Acharya - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुले
मुंबई : मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है, ने यात्रियों को जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुलने की जानकारी दी है। नए एंट्री/एग्जिट गेट खुलने से, मराठा मंदिर, कमला मिल्स कंपाउंड और एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब जाना अब यात्रियों के लिए आसान हो जाएगा। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्टेशनों पर गेट खोलने की घोषणा की है। जगन्नाथ शंकर शेठ (मुंबई सेंट्रल) पर, मराठा मंदिर जाने के लिए गेट बी4 खुलता है। आचार्य अत्रे चौक पर एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब के पास गेट ए1 और ए2 खुलेंगे, जबकि वर्ली मेट्रो स्टेशन का गेट ए2 कमला मिल्स कंपाउंड के पास खुलेगा।

इस बीच, मुंबई का पहला पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, एक्वा लाइन ने शहर में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी में काफी सुधार किया है और यह लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का पसंदीदा तरीका बन गया है।

हालांकि, ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अंडरग्राउंड सेक्शन में नेटवर्क एक्सेस की कमी यात्रियों की एक बड़ी चिंता बन गई है। हालांकि, पहले वोडाफोन की सर्विस आरे जेवीएलआर और आचार्य अत्रे चौक स्टेशनों के बीच चालू थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है, जिससे खासकर इमरजेंसी के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया
पटना : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर संवेदना दिखाते हैं, लेकिन असल में किडनी दान जैसे बड़े फैसले पर केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहते हैं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिहार के एक पत्रकार को कॉल कर उनसे पूछा कि आपने मेरे बारे में टीवी पर क्या कहा? रोहिणी आचार्य का सवाल था कि क्या आपके पास कोई डेटा है कि मैं कितनी बार अपने मायके जाती हूं और वहां जाकर कितने घंटे रहती हूं? रोहिणी ने सवाल किया कि जब किडनी देने की बात आई तो तेजस्वी सामने क्यों नहीं आए? तेजस्वी ने लालू यादव को किडनी क्यों नहीं दी? रोहिणी आचार्य ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि किडनी देने की बात बोलना आसान है, लेकिन कोई देता नहीं है.

उन्होंने कहा कि लोग खून देने के नाम पर डर जाते हैं, वो किडनी कहां दे पाएंगे. रोहिणी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें 'झूठी हमदर्दी' छोड़कर उन लाखों-करोड़ों गरीब मरीजों की मदद करनी चाहिए, जो किडनी की कमी के कारण अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आगे आएं और लालू जी के नाम पर जरूरतमंदों को किडनी दान कर उदाहरण पेश करें. बयान में रोहिणी ने उन आलोचकों को भी चुनौती दी जिन्होंने पिता को किडनी देने के उनके फैसले पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि शादीशुदा बेटी के किडनी देने को गलत बताने वाले अब हिम्मत करके खुले मंच पर उनसे बहस करें. उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि 'किडनी दान का महादान' उन लोगों को शुरू करना चाहिए जो बेटी की किडनी को 'गंदा' बताते थे. इसके बाद, उन्होंने हरियाणवी कथित महापुरुषों, ट्रोलर्स को भी कटघरे में खड़ा किया जो उन्हें गालियां देते हैं.

रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग एक बोतल खून देने में भी डर जाते हैं, वे किडनी दान पर उपदेश देने लगे हैं. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. रोहिणी ने लिखा, 'जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है , को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए. पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें. जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें, और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते. एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं'?

मुंबई : राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत
मुंबई : नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुंबई स्थित राजभवन में स्वागत किया गया। उनके साथ पत्नी दर्शना देवी भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राजकीय सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया। इस भव्य स्वागत को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी गई और 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राज्य पुलिस बल द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया।"

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस अवसर पर अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। उनका शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत किया गया और उन्हें राज्य की ओर से सम्मान भी प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आचार्य देवव्रत सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्य को उनके अनुभव से लाभ होगा।"

इस कार्यक्रम में कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला, तथा महामहिम राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी स्वागत समारोह का हिस्सा बने। राजभवन परिसर को इस विशेष अवसर पर सजाया गया था और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति आदेश जारी किया था। राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सीपी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफा देने और भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यभार का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार; सीपी राधाकृष्णन की लेंगे जगह
नई दिल्ली : भारत के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद खाली हुआ। इसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सीपी राधाकृष्णन बने अगले उपराष्ट्रपति
बता दें कि बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद उपराष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा तेज हो गई कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? ऐसे में बीते नौ सितंबर को इसके लिए चुनाव हुए। 67 वर्षीय एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी सुधर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराकर, भारत के नए उपराष्ट्रपति बन गए।

कौन है आचार्य देवव्रत?
अब बात अगर आचार्य देवव्रत की करें तो देवव्रत एक शिक्षाविद, समाजसेवी और वैदिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

कैसा रहा है राजनीतिक सफर?
आचार्य देवव्रत ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और समाज सेवा से की थी। 2015 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, जो उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मानी जाती है। जुलाई 2019 में वे गुजरात के राज्यपाल नियुक्त किए गए, और तब से इस पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में अब, 2025 में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।