Thane's - Rokthok Lekhani News

ठाणे : बीएमसी चुनाव में क्यों चर्चा में आया ठाणे का म्हात्रे परिवार
ठाणे : महाराष्ट्र में जैसा राजनीती का हिसाब किताब है, नतीजे हमेशा चौंकाने वाले आते हैं. बावजूद इसके कोई गफलत में आकर सवाल कर सकता है कि कैसे? तो ऐसे लोगों को एक बार ठाणे का रुख करना चाहिए, जहां एक हैरान करने वाला कारनामा हुआ है.  ठाणे नगर निगम चुनावों में एक ही परिवार ने  तीन विरोधी पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़कर तीन वार्ड जीते हैं. जी हां सही सुना आपने. ठाणे के जिस परिवार का जिक्र यहां हो रहा है, वो क्षेत्र का म्हात्रे परिवार है जिसने सिर्फ आज नहीं, काफी लंबे समय से महाराष्ट्र में वंशवादी राजनीती के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म किया हुआ है.

जिक्र वंशवादी राजनीती का हुआ है.  तो आगे बढ़ने से पहले हमारे लिए ये बताना बहुत जरूरी है कि ये एक ऐसा फैक्टर है जिसकी जड़ें भारत में हर एक चुनावी मौसम में उभरकर सामने आती हैं. बता दें कि ठाणे में प्रह्लाद म्हात्रे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार के तौर पर जीते, वहीं रेखा म्हात्रे ने शिवसेना के टिकट पर जीत हासिल की.  ​​

परिवार के एक और सदस्य, रवीण म्हात्रे ने बीएमसी के लिए एक वार्ड जीता.  हालांकि, कुल नतीजे प्रह्लाद के लिए दिल तोड़ने वाले रहे, क्योंकि बीएमसी-सेना गठबंधन ने ठाणे नगर निगम चुनावों में दबदबा बनाया. ध्यान रहे कि ठाणे अविभाजित शिवसेना का गढ़ और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है.  जहां बीएमसी और शिंदे ने हाथ मिलाया।  जबकि महायुति के एक और सदस्य, अजीत पवार की राकांपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया.

131 सीटों वाली ठाणे नगर निकाय में, शिंदे सेना ने 87 सीटों पर और बीएमसी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा. दूसरी ओर, कभी अलग हुए ठाकरे बंधु , उद्धव और राज, 20 साल बाद महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने के लिए फिर से एक साथ आए. उन्होंने ठाणे में भी अपना गठबंधन जारी रखा और शरद पवार की राकांपा के साथ भी हाथ मिलाया. हालांकि, वे बीएमसी-सेना की लहर में हार गए. बात अगर कांग्रेस की हो तो कांग्रेस ने यहां अकेले 96 सीटों पर चुनाव लड़ा.

2017 में, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना ने 131 सीटों में से 67 सीटें जीतकर खुद ही परिषद बनाई. राकांपा 34 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और बीएमसी ने 23 सीटें हासिल कीं. हालांकि, एकनाथ शिंदे का ठाणे में पहले से ही दबदबा था, 2017 में चुने गए 67 शिवसेना पार्षदों में से 66 ने उपमुख्यमंत्री का समर्थन किया था. 1987-1993 को छोड़कर, अविभाजित शिवसेना ने ठाणे पर अपना दबदबा बनाए रखा है, जिसका मुख्य कारण पार्टी के दिग्गजों - बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विरासत है.

ठाणे कोपरी क्लॉथ मार्केट इलाके में स्थित गैराज में भीषण आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं
ठाणे : ठाणे पूर्व के कोपरी क्लॉथ मार्केट इलाके में स्थित सोनू ऑटो पार्ट्स एंड गैराज में भीषण आग लग गई। मोहम्मद शकील के स्वामित्व वाला यह गैराज सुबह करीब 8 बजे आग की लपटों में घिर गया। सबसे पहले स्थानीय निवासी रितेश जाधव ने इसकी सूचना दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रकोष्ठ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग से भारी नुकसान हुआ, जिसमें छह कबाड़ दोपहिया वाहन, अलमारियाँ, इंजन ऑयल के डिब्बे, रैक और पूरी बिजली की वायरिंग व्यवस्था नष्ट हो गई। आपातकालीन प्रतिक्रिया त्वरित थी। रिपोर्ट के अनुसार, दमकल की गाड़ियाँ, एक बचाव वाहन, एक पानी का टैंकर और एक जेसीबी मशीन घटनास्थल पर भेजी गईं। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, कोपरी पुलिस, एमएसईबी और स्थानीय दमकल केंद्र की टीमों ने मिलकर स्थिति पर काबू पाया। आग को पूरी तरह बुझाने में लगभग एक घंटा लगा।

ठाणे के मोघरपाड़ा इलाके में फैले ४३५ एकड़ हरित क्षेत्र में मेट्रो लाइन ४ के लिए कार शेड का प्रस्ताव
ठाणे : ठाणे के मोघरपाड़ा इलाके में फैले ४३५ एकड़ (१७६ हेक्टेयर) हरित क्षेत्र में मेट्रो लाइन ४ के लिए कार शेड बनाने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इस जमीन का इस्तेमाल अब तक खेती के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब इसे मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित करने की योजना है। राज्य के नगरविकास विभाग ने इस संबंध में २० मार्च को अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। अंतिम निर्णय इन्हीं प्रतिक्रियाओं के बाद लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से यह कार शेड ठाणे के ओवाले में बनना था, लेकिन वहां बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का विरोध हुआ। इसके पहले आरे कॉलोनी में मेट्रो ३ का कार शेड बनाए जाने पर भी जबरदस्त विरोध हुआ था। इसी कारण ओवाले की जगह अब मोघरपाड़ा को चुना गया है, जहां पेड़ों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यह जमीन संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और घोडबंदर रोड के पास स्थित है। यह राज्य सरकार की संपत्ति है, लेकिन वर्तमान में १६७ पट्टाधारकों द्वारा कृषि कार्य के लिए उपयोग में लाई जा रही है। सरकार इन पट्टाधारकों के लिए एक मुआवजा योजना पर काम कर रही है।

मेट्रो ४ की जानकारी
मेट्रो लाइन ४ एक ३२ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो मुंबई के वडाला को ठाणे के कासरवडवली से जोड़ेगा। इसमें कुल ३२ स्टेशन होंगे और अब तक ८० फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले यह लाइन २०२४ तक शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे २०२६ तक चालू करने का लक्ष्य है।

किसके लिए होगा कार शेड?
मोघरपाड़ा में प्रस्तावित कार शेड न सिर्फ मेट्रो लाइन ४, बल्कि इसकी आगे की एक्सटेंशन लाइनें-मेट्रो ४ ए (कासरवडवली से गायमुख), मेट्रो ११ (वडाला से जनरल पोस्ट ऑफिस) और अन्य प्रस्तावित मेट्रो रूट्स को भी सेवाएं देगा। सरकार का कहना है कि बची हुई जमीन का उपयोग मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा आवासीय या व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जाएगा।