actor Sushant Singh Rajput - Rokthok Lekhani News

आदित्य ठाकरे को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार,
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन है। इसके बाद राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि विधायकों एवं अन्य को धमकी की घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा और ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक नीति तैयार की जाएगी।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने विधानसभा में कहा कि जिस व्यक्ति ने ठाकरे को धमकी दी थी उसकी पहचान जयसिंह राजपूत के रूप में हुई है। आरोपी को मुंबई अपराध शाखा की साइबर टीम ने कर्नाटक में पकड़ लिया और उसे मुंबई लेकर आई।

फोन नहीं उठने के बाद भेजा था धमकी वाला मैसेज
इससे पूर्व एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जयसिंह राजपूत को मुंबई अपराध शाखा की साइबर टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया गया। अधिकारी ने बताया कि राजपूत ने आठ दिसंबर को मंत्री को कथित तौर पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोपी ने इसके बाद मंत्री को धमकी भरा संदेश भेजा। जांच के दौरान, साइबर पुलिस को पता चला कि फोन करने वाले का नंबर बेंगलुरु से था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में NCB ने 2 और व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुंबई। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मादक पदार्थ कोण से संबंधित जांच के सिलसिले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी राजपूत की लिवइन पार्टनर एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी ने सोमवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को मुंबई से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार को गोवा से क्रिस कोस्टा को हिरासत में लिया है। उसे मुंबई लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी के साथ एनसीबी कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वह राजपूत की मौत में मादक पदार्थ कोण की जांच कर रही है। 34 साल के अभिनेता 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष जांच टीम (SIT) रिया, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुयल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले से संबंधित मनी लांड्रिंग की तहकीकात कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के फोन से मिली सोशल मीडिया चैट को एनसीबी के साथ शेयर किया था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ के इस्तेमाल का संकेत मिलता है। इसके बाद एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की। सीबीआई राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप पर रिया और अन्य के खिलाफ अलग से जांच कर रही है।