turns - Rokthok Lekhani News

मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में
मुंबई : साउथ मुंबई के डोंगरी इलाके में दो टू-व्हीलर के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद मामला हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे हुई। शिकायतकर्ता के बेटे सैयद मोहम्मद अशरफ (30) पाला गली से स्कूटर पर घर लौट रहे थे, तभी उनके स्कूटर और स्थानीय निवासी माजिद लाला के बेटे की मोटरसाइकिल के बीच हल्की टक्कर हो गई। शुरुआती तौर पर यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई।

घटना के बाद अशरफ ने जब दूसरे युवक से टक्कर के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी युवक ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और आक्रामक व्यवहार किया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने पिता माजिद लाला को वीडियो कॉल किया। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान दोनों ने मिलकर अशरफ को अपशब्द कहे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद मौके पर और लोग इकट्ठा हो गए और बहस ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर अशरफ और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद एक मामूली सड़क टक्कर से शुरू हुआ था, लेकिन गाली-गलौज और आक्रोश के कारण मामला बढ़ता चला गया और हिंसक झगड़े में बदल गया।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में पहले से कोई पुरानी रंजिश या विवाद शामिल था। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं या छोटे विवादों को बातचीत से सुलझाया जाए और हिंसा का रास्ता न अपनाया जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई : गर्लफ्रेंड के चक्कर में छात्र बना जल्लाद, कैब ड्राइवर का बना दिया अंतिम सफर
मुंबई :  मायानगरी मुंबई में जितनी दिलचस्प फिल्में क्राइम पर बनती है उतनी ही दिलचस्प क्राइम होती है. रहस्य से भरा और पूरे थ्रिलर से भरपूर ऐसी ही एक घटना घटी है जिसने पूरे शहर को चौंका दिया है. एक साधारण सी दिखने वाली देर रात की कैब राइड अचानक एक खौफनाक ‘डेथ राइड’ में बदल गई. 33 साल के उबर ड्राइवर नासिर सलाम अहमद ने सवारी बुकिंग स्वीकार की थी. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. पांच दिन तक लापता रहने के बाद उनका शव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के मालशेज घाट के सुनसान इलाके गणेशखिंड में मिला. इस मामले में पुलिस ने आखिरी सवारी रहे 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है.

मामले ने इसलिए भी ज्यादा सनसनी फैलाई क्योंकि खून से सनी कैब की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के कैब ड्राइवरों के बीच इस घटना ने दहशत पैदा कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए यह कैब बुक की थी. लेकिन रास्ते में जो कुछ हुआ, उसने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

खून से सनी कैब से खुला हत्याकांड का राज
यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार सुबह टिटवाला के पास कल्याण–मुरबाड हाईवे पर गोवेली गांव के पास एक मारुति अर्टिगा कैब खून के धब्बों के साथ लावारिस हालत में मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर और बाहर खून के निशान देखे तो तुरंत पुलिस को खबर की. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उस समय तक ड्राइवर का कोई पता नहीं चल पाया था.

इसी बीच अहमदनगर जिले के ओतूर इलाके में मालशेज घाट के गणेशखिंड क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ. शव पर कई चोटों के निशान थे. पुलिस को शक हुआ कि यह वही लापता ड्राइवर हो सकता है. इसके बाद ठाणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी और कैब बुकिंग रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई.

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर कार में फ्यूल भरवाते हुए भी देखा गया. डिजिटल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदर्श चंद्रकांत भेलराव को टिटवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई : देवदूत बने RPF जवान ने 22 वर्षीय युवक की बचाई जान, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
मुंबई : लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत ड्यूटी के दौरान अद्भुत साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक 22 वर्षीय युवक की जान बचा ली. युवक अचानक पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया था, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई थी. बिना समय गंवाए RPF जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस साहसिक कार्रवाई के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और जवानों की बहादुरी की जमकर सराहना की.

प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरा युवक
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब ट्रेन संख्या 12546 रक्सौल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर प्लेस हो रही थी. दोपहर लगभग 03:38 बजे, बिहार के मधुबनी जिले का निवासी कुंदन कुमार (22) चलती ट्रेन के गेट पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने खतरनाक गैप (Gap) में जा गिरा.

जवानों की सूझबूझ से बची युवक की जान
साथ ही, मौके पर तैनात उप निरीक्षक आरपी वंजारी और प्रधान आरक्षक सचिन साबने ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा. उन्होंने बिना एक पल गंवाए फुर्ती दिखाई और उसे खींचकर बाहर निकाला. जवानों की इस सूझबूझ और तत्परता की वजह से युवक की जान बच गई. वरना वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकता था. हादसे के बाद युवक काफी घबरा गया था. RPF स्टाफ उसे तुरंत थाने लेकर गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. यात्री ने अपनी जान बचाने के लिए RPF के जवानों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया. जरूरी जांच और आराम के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित रूप से दोबारा रक्सौल एक्सप्रेस में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया. RPF के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और सहायक सुरक्षा आयुक्त दादर के मार्गदर्शन में किए गए इस साहसी कार्य की विभाग में काफी सराहना हो रही है. रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं.

मुंबई : डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी, रिश्तेदार निकला हैवान, आरोपी पुलिस के शिकंजे में
मुंबई : मुंबई के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने महज डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची के पिता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ दहिसर की एक झुग्गी बस्ती में रहती थी। इस दौरान अचानक परिजनों को बच्ची अपने बिस्तर से गायब मिली, जिसके बाद माता-पिता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि बच्ची को एक सुनसान जगह की ओर ले जाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को ट्रैक कर दबोच लिया।  आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को एक नाले के पास से रेस्क्यू किया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी, उसके अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे तुरंत पास के सिविक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में मासूम की इमरजेंसी सर्जरी की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इस घटना की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मामले की गहन और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क साधा और सुनिश्चित किया कि बच्ची को देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल ट्रीटमेंट मिले।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "यह कृत्य मानवता पर कलंक है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह मामले की प्राथमिकता से जांच करे ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशे से मजदूर है और पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला चलाया जा रहा है।