challaned - Rokthok Lekhani

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों, होटलों और पार्किंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चौथी बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 15 अवैध होटल-ढाबों को बंद कराया, जबकि हाईवे पर खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही 10 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए। यह अभियान एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें डीएमई स्टाफ, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सदर थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही।

प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसा गया।
प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी 26 अवैध ढाबों को बंद कराया जा चुका है, लेकिन रात के समय इनके दोबारा खुलने की शिकायतें मिलती रही हैं।

एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अब हर 10 दिन में नियमित कार्रवाई की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण और पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे के पास स्पीड के चालान कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी; दोनों गंभीर रूप से घायल
दिल्ली : फरीदाबाद सेक्टर 8 दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने एक्सप्रेस वे पर स्पीड के चालान कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। जिससे एक पुलिसकर्मी पुल से नीचे गिर गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो गाड़ी को एक महिला चालक चला रही थी। उसके साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। यह घटना रविवार की सुबह की है। हादसों में एलएलबी के छात्र समेत तीन की गई जान थाना क्षेत्र खेड़ी कलां गांव के समीप शनिवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर से एलएलबी स्टूडेंट की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राहुल निवासी मित्रोल के रूप में हुई है। वहीं, हथीन में उटावड मोड़ के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुफियान की मौत हो गई, जबकि उजैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वहीं, पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।