Operation Sindoor - Rokthok Lekhani

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस में पाकिस्तान
नई दिल्ली:सीएनएन-न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह भारतीय संसद में चल रहे घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहा है, जहाँ 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए दो दिवसीय विशेष चर्चा आयोजित की गई थी। मंगलवार को एक बयान में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफ़क़त अली खान ने कहा, "हम लोकसभा की कार्यवाही पर नज़र रख रहे हैं। पाकिस्तान उचित समय पर अपनी प्रतिक्रिया देगा।"

विशेष बहस के दौरान, सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों ने नरेंद्र मोदी सरकार की त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए प्रशंसा की और विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए उन पर भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं और अखंडता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज़्यादा चली चर्चा का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ज़ोर देकर कहा कि किसी भी विश्व नेता ने भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने कांग्रेस पर "पाकिस्तान से मुद्दे आयात करने" का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी दल आतंकवादियों और उनके आकाओं के साथ मिलकर भारत की विजयी सैन्य कार्रवाई के बाद आँसू बहा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा "संघर्ष विराम" में मध्यस्थता के बार-बार किए गए दावों पर विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 9 मई की रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस से कहा था कि भारत पर किसी भी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अपने 102 मिनट के भाषण में, प्रधानमंत्री ने भारत की सैन्य कार्रवाई की "विजयोत्सव" के रूप में सराहना की और सत्ता पक्ष की जय-जयकार के बीच सदन को बताया कि वह "भारत का रुख" प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "भारत ने 9 मई से 10 मई के बीच पाकिस्तान की सैन्य ताकत को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान अब साफ़ तौर पर समझ गया है कि भारत की प्रतिक्रिया हमेशा और भी बड़ी होगी और अगर भविष्य में उसने कोई दुस्साहस किया तो भारत कुछ भी कर सकता है।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है। मोदी ने कहा कि वेंस ने उन्हें कई बार फ़ोन किया, लेकिन वे सशस्त्र बलों के साथ बैठकों में व्यस्त थे और बाद में उन्होंने फ़ोन किया। "उपराष्ट्रपति ने मुझे बताया कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने वाला है। मैंने उनसे कहा कि अगर पाकिस्तान की यही मंशा है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम और भी बड़े हमले से जवाब देंगे। हम उनकी गोलियों के जवाब में तोप के गोले दागेंगे।" उन्होंने कहा, "किसी भी विश्व नेता ने भारत से अपना सैन्य अभियान रोकने के लिए नहीं कहा।"

उन्होंने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद का अपनी शर्तों पर जवाब देगा, परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकवाद के प्रायोजकों और मास्टरमाइंडों, दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश ने भारत को अपने बचाव में कार्य करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से केवल तीन ने पाकिस्तान के पक्ष में बात की। यह टिप्पणी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान के तुरंत बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की और उन्होंने मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठाने के लिए ट्रंप के दावों का हवाला दिया।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एकनाथ शिंदे, खून का बदला खून से लेंगे… पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे
ठाणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश की लहर दौड़ रही थी। देश भर में लोग सरकार से इस हमले का बदला लेने का आग्रह कर रहे थे। सरकार ने इस पर एक्शन लेते हुए देर रात करीब 1:44 बजे ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद सरकार ने सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस हमले में अब तक 90 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद देश भर में लोग जश्न मना रहे है। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर इसलिए रखा जा रहा है क्योंकि यह उन 26 महिलाओं का बदला था, जिन्होंने पहलगाम में अपने सुहाग को खो दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन के नाम ने ही लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अब इसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया आई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर के तहत की जा रही कार्रवाई का स्वागत करता हूं। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। न्याय हुआ है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, और वह पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे। हम ईट का जवाब ईट से देने की देश की अपेक्षा थी और आज सभी को न्याय मिला है। पाकिस्तान से खून का बदला खून से लेंगे।”

पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद देश भर में सरकार और भारतीय सेना के एक्शन का जश्न मना रहे है। सभी देशभक्ति में चूर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जय हिंद, भारत माता की जय!” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्ट शेयर कर जय हिंद लिखा है।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के भीतर मिसाइलें दाग रही थी सेना, तभी इस काम में जुटे थे विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अजित डोभाल...
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने वादे के मुताबिक पहलगाम के आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को मिट्टी में मिलाने का काम कर दिया है. बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइलों की बारिश कर दी. इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. भारत ने एक दो नहीं बल्कि नौ ठिकानों पर एक से बढ़कर एक मिसाइलें दागी हैं. पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादियों के ठिकाने पर जब भारतीय सेना ये मिसाइलें गिरा रही थी तब भारत का कूटनीतिक और राजनयिक तंत्र भी एक दूसरे एक्शन में जुटा था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व में ये टीम भी अपना काम कर रही थी.

पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने पर किए गए इन हमलों के तुरंत बाद जयशंकर और अजित डोभाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी जानकारी दे रहे थे. इस हमले के बाद बुधवार तड़के में चार अहम काम किए गए. भारत ने दुनिया के अहम देशों के राजनयिकों को यह बताया कि उसकी कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों तक सीमित थी. इस कार्रवाई को बेहद जिम्मेदारी से अंजाम दिया गया. हम नहीं चाहते हैं कि यह कार्रवाई किसी संघर्ष का रूप ले. इस हमले में भारत ने किसी भी नागरिक, आर्थिक या पाकिस्तानी सेना के ठिकाने को टार्गेट नहीं किया. इस दौरान केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया.

अमेरिका में भारत के दूतावास ने इस हमले के बाद एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इस हमले के तुरंत बाद अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की. उन्होंने रूबियो को भारत के एक्शन की जानकारी दी और कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की है. उसने पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद भारतीय राजनयिकों ने इंग्लैंड, सऊदी अरब, यूएई और रूस के राजयनिको को भी भारत के एक्शन की जानकारी दी.