player - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया
मुंबई : गुजरात से मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक ऋषि तुषार अरोट भी शामिल है। ऋषि अरोट पूर्व रणजी क्रिकेटर है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' के ज़रिए आरे कॉलोनी की एक बुज़ुर्ग नागरिक से 32.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ़्तारियों की संख्या सात हो गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए तीनों आरोपी- ऋषि, हर्ष और निखिल हैं। ये तीनों कथित तौर पर ठगी के पैसे को इस स्कैम के सरगनाओं तक पहुंचाने में शामिल थे। पुलिस ने यह भी बताया कि ऋषि ए के पिता एक क्रिकेट कोच हैं।

ऐसे बुजुर्ग को फंसाया
यह स्कैम 11 फरवरी का है, जब उस बुज़ुर्ग नागरिक को तमिल बोलने वाले एक व्यक्ति का फ़ोन आया। फ़ोन करने वाले ने दावा किया कि वह चेन्नई पुलिस का सब-इंस्पेक्टर है और कहा कि बुज़ुर्ग नागरिक के सिम कार्ड का इस्तेमाल अफ़ज़ल खान नाम के एक आतंकवादी ने किया था, जो पहलगाम हमले में शामिल था। उन्हें एक केस नंबर दिया गया और फ़ोन एक सीनियर अफसर को ट्रांसफर करने की बात कहकर दूसरे शख्स को ट्रांसफर कर दिया गया।

मुंबई एटीएस से कॉल का दावा
इसके बाद जिस व्यक्ति ने बुज़ुर्ग नागरिक से बात की, उसने कहा कि उसे पता है कि वह तमिलनाडु से मुंबई आ गई हैं और उसके पास उनके परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी है। उनसे पुलिस से गैर-संलिप्तता प्रमाण पत्र लेने को कहा गया। उसके बाद उनका फ़ोन मुंबई ATS को ट्रांसफ़र करने की बात कहकर कॉल तीसरे को ट्रांसफर की गई।

वीडियो कॉल पर देखा पूरा घर
इसके बाद, उन्हें अंग्रेज़ी बोलने वाले एक व्यक्ति का वीडियो कॉल आया, जिसके व्हाट्सएप प्रोफ़ाइल पिक्चर पर एटीएस का लोगो लगा हुआ था। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और एक कुर्सी पर बैठा था, जिसके सामने कई फ़ाइलें रखी थीं। उसने उनसे फ़ोन लेकर पूरे घर में घूमने को कहा, ताकि वह हर कमरा देख सके और यह पक्का कर सके कि घर में सिर्फ़ परिवार के लोग ही मौजूद हैं।

बेटा बर्लिन में, दिखाया गिरफ्तारी का डर
इसके बाद, बुज़ुर्ग नागरिक से 'अराटाई' ऐप डाउनलोड करने और कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने को कहा गया। उन्हें कुछ दस्तावेज़ भेजे गए, जैसे कि एक नोटिस, एक एफआईआर, एक गिरफ़्तारी वारंट और एक गोपनीयता समझौता; जो बाद में नकली निकले। बुज़ुर्ग नागरिक तब बुरी तरह डर गईं, जब ठगों ने कहा कि उन्हें पता है कि उनका बेटा बर्लिन में है और जैसे ही वह मुंबई लौटेगा, वे उसे गिरफ़्तार कर लेंगे।

11 से 16 फरवरी के बीच, उन्हें ठगों के कई फ़ोन आए और उन्होंने कुल 32.7 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफ़र कर दिए। ठगों ने उनसे कहा था कि उनके पैसों को RBI द्वारा ऑनलाइन वेरिफ़ाई किया जाएगा और अगर वे कानूनी तौर पर उनके ही हुए, तो उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। 16 फरवरी को, उनका बेटा बर्लिन से घर लौटा और उसे पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद, उन्होंने अपनी पोती के ज़रिए साइबर पुलिस से संपर्क किया।

मुंबई : बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में; खिलाड़ी से भिड़ गए
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में हैं. मुंबई और पुणे के बीच खेले गए एक अभ्यास मैच में पृथ्वी मुंबई टीम के खिलाड़ी से भिड़ गए. शॉ पहले मुंबई की तरफ से खेला करते थे. जानकारी के मुताबिक मैच बिल्कुल शांति के साथ खेला जा रहा है. मुशीर खान द्वारा 220 गेंदों पर 181 रन बनाने वाले शॉ का विकेट लेने के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई. जैसे ही बल्लेबाज मैदान से बाहर गया, पुणे के कुछ खिलाड़ियों ने उन पर गाली-गलौज की. शॉ भी गाली-गलौज के बाद मुशीर की ओर बल्ला लेकर आगे बढ़े. अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव किया.

शॉ, जिन्होंने कुछ जोरदार हिट लगाए और मुशीर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में डीप फाइन लेग पर कैच आउट हो गए, ने अपने पूर्व मुंबई साथी सिद्धेश लाड के साथ बहस की और थोड़े आक्रामक भी दिखे.

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 मैच खेला. वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में भी पिछले साल उनका प्रदर्शन थोड़ा बिगड़ गया. इसके बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम में अपनी जगह खो दी. इसके बाद उन्होंने टीम बदल दी. उन्होंने मुंबई से एनओसी ले ली है और आगामी सीजन में पुणे का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस मुद्दे पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने कोई बयान जारी नहीं किया है. इसे अति उत्साही खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प बताकर मामले को कमतर आंका जा रहा है.

शॉ ने इससे पहले 140 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 181 रन बनाए, जिससे महाराष्ट्र ने पुणे में खेले जा रहे मैच के पहले दिन 400 का आंकड़ा पार किया. पृथ्वी शॉ पहले भी विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं.

गुरुग्राम : टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम : सेक्टर 56 थाना क्षेत्र के सेक्टर 57 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर दो बजे की है। सूत्रों के अनुसार गोली उनके पिता ने ही मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। सेक्टर 56 थाना पुलिस के अनुसार राधिका यादव की उनके पिता ने ही तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस उनके घर पर पहुंची हुई है। पिता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार रील बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। गोली मारने की घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मुंबई : नीलामी में फिरकी गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
मुंबई : टी20 लीग के लिए हुए नीलामी में फिरकी गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा है. इन दिनों भारत में आईपीएल 2025 की धूम है. इस बीच 7 मई को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन के लिए नीलामी हुई है. जिसका आगाज 26 मई से होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 8 जून तक चलेगा. 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगाई है. सभी को उम्मीद थी कि मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मुशीर खान, आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा बरसेगा, लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर पर सबसे बड़ी बोली लगी है. अथर्व बस कंडक्टर के बेटे हैं.

इस टीम के लिए जलवा दिखाएंगे शार्दूल
अथर्व अंकोलेकर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा है. इस टीम ने शार्दूल ठाकुर को अपना आइकन बनाया था, जो कप्तानी करते नजर आएंगे.

कौन हैं अर्थव अंकोलेकर?
अथर्व अंकोलेकर बाएं हाथ के स्पिनर हैं. उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल में उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे.