Delhi-Mumbai - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दुर्घटनाएं, पति-पत्नी समेत तीन की मौत और तीन घायल
दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुघर्टनाओं में पति-पत्नी सहित तीन की मौत होने के साथ-साथ तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचक मृतकों के शवों का पंचनामा करवाने तथा घायलों का उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्जकर मृतकों के शवों का जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पंचानामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। मृतक पति जितेंद्र व पत्नी आशा भीम बस्ती जोनावास दिल्ली के रहने वाले। दूसरी घटना में मरने वाली मेघा फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड की रहने वाली।

मिली जानकारी के अनुसार दीपेंद्र पुत्र अमरचंद निवासी मकान नंबर 97, भीम बस्ती , जौनाबास, नई दिल्ली अपनी पत्नि आशा एवं चाचा रामरतन के साथ अपनी इर्टिका गाड़ी से अपने पैतृक गांव कमालपुरा थाना खेड़ली मोड़ जिला भरतपुर से शनिवार को सुबह दिल्ली के लिए जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रीगड़ के पास सुबह लगभग सात बजे चैनल नंबर 68 के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई।

दीपेंद्र का चाचा रामरतन लघुशंका के लिए चले गए और दीपेंद्र गाड़ी का टायर बदलने लगा। अलवर की ओर से आ रही ग्रेंड़ आई-20 के चालक ने पीछे से इस इर्टिका गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र उम्र 37 वर्ष एवं उसकी पत्नि आशा उम्र 36 वर्ष की दुघर्टना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ग्रेड आई-20 में बैठे दो व्यक्ति घायल हो गए।

दुघर्टना की सूचना सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद को दी। तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने दीपेंद्र के चाचा रामरतन की शिकायत पर ग्रेंड आई-20 के चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिए। दोनों गाडिय़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुघर्टना के एक दूसरे मामला दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नगीना थानांर्तगत गांव उमरी के पास के पास हुआ। जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा निवासी 89 ए, 2557,द्वितीय मंजिल, ग्रीन फील्ड़, फरीदाबाद अपनी पत्नि मेघा के साथ कार से फरीदाबाद से शनिवार की अल सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जा रहे थे।
उमरी गांव के पास इनकी कार के पास से एक तेज गति से ट्रक निकला जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस दुघर्टना में मेघा पत्नि राहुल शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नगीना थाना प्रभारी सचिन कुमार ने उप निरीक्षक देवी सिंह को मौके पर भेजा। ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर मेघा का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मुंबई : नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक कंटेनर से स्टंटबाजी करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एक्सप्रेसवे पर अपने ट्रक से स्टंट करते हुए चालक ने न केवल अपनी जान के लिए बल्कि एक्सप्रेसवे पर चल रहे दूसरे वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा उस समय पैदा कर दिया था, जब वह अपने ट्रक को 6 लाइन के पूरे एक्सप्रेसवे पर लहरा रहा था।

जिसमें कई बार उसका ट्रक भी पलटने से बचा तो कई वाहन उसकी चपेट में आने से बचे थे। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की।

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और ट्रैवलर की जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैवलर में सवार करीब 16 श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे. ट्रैवलर दिल्ली की ओर जा रही थी. जैसे ही वाहन अलवर जिले के एक्सप्रेसवे क्षेत्र में पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक लापरवाही बरतते हुए ट्रक को ट्रैवलर के सामने घुमा दिया.

घायलों को बाहर निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
अचानक सामने ट्रक आने से ट्रैवलर चालक जयपुर निवासी विकास कुमार का संतुलन बिगड़ गया. तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री सीटों और वाहन के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस और राहत दल ने मिलकर घायलों को ट्रैवलर से बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार मौके पर देने के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चारों तरफ उठा धूल का गुबार, देखें एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO
मुंबई : हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव के पास अचानक बेकाबू हो गई.

कार करीब 50 मीटर तक कई पलटे खाती हुई एक्सप्रेसवे के किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में जा घुसी, जिससे धूल का बड़ा गुबार उठ गया. कार में एक परिवार सवार था, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था, जिसमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल थे. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछली सीट पर बैठी सवारी कुछ देर के लिए अंदर फंस गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार को सीधा किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के पलटने और धूल का गुबार साफ दिखाई दे रहा है.