coaches - Rokthok Lekhani News

मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब
मुंबई:  लोकल ट्रेन में हुए मर्डर के बाद यात्री सुरक्षा का विषय एक बार फिर से गरमा गया है। करीब 30 लाख यात्री प्रतिदिन लोकल से यात्रा करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा आज एक बड़ा विषय बन चुका है। इसी कड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को समझने के लिए एनबीटी की प्रतिनिधि ने स्वयं महिलाओं के डिब्बे में यात्रा कर टॉक बैक सिस्टम का जायजा लिया। यह चेकिंग 5 ट्रेनों में की गई, जिनमे से 3 ट्रेनों में कोई रिप्लाई नहीं आया, 1 ट्रेन में रिप्लाई आया पर कुछ मदद नहीं मिली। वही 1 लोकल में रिप्लाई के साथ -साथ मदद भी मिली। इसी के साथ ही करीब 80% लोकल के डिब्बों में (जनरल और महिला) में सीसीटीवी भी नहीं लगे है।

1. 60 % टॉकबैक नहीं किया काम
चर्चगेट से विरार जाने वाली ट्रेन शामिल: शाम के समय चर्चगेट से रवाना होने वाली 5: 12 की विरार फ़ास्ट में चढ़ने के बाद जांच के लिए टॉक बैक पर लगातार क्लिक करके मदद मांगी गई। लेकिन गॉर्ड की तरफ से मुंबई सेंट्रल आने तक कोई रिप्लाई नहीं किया गया - ऐसा ही 2 और लोकल में देखा गया। जहां मदद के तौर कोई हेल्प नहीं मिली। यहां तक की 'टॉक' का लाइट भी नहीं जल रहा था।

2. टॉकबैक पर गार्ड ने किया कनेक्ट
रात 9 बजे का समय था। एसी लोकल चर्चगेट से रवाना हुई। इसी दौरान करीब चरनी रोड के एक मेंटली इल औरत ने ट्रेन में दस्तक दी। सभी महिलाओं को परेशान करने लगी। इस दौरान मुंबई सेंट्रल में टॉक बेक सिस्टम पर क्लिक कर जानकारी दी गई। तुरंत किसी का रिप्लाई नहीं आया, लेकिन दादर स्टेशन पर एक गार्ड की आवाज आई, क्या हुआ - उत्तर में सभी जवाब दिए गए। हालांकि मदद के रूप में कोई नहीं आया। यानी 20 फीसदी ऐसे मामले मिले।

3. 20% टॉक बैक ने किया काम, मिली मदद
शाम की मलाड से चर्चगेट आ रही फास्ट लोकल में टॉक बैक ने किया काम साथ ही जरूरी मदद भी मिली। पड़ताल के दौरान प्रतिनिधि ने मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन 5 :22 बजे पकड़ी। टॉक बैक पर मदद के लिए जानकारी दी। वहां से रिप्लाई भी आया। गॉर्ड ने जानकारी ली और उसे कंट्रोल रूम तक पहुंचाया। अगले स्टेशन तक मदद मिल गई।

कैसे करता है टॉक बैक काम
पश्चिम रेलवे के गार्ड (ट्रेन मैनेजर)अशोक अवघाड़े ने बताया कि, जब कोई टॉक बैक सिस्टम पर दिए गए बटन पर क्लिक करता है, तब गौरब केबिन में एक अलार्म बजता है और लाइट दिखती है। गॉर्ड भी अपने सिस्टम से यात्री से कनेक्ट करता है। समस्या जानने के बाद सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाता है और जीआरपी और आरपीएफ अगले स्टेशन पर मदद के लिए पहुंचती है।

मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अब 20 कोच होंगे
मुंबई: इंडियन रेलवे ने मुंबई से गुजरात जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में बड़े बदलाव किए हैं। मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद तक चलने वाली इस वंदे भारत के कोच की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। इससे मुंबई से गुजरात जाने वालों को बहुत फायदा होगा। यह ट्रेन देश की 42वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है और इसे वेस्टर्न रेलवे चलाता है।

4 नए एसी कोच जोड़ने का ऐलान
मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद (22969/22961) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस 13 मार्च, 2024 को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उसके बाद पिछले 2 सालों से वंदे भारत एक्सप्रेस को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पैसेंजर की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। अभी इस ट्रेन में 16 कोच हैं। अब 4 नए एसी कोच और जोड़े जाएंगे। एक्स्ट्रा कोच लगने से इस एक्सप्रेस में पैसेंजर की संख्या 278 हो जाएगी।

कब तक मिलेगी सुविधा?
रेलवे ने अपनी ऑफिशियल घोषणा में इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये टेम्पररी हैं। 9 मार्च 2026 से 31 मार्च, 2026 तक इस ट्रेन के कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। पीक सीजन में इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की बहुत डिमांड रहती है। भीड़ कम करने और पैसेंजर को आरामदायक और आसान सफर देने के लिए टेम्पररी कोच की संख्या बढ़ाई गई है।

मुंबई से अहमदाबाद 5 घंटे में
मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट 491 किमी लंबा है। सिर्फ 5 घंटे 40 मिनट में चलने वाली इस ट्रेन की लोगों के साथ-साथ बिजनेसमैन और ट्रेडर्स में भी काफी डिमांड है। 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली इस ट्रेन ने आरामदायक और तेज सफर का ऑप्शन दिया है। मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली, सूरत, वापी जंक्शन और वडोदरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकती है। वंदे भारत 2019 में शुरू हुई थी और तब से अब तक कुल 160 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा चुकी हैं। अभी वंदे भारत को बढ़ाने का काम चल रहा है और जरूरी रूट पर ट्रेन के डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 की जा रही है।

मुंबई : होली के लिए रखे गए लंबे पेड़ के तने को ट्रेन के डिब्बों के बाहर बांधकर ले जाया गया; 6 लोगों पर मामला दर्ज
मुंबई : अधिकारियों ने बताया है कि होली मनाने के लिए पालघर ज़िले के विरार से मुंबई के माहिम जा रही एक सबअर्बन लोकल ट्रेन के दरवाज़ों पर सुपारी के लंबे तने को बांधकर ले जाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया है। एक एक्स यूज़र ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक कोच के बाहर एक लंबे पेड़ के तने को आड़ा बांधा गया था और उसने उसके चार में से कम से कम तीन दरवाज़े ब्लॉक कर दिए थे। उसने रेलवे अधिकारियों को भी टैग किया।

शाम को एक्स पर पोस्ट किए गए एक ऑफिशियल जवाब में, वेस्टर्न रेलवे के मुंबई डिवीज़न के डिवीज़नल रेलवे मैनेजर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सबअर्बन ट्रेनों में भारी सामान ले जाना मना है, और इस मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। पोस्ट में कहा गया, "इसमें शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है और रेलवे एक्ट के संबंधित नियमों के तहत उन पर केस दर्ज किया गया है।" वीडियो शेयर करने वाले एक्स यूज़र ने पोस्ट में दावा किया कि होली मनाने के लिए विरार से माहिम तक पेड़ ले जाने का रिवाज़ ब्रिटिश काल से है। वीडियो में पूजा करने के बाद पेड़ काटने से लेकर पूरा प्रोसेस दिखाया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में सोमवार को बोरीवली में छह लोगों को पकड़ा गया। इस घटना की वजह से आधी रात के कुछ समय बाद, करीब 20 मिनट तक सर्विस में थोड़ी रुकावट आई।

ट्रेन गार्ड ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोगों ने कोच नंबर 5294/सी में एक पेड़ का तना बांध दिया था, जिससे एक तरफ से पैसेंजर की एंट्री रुक गई थी। इसके बाद सेफ्टी के तौर पर ट्रेन को रोक दिया गया। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के सेक्शन 145(बी) और 145(सी) के तहत हंगामा करने और रुकावट डालने के आरोप में केस दर्ज किए गए।

नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन
नई दिल्ली : रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रेलमंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी।

पीक आवर में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही सफाई की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा। रेल मंत्री ने बताया कि एआई आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम में भेजी जाएंगी, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। सफाई मानकों में कमी मिलने पर संबंधित वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेंडरों को ही आगे कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि,इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे पर अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। जरूरत के मुताबिक रेलवे अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी करेगा। लंबी दूरी गाड़ियों के सभी कोच में हर घंटे साफ सफाई होगी। इस अभियान के तहत एक इंटीग्रेटेड सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे कोच की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। अगर जनरल कोच कनेक्ट नहीं होगा तो स्टाफ उतरकर जनरल कोच की सफाई करेगा। इसके लिए रूट आधारित टीमें तैनात की जाएगी, जो तय रूट पर लगातार काम करेंगी।