसे देने पर रिजल्ट बदल सकता है. भरोसा जीतने के लिए उसने फोन पर खुद को दिल्ली कमिश्नर और यूपीएससी का चीफ अधिकारी तक कह डाला.

इस झांसे में आकर इरशाद ने अलग-अलग किस्तों में कैश और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए करीब 60 लाख रुपये दे दिए लेकिन लाखों रुपये जाने के बावजूद उसके बेटे का रिजल्ट नहीं बदला. उल्टा जब इरशाद ने सवाल उठाए तो ठगों ने नई-नई बहानेबाजी शुरू कर दी और यहां तक कह दिया कि उसके बेटे के धर्म की वजह से रिजेक्शन हुआ.

आखिरकार ठगी का अहसास होने पर इरशाद ने मालवणी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने याकूब शेख को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, उसका साथी विजय चौधरी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "मोहलत" मिली; 26 जून की बजाय 6 अगस्त को हाजिर होना पड़ेगा
रांची: मानहानि से जुड़े मुकदमे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "मोहलत" मिली है। राज्य के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी गैरजमानती वारंट पर अब उन्हें 26 जून की बजाय 6 अगस्त को सशरीर हाजिर होना पड़ेगा। राहुल गांधी ने चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी वारंट को निरस्त करने और सशरीर उपस्थिति से छूट देने की मांग करते हुए जून के पहले हफ्ते में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसपर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के अधिवक्ता से पूछा कि जब चाईबासा कोर्ट ने पूर्व में उन्हें समन भेजा था, तो वे क्यों नहीं हाजिर हुए थे? इसी वजह से उनके खिलाफ कोर्ट को गैरजमानती वारंट जारी करना पड़ा, जिसे वापस नहीं लिया जा सकता।

इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने आग्रह किया कि उन्हें 26 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है, लेकिन उस दिन कुछ जरूरी काम में उनकी व्यस्तता है। इसपर हाईकोर्ट ने अधिवक्ता का आग्रह स्वीकार करते हुए उन्हें अब 6 अगस्त को चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ 9 जुलाई, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेस पार्टी के लोग किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही संभव है।

इस शिकायत वाद पर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी, 2024 में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने इस पर कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने की छूट मांगी थी, लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां पूर्व में उन्हें कई महीनों तक राहत मिली थी।

नई दिल्ली : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा जल्द करेगा आयोग
नई दिल्ली : यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। घोषित होने के बाद, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपीएससी परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल के रुझानों के अनुसार, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आमतौर पर परीक्षा के बाद दो-तीन सप्ताह के भीतर घोषित किए जाते हैं। इस साल, प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 25 मई को आयोजित की गई थी।

वर्ष 2025 के लिए, संघ लोक सेवा आयोग का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 979 रिक्तियों को भरना है। रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 के लिए लगभग 10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परिणाम: कैसे जांचें - एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका यूपीएससी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं परिणाम अनुभाग पर जाएं होमपेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड करें, और अपना नाम, रोल नंबर जांचें