items - Rokthok Lekhani News

मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती
मुंबई: ट्रेनों में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने देशभर में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की टीम ने जम्मू रेलवे डिवीजन से संचालित होने वाली ट्रेनों में पिछले एक सप्ताह के दौरान औचक निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को ट्रेनों में केवल रेलवे द्वारा स्वीकृत पैकेज्ड पेयजल और अधिकृत खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन या एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियमित रूप से जारी रहेगा। यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ट्रेनों और स्टेशनों पर जांच की जाएगी। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खानपान सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आईआरसीटीसी देशभर में रेलवे खानपान सेवाओं का संचालन और निगरानी करता है। ट्रेनों में मिलने वाले भोजन और पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निगम लगातार कदम उठा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की शिकायतों के आधार पर भी जांच की जाती है। यदि किसी यात्री को खराब गुणवत्ता वाला भोजन या अनधिकृत सामग्री बेचने की शिकायत होती है तो संबंधित विभाग कार्रवाई करता है। जम्मू रेलवे डिवीजन की ट्रेनों में की गई इस जांच को भी इसी व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि औचक निरीक्षण से खानपान सेवाओं में सुधार आता है और नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। रेलवे यात्रियों से भी अपील कर रहा है कि वे किसी भी तरह की अनियमितता नजर आने पर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से करें। इस अभियान के जरिए आईआरसीटीसी का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और मानक के अनुरूप भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराना है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल आईआरसीटीसी की टीम द्वारा जम्मू डिवीजन की ट्रेनों में जांच अभियान जारी है। आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों और स्टेशनों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।

मुंबई: एयरपोर्ट पर चंद मिनटों में मिलेगा जरूरी सामान; ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट ने बड़ी सुविधा शुरू की
मुंबई: हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट ने बड़ी सुविधा शुरू की है। ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट द्वारा साझेदारी में शुरू की गई इस सर्विस से हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा।अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में बड़ी सुविधा शुरू की है। इसके तहत हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर चंद मिनट में जरूरी सामान उपलब्ध होगा। अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने इस सुविधा को मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू किया है।

कहां मिलेगी सुविधा?
अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिलीवरी सुविधा शुरू की है। फिलहाल यह सुविधा मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा का उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुवधाजनक बनाना है।

ऑर्डर पर कौन-कौन सा सामान मिलेगा?
मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिलीवरी सेवा से कई प्रकार के जरूरी सामान मिलेंगे। अब यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए चार्जर, स्नैक्स, किताबें और पर्शनल केयर प्रोडक्ट्स आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में यात्रियों का सामान एयरपोर्ट के अंदर बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर डिलीवर हो जाएगा।

यह सेवा प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से एयरपोर्ट के सामान्य संचालन और यात्रियों के समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सेहत का भी ध्यान रखा गया है। सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए पैक्ड पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे तरल पदार्थ भी टर्मिनल के स्वीकृत स्टॉक से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सुविधा यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार को अब और सुविधाजनक बना देगी।

क्विक डिलीवरी का उद्देश्य, यात्रिकों को बेहतर सेवा देना
अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य टर्मिनल में डिजिटल सुविधा लाकर पूरे हवाई अड्डे के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि टर्मिनल पर ऐप-आधारित सुविधा शुरू होने से यात्री अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और सेवा स्तर में सुधार होगा। यह अधिक प्रतिक्रियाशील और यात्री-केंद्रित हवाई अड्डों के निर्माण की दिशा में एक कदम है। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। क्विक सेवा के शुरू होने से यात्री चंद मिनट में अपनी पसंद का सामान मंगा सकते हैं।

मुंबई : खराट के ऑफिस से सामान जब्त; एसआईटी, फोरेंसिक टीम ने पीड़ित महिलाओं के साथ मौके का मुआयना किया
मुंबई : स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम   और फोरेंसिक टीम ने सोमवार को एक बार फिर खुद को “कैप्टन” कहने वाले अशोक खरात के कनाडा कॉर्नर वाले ऑफिस की पूरी जांच की। खास बात यह है कि जांच के दौरान कुछ पीड़ित महिलाओं को भी साथ ले जाया गया। आज की तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने एक दवा की बोतल, अलग-अलग आकार और साइज़ के पत्थर और कई दूसरी चीजें बरामद कीं और उन्हें ज़ब्त कर लिया। एसआईटी ने आगे की जांच के लिए सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया है।

दोपहर में, जब एसआईटी पीड़ित महिला के साथ खरात के ऑफिस पहुंची, तो घटनाओं के क्रम को देखा गया और मोबाइल डिवाइस पर लाइव स्क्रीनिंग की गई। एसआईटी ने एक मोबाइल फोरेंसिक वैन के साथ मौके पर एक डिजिटल पंचनामा भी किया। आरोप है कि खरात ने उसी ऑफिस की जगह पर 150 से ज़्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया। एसआईटी ने पीड़ितों से उन जगहों और हालात के बारे में भी पूरी जानकारी इकट्ठा की, जिनमें कथित तौर पर यौन शोषण हुआ था। इस बीच, अशोक खरात के संबंध में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई है कि पिछले 12 सालों में उसे जारी किए गए हथियार लाइसेंस का ग्रामीण पुलिस डिपार्टमेंट में कोई रिकॉर्ड नहीं था।

अधिकारियों ने कहा है कि ग्रामीण पुलिस को खुद नहीं पता था कि ऐसा कोई लाइसेंस दिया गया है। प्रोसीजर के मुताबिक, हथियार लाइसेंस जारी करने के बाद जिला प्रशासन के लिए ग्रामीण पुलिस को बताना ज़रूरी है, लेकिन ऐसा कोई कम्युनिकेशन नहीं किया गया लगता है। यह देखते हुए कि हथियार लाइसेंस पाने में बहुत सख़्त प्रोसेस होता है, अब उन डॉक्यूमेंट्स और आधारों पर सवाल उठ रहे हैं जिनके आधार पर खरात को लाइसेंस दिया गया था। यह भी पता चला है कि लाइसेंस सेंट्रल होम मिनिस्ट्री के एनडीएएल-एएलआयएस ऑनलाइन सिस्टम में रजिस्टर्ड नहीं है। खबर है कि लोकल पुलिस स्टेशन को भी लाइसेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और इस डेवलपमेंट से उस समय के तहसीलदार और सब-डिवीजनल ऑफिसर जांच के दायरे में आ सकते हैं।

नई दिल्ली : 1AC कोच से उतरा परिवार, रेलवे स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ, तलाशी में मिला ऐसा सामान रेलवे के अफसरों के उड़ गए होश
नई दिल्ली : इंडियन रेलवे के लिए प्रीमियम कोच यानी 1st AC हमेशा से ही लग्जरी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो एक परिवार का है, जिस पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान कोच से चादरें और तौलिए चुरा लिए. यह घटना उस समय सामने आई जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से उतर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को रोककर सामान की जांच की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टाफ परिवार से पूछताछ कर रहा है और वे बार-बार कह रहे हैं “गलती हो गई.” यह मंजर वहां मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ को अपनी ओर खींच लाया. वीडियो की पुष्टि न्यूज18 हिंदी नहीं करता है.

प्लेटफॉर्म पर हुआ आमना-सामना
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि रेलवे स्टाफ ने परिवार से उन चादरों और तौलियों को वापस करने को कहा जो यात्रियों की सुविधा के लिए दी जाती हैं. परिवार इस हरकत पर सफाई देता रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे “बेहद शर्मनाक और घिनौना” बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
यह वीडियो @bapisahoo नामक यूज़र ने X पर पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा गया, “पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की 1st AC यात्रा अपने आप में गर्व की बात है. लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो बिना झिझक रेलवे की चादरें और तौलिए घर ले जाते हैं.” वीडियो को अब तक 1.41 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. एक यूज़र ने लिखा, “ज्यादातर भारतीयों में सिविक सेंस की कमी है.” वहीं किसी ने कहा, “कितना शर्मनाक है.”

कार्रवाई की मांग तेज
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रेलवे से इस परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि रेलवे को एक डिपॉजिट सिस्टम लागू करना चाहिए, जिसमें यात्रियों से पहले पैसे लिए जाएं और यात्रा के बाद सामान लौटाने पर रिफंड किया जाए. दूसरों का मानना है कि केवल सामान वापस करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जुर्माना लगाकर उदाहरण पेश करना चाहिए. एक कमेंट में लिखा गया, “ऐसे लोग विदेश जाकर भी भारत की छवि खराब करते हैं.”