Pujari - Rokthok Lekhani

मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला
मुंबई : मुंबई सेशंस कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब गैंगस्टर रवि पुजारी पेशी के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब महाराष्ट्र ATS ने 2006–2007 के एक पुराने केस में दर्ज अपराधों के सिलसिले में उसे कस्टडी में लेकर MCOCA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी. पुलिस टीम रवि पुजारी को चौथी से पांचवीं मंजिल की ओर ले जा रही थी कि अचानक कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया.

लिफ्ट चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच झटके के साथ अटक गई. उस समय लिफ्ट के अंदर पुलिस की टीम और रवि पुजारी मौजूद थे. कुछ क्षणों के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कोर्ट परिसर के लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया. टेक्निकल टीम और लिफ्टमैन ने मिलकर लिफ्ट को धीरे-धीरे पांचवीं मंजिल की ओर खींचा और उसे लगभग आधा ऊपर लाया गया, ताकि दरवाज़ा थोड़ा खोला जा सके. पुलिस ने सावधानीपूर्वक पहले सुरक्षा तैनाती को व्यवस्थित किया और फिर अंदर मौजूद सभी लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला. लिफ्ट में मौजूद हथियारबंद पुलिस कर्मियों ने भी स्थिति को नियंत्रण में रखा, जिससे किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना नहीं रही.

घटना कोर्ट परिसर में हुई, इसलिए वहां मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को बिना किसी बाहरी व्यवधान के बेहद नियंत्रित और शांत तरीके से संभाला. कोर्ट परिसर में फोटोग्राफी प्रतिबंधित होने के कारण इस घटनाक्रम की कोई तस्वीरें सामने नहीं आईं. लिफ्ट से सुरक्षित बाहर लाए जाने के बाद रवि पुजारी को निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक MCOCA कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल ATS मामले में आगे की सुनवाई जारी है.

मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया
मुंबई : मुंबई पुलिस मुख्यालय से बुर्का पहनाकर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी से एक होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

रवि पुजारी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद था। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले में उसकी कस्टडी मिली, उसे अस्थायी रूप से मुंबई लाया गया। पूछताछ के दौरान उसे मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के लॉकअप में रखा जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि पुजारी पर पूरे देश में करीब २०० आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले कर्नाटक में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी सहित ९७ से १०० मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में कुल ५२ मामले हैं, जिनमें से ४९ केवल मुंबई से जुड़े हैं। इसके अलावा गुजरात में करीब ७५ मामले दर्ज हैं, जबकि केरल, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी उस पर कई केस लंबित हैं।

यह मामला काफी पुराना है, जब रवि पुजारी विदेश में बैठकर लोगों को धमकियां देता और रंगदारी वसूलता था। इस प्रकरण का खुलासा काफी साल पहले हो चुका था, जब नूर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान नूर ने रवि पुजारी का नाम लिया था। नूर को इस मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।

मुंबई : कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार
मुंबई : क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी को एक होटल व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया। पुजारी को ठाणे जेल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह वर्तमान में अन्य मामलों के सिलसिले में बंद है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुजारी पर 2020 के एक मामले में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उसने न केवल एक होटल व्यवसायी को फोन पर धमकाया बल्कि उससे जबरन वसूली की भी मांग की। शुरुआत में ₹3 लाख की मांग करते हुए पुजारी ने कथित तौर पर ₹50,000 में समझौता किया। गैंगस्टर पिछले पांच सालों से इस मामले में वांछित था