mega - Rokthok Lekhani News

मुंबई: इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव की तैयारी, मुंबई मनपा ने बनाई मेगा रणनीति
मुंबई: गणेशोत्सव पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के लिए मुंबई मनपा ने एक करोड़ रुपए का मेगा प्लान बनाया है। गणेशोत्सव 2026 के लिए गणेश प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकारों को 25 हजार 400 लीटर पर्यावरण अनुकूल रंग मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुंबई मनपा एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल पर्यावरण अनुकूल रंगों की आपूर्ति दोगुनी से अधिक बढ़ाई गई है।

प्रदूषण मुक्त गणेशोत्सव अभियान के तहत पिछले वर्ष मूर्तिकारों को कुल 10 हजार 800 लीटर पर्यावरण अनुकूल रंगों का मुफ्त वितरण किया गया था। इस प्रयोग के सफल रहने के बाद इस वर्ष प्रशासन ने आपूर्ति बढ़ाकर 25 हजार 400 लीटर रंग खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। रंगों की आपूर्ति के लिए मनपा ने 'एकता एंटरप्राइजेज' का चयन किया है। खरीद प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी मिलते ही अगले महीने से मूर्तिकारों को रंगों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

मुंबई में गणेशोत्सव का पर्व हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश प्रतिमाएं शाडू मिट्टी, कागज के पल्प, धातु तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनाई जाती हैं। मुंबई मनपा हर वर्ष मूर्तिकारों को शाडू मिट्टी मुफ्त उपलब्ध कराती है। हालांकि, प्रतिमाओं पर इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक रंग पर्यावरण के अनुकूल नहीं होते। इनमें सीसा, कैडमियम, क्रोमियम और पारा जैसी हानिकारक भारी धातुएं होती हैं। प्रतिमा विसर्जन के बाद ये धातुएं पानी में घुलकर समुद्री जीवों और जलीय पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं। इसका हल निकालने के मनपा के पर्यावरण विभाग ने मूर्तिकारों को सीधे पर्यावरण अनुकूल रंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था।

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें
मुंबई  : वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निक

लने से पहले अपनी ट्रेन की समय‑सारिणी की जांच कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
ब्लॉक के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन बोरीवली से अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन के जरिए किया जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है.

सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर भी ब्लॉक का असर रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा. इस अवधि में इस मार्ग की सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी और ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेंगी. इसके चलते अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई : रफ्तार देने वाली मेगा परियोजनाओं पर ब्रेक: मेट्रो, पॉड टैक्सी और टनल का उद्घाटन टला
मुंबई : ट्रैफिक समस्या को कम करने और शहर की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। पहले यह सभी कार्यक्रम 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले थे, लेकिन अब इनके 5 या 6 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चुनावी राज्यों में व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते इस तारीख में बदलाव किया गया है।

बीकेसी की पॉड टैक्सी परियोजना शामिल
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में मुंबई मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2बी का उद्घाटन, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में पॉड टैक्सी परियोजना का शिलान्यास और ठाणे-बोरिवली टनल परियोजना की शुरुआत शामिल है। ये सभी प्रोजेक्ट मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और रोजाना लाखों यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।

मेट्रो लाइन का अहम चरण
मुंबई मेट्रो लाइन 9 और लाइन 2बी को शहर के परिवहन नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है। ये लाइनें मुंबई के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ेंगी, जिससे पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण दिशा में सफर पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों और रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मेट्रो सेवाओं के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।

बीकेसी में भविष्य की तैयारी
बीकेसी में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना को भविष्य के परिवहन के रूप में देखा जा रहा है। यह एक अत्याधुनिक, ड्राइवरलेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा, जिसमें छोटे-छोटे पॉड (कैप्सूल जैसी गाड़ियां) यात्रियों को निर्धारित मार्गों पर तेजी से ले जाएंगी। बीकेसी जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में, जहां ट्रैफिक जाम आम बात है, यह परियोजना गेमचेंजर साबित हो सकती है। इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर होगा।

ठाणे-बोरीवली ट्रैफिक से मिलेगी राहत
वहीं, ठाणे-बोरिवली टनल परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। इस टनल के बनने से ठाणे और बोरिवली के बीच की दूरी और यात्रा समय में भारी कमी आएगी। वर्तमान में इस मार्ग पर यात्रा करने में लंबा समय लगता है और ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। टनल बनने के बाद यह सफर काफी तेज और सुगम हो जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुंबई परिवहन व्यवस्था में क्रांति
विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से मुंबई की परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। हालांकि उद्घाटन में कुछ दिनों की देरी हुई है, लेकिन नागरिकों को इन परियोजनाओं के जल्द शुरू होने का इंतजार है, जो मुंबई को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

मुंबई : 22 मार्च को वेस्टर्न और सेंट्रल लाइनों पर जंबो और मेगा ब्लॉक की घोषणा
मुंबई : सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे, दोनों लाइनों पर यात्रियों को इस वीकेंड पर रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों के लिए, जिसमें प्लेटफॉर्म का विस्तार और पुलों को तोड़ना शामिल है, कई ट्रैफिक और पावर ब्लॉक तय किए गए हैं। डीआरएम - मुंबई सेंट्रल, पश्चिम रेलवे द्वारा वेस्टर्न रेलवे पर शेयर किए गए एक ट्वीट के अनुसार, वसई रोड और विरार के बीच, दोनों अप और डाउन दिशाओं में एक ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह ब्लॉक रविवार को सुबह 12:15 बजे से 4:15 बजे तक लागू रहेगा, जिसके कारण सुबह के शुरुआती घंटों में इस सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

इस बीच, प्रभादेवी स्टेशन के पास एक रेलवे फ्लाईओवर गर्डर को तोड़ने के कारण वेस्टर्न लाइन पर भी परिचालन में बड़ी रुकावट आने की उम्मीद है। यह काम रविवार को सुबह 1:30 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान, चर्चगेट और प्रभादेवी के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी, और माटुंगा रोड तथा माहिम स्टेशन भी उपनगरीय सेवाओं के लिए बंद रहेंगे। ट्रेनें दादर या बांद्रा से ही वापस लौट जाएंगी, जबकि कुछ अन्य ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी।

सेंट्रल रेलवे की ट्रांस-हार्बर लाइन पर, रविवार को सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान, इस हिस्से पर सभी अप और डाउन लोकल सेवाएं निलंबित रहेंगी, जिससे नियमित उपनगरीय आवाजाही प्रभावित होगी। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म विस्तार के कामों के लिए शनिवार आधी रात से रविवार सुबह तक एक बड़ा ब्लॉक प्लान किया गया है। यह काम ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और 4 पर, साथ ही डोंबिवली के प्लेटफॉर्म 1ए, 1 और 2 पर किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, ब्लॉक की अवधि के दौरान कई उपनगरीय सेवाएं रद्द होने की उम्मीद है।