Behna - Rokthok Lekhani News

मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद
मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना 'लाड़की बहना योजना' का जोरदार बचाव किया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। हेगड़े ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लाड़की बहना योजना हमारी सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। केवाईसी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है। विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है। इस योजना के लिए सरकार ने लगभग 26,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। अगस्त 2024 से चल रही इस योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं।"

शिवसेना प्रवक्ता ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "एक जापानी जहाज ईंधन लेकर भारत की ओर रवाना हुआ है। साथ ही भारत का एक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलकर भारत आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की थी, जिसके प्रयास से पहले भी दो जहाज होर्मुज से निकले थे। भारत में ईंधन और गैस की कोई कमी होने वाली नहीं है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को जाता है।" अधीर रंजन चौधरी के हालिया बयान पर भी शिवसेना ने तीखा हमला बोला।

हेगड़े ने कहा, "टीएमसी की मुसलमान वोट बटोरने की रणनीति पर अधीर रंजन चौधरी ने जो बयान दिया है, वह बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि जहां जीतने का चांस है, वहां मुसलमान टीएमसी को वोट देगा और जहां कांग्रेस को चांस है, वहां कांग्रेस को। यह बयान राज्य को तोड़ने वाला है। जनता मतदान काम के आधार पर करती है, न कि धर्म के आधार पर।" समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा चौधरी के सुझाव पर भी कृष्ण हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाल विकास पर लोकसभा के एक दिन को समर्पित करने का सुझाव अच्छा है, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही का प्रबंधन सचिवालय द्वारा एजेंडा और समय-अनुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि इकरा चौधरी के पिता भी पूर्व सांसद रह चुके हैं, इसलिए उन्हें संसदीय प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।

मुंबई : लाड़ली बहना योजना; 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार
मुंबई : महाराष्ट्र में लाड़ली बहना योजना शुरू हुई थी। इस योजना को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत पात्र महिला लाभार्थी को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। अब तक इस योजना की 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और महिलाओं को इसकी 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार है। योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी और अब तक लाखों महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल चुका है।

इस बीच महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 'लड़की बहिन योजना' के तहत अब महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ लोन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। ताकि राज्य की महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकें। यह योजना मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना’ योजना की तर्ज पर है। इसे महाराष्ट्र में 2024 में लॉन्च किया गया था। अब यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रही है।

महिला लाभार्थियों को मिलेगा 40,000 का लोन
मराठी गोल्ड में छपी खबर के मुताबिक, सूबे के डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट के नांदेड़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है। पवार ने कहा कि सरकार जल्द ही एक नई योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत 'लड़की बहिन योजना' की महिला लाभार्थियों को 40,000 रुपये तक का बैंक लोन मुहैया कराया जाएगा। ताकि लाभार्थी महिलाएं इस राशि के जरिए अपना निजी कारोबार शुरू कर सकें। इस बारे में अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
महिलाओं के कैसे मिलेगा लोन
1 - महिलाओं को संबंधित बैंक में जाकर लोन के लिए अप्लाई करना होगा।
2 - लोन के लिए अप्लाई करते समय महिलाओं के अपने बिजनेस के बारे में जानकारी देनी होगी।
3 - महिलाओं को जो हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। उससे ही लोन की किस्त चुकाई जाएगी। जिससे महिलाओं के ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

लोन के लिए इन शर्तों का करना होगा पालन
1- लोन हासिल करने वाली महिला की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होना चाहिए।
2 - महाराष्ट्र का नागरिक होना जरूरी है।
3 - सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
4 - जिन महिलाओं के पास कार है या उनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है। उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
5 - यह योजना उन महिलाओं पर लागू नहीं है जो किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा उठा रही हैं।
6 - महायुति सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि अन्य योजनाओं का लाभ उठा चुकी महिलाएं 'लड़की बहिन योजना' के लिए अपात्र होंगी। लिहाजा लोन के लिए अप्लाई करते समय सभी शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है।

लाडकी बहिन योजना की 11वीं किस्त कब आएगी?
राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लाडली बहीन योजना की मई महीने की किस्त बहुत जल्द पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। पवार ने भरोसा दिलाया कि आने वाले कुछ ही दिनों में महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर मई महीने के आखिरी तक महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि आ सकती है।