BJP leader - Rokthok Lekhani News

कश्मीरी पहचान के कारण होटल में कमरा देने से इनकार? भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर भाजपा के मीडिया प्रभारी Sajid Yousuf Shah ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक होटल ने उन्हें आधार कार्ड पर कश्मीर का पता देखकर ठहरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस घटना ने क्षेत्रीय भेदभाव और पहचान के आधार पर व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

साजिद यूसुफ शाह के अनुसार, होटल में चेक-इन करने के कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि वे वहां नहीं रुक सकते। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि होटल प्रबंधन ने उनकी कश्मीरी पहचान को लेकर चिंता जताई और उनसे कमरा खाली करने को कहा।

शाह ने कहा कि देशभर में अधिकांश लोगों ने हमेशा कश्मीरियों का स्वागत किया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि कुछ जगहों पर अब भी पूर्वाग्रह और संदेह मौजूद हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनका भारत और भारतीयों पर विश्वास कायम है और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कुछ नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी भारतीय नागरिक के साथ उसके क्षेत्र, धर्म या पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित हुआ है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देशभर में विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

बीजेपी नेता ने राज ठाकरे पर साधा निशाना... हिंदी मेरी मां और मराठी हमारी मौसी
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र और गुजरात दिवस के अवसर पर दोनों ही राज्यों में धूम धाम से जश्न मनाया गया. महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर भारतीय संघ ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं. यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक ज़रूरी कदम के तौर पर की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों और उत्तर भारतीय नेताओं ने मराठी भाषा में संबोधन से की. उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास केवल सहायता देने का नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने का है. यह आयोजन बताता है कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र को केवल रोज़गार का माध्यम नहीं, अपनी कर्मभूमि मानता है.”

'मराठी-गैर मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं लोग'
इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी. यानी हिंदी हमारी मां है और मराठी हमारी मौसी. कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं. जब उन्हें अपनी राजनीतिक ज़मीन खिसकती नजर आती है, तभी वे भाषा का सहारा लेते हैं.”

कृपाशंकर सिंह ने यह भी कहा, “जो लोग मराठी अस्मिता की बात करते हैं, उनके अपने बच्चे मराठी नहीं बल्कि अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ते हैं.” उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय को महाराष्ट्र के विकास का ‘बराबर का भागीदार’ बताया और कहा, “यह समाज सिर्फ श्रमिक नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की उन्नति में समर्पित नागरिक भी है.”

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले मराठी और गैर मराठी भाषा विवाद के दौरान उत्तर भारतीय संघ का ये कार्यक्रम राजनीतिक मायनों में भी अहम है.

फडणवीस को मिलेगी कमान या बिहार फॉर्मूला होगा लागू... भाजपा नेता ने दिए ये संकेत
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जबरदस्त रस्साकशी चल रही है। हालांकि महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय माना जा रहा है। साथ ही महायुति सरकार राज्य में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम वाले अपने पुराने फार्मूले को दोहराने की संभावना भी जताई जा रही है।

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने इशारों में संकेत दिए हैं कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र की कमान मिल सकती है। सोमवार को बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश का सम्मान किया जाएगा। जनादेश बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को मिला है।

मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के दबाव की अटकलों को दरकिनार करते हुए सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि किसी के दबाव जैसी कोई बात नहीं है और बीजेपी में किसी के दबाव में आने वाले लोग भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व व शिवसेना और राकां के प्रमुख नेता मिलकर अगले कुछ घंटों में महायुति की सर्वसम्मत सरकार के गठन की घोषणा कर सकते हैं।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सीएम के लिए बिहार पैटर्न अपनाया जाना चाहिए। बिहार में कम सीटें होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। महाराष्ट्र में भी ऐसी ही नजीर पेश करके संजय राउत जैसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। राउत कहते हैं कि बीजेपी सिर्फ सहयोगियों का इस्तेमाल करती है। इसलिए नीतीश की तर्ज पर शिंदे को सीएम बनाकर राउत को बता देना चाहिए कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है।

इधर शिवसेना हरियाणा पैटर्न का भी हवाला दे रही है। शिंदे गुट के नेता भरत गोगावले ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर दल के कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि मुख्यमंत्री उनके दल से होना चाहिए। इसलिए मैं भी चाहता हूं कि एकनाथ शिंदे को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। शिवसेना का तर्क है कि 6 महीने पहले बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव पार्टी के तत्कालीन गृह मंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा था। चुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी ने सैनी को सीएम बना दिया। इसी तरह महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव सीएम शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था। ऐसे में शिंदे की ही सीएम बनाया जाना चाहिए।

इस पूरे मामले में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सेफ गेम खेलती नजर आ रही है। सूत्रों का दावा है कि एनसीपी ने मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अपनी सहमति दे दी है।

BJP नेता ने मराठा आरक्षण की मांग को व्यक्तिगत कहा तो भड़के जरांगे...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सरती में मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दूसरे दिन उन्होंने भाजपा नेता एमएलसी को खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि मराठा आंदोलन को तोड़ने का ठेका दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएंगे और कोशिश करेंगे कि वे अगला चुनाव न जीत पाएं।

महाराष्ट्र में पिछले दिनों मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे राज्य सरकार की सेज सोयरे अधिसूचना को तत्काल लागू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले माह भी अपनी मांग के लिए हड़ताल कर रहे थे, सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की थी।

बता दें कि मनोज जरांगे की मांग है कि मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाण पत्र मिलने के बाद ओबीसी कोटा का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर ने मनोज जरांगे के आंदोलन को व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा बताया था। उन्होंने कहा था कि जरांगे का आरक्षण आंदोलन राजनीतिक है और सामुदायिक कल्याण के बजाय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित है।

भाजपा नेता के इस बयान पर मनोज जरांगे भड़क उठे। उन्होंने भाजपा नेता को खरी-खोटी सुनाते हुए भाजपा को चुनाव में हराने की धमकी दी। जारंगे ने आरोप लगाया कि दारेकेर को मराठा आंदोलन को तोड़ने का ठेका दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "अगर वे मुझे जेल में डालते हैं, तो सुनिश्चित करें कि विधानसभा चुनावों में सभी भाजपा उम्मीदवार हार जाएं।

दारेकेर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर काम कर रहे हैं। दारेकेर जैसे लोगों की वजह से भाजपा को बहुत नुकसान होगा।" मनोज जरांगे ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता देने वाला कानून पारित नहीं करती है, तो वह भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएंगे और उसकी हार सुनिश्चित करेंगे।