thunder - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र में 20 से 22 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश की संभावना... मेघगर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार
मुंबई : महाराष्ट्र में 20 से 22 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम महाराष्ट्र (विशेषकर घाट क्षेत्र), खानदेश, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल छाने, गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 19 अप्रैल को पश्चिम महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, उत्तर खानदेश और दक्षिण मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की आंधी-बारिश हो सकती है।

इसके बाद 20 और 21 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है, जिससे पश्चिम महाराष्ट्र (पुणे क्षेत्र), मराठवाड़ा (विशेषकर दक्षिण भाग और छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र) और विदर्भ (मुख्यतः अमरावती क्षेत्र) में भी असर देखने को मिलेगा। हालांकि 22 अप्रैल को बारिश की तीव्रता और क्षेत्र में कमी आने के संकेत हैं।

कृषि विभाग ने संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। किसानों से खेती के कार्य मौसम के अनुसार योजनाबद्ध करने, कटाई की गई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बचाने के उपाय करने तथा कृषि उपज, सब्जियां और अन्य उत्पाद खुले में न रखने की अपील की गई है।

दिल्ली: कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश; जनजीवन अस्त-व्यस्त
दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हुई, जिससे व्यस्त कार्यालय समय में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और शहर की बारहमासी मानसूनी कमज़ोरियों का भी पता चला। दिल्ली के सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक, कनॉट प्लेस (कनॉट प्लेस) में सिर्फ़ दो घंटों में 100.2 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, कनॉट प्लेस घुटनों तक पानी में डूबे वाहनों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली भर से आए वीडियो में भी ऐसे ही दृश्य दिखाई दिए। फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए मशहूर अंबेडकर स्टेडियम में भी भारी जलभराव की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य प्रभावित इलाकों में बहादुर शाह ज़फर मार्ग शामिल है, जहाँ समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा साझा किए गए दृश्यों में सड़कों पर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है, और प्रगति मैदान, जहाँ फुटेज में वाहनों को जलमग्न सड़कों पर चलने में कठिनाई होती दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिल्ली के कमला नगर बाज़ार के दृश्यों में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न दिखाई दे रही हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को कुछ खास रास्तों से बचने की चेतावनी देते हुए कई एडवाइजरी जारी की हैं। आज़ाद मार्केट रेलवे अंडरपास और राम बाग रोड पर जलभराव की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, रानी झाँसी रोड, बर्फखाना, पुल मिठाई और वीर बंदा बैरागी मार्ग से आने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है।

मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है बारिश
मुंबई : महानगर मुंबई और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गुरुवार के बीच मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। अचानक मौसम के इस करवट से मुंबईकरों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर छोटे बच्चों अधिक ख्याल रखने के लिए कहा गया है।  मई महीने के आते ही पारा और चढ़ने लगता है। चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान मुंबईकरों को अनचाही बारिश का भी सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार से लेकर गुरुवार तक मुंबई में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

10 एमएम से कम होगी बारिश
रविवार से मुंबई के आसमान में बादलों की उपस्थिति देखने को मिली। मुंबई का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस का स्तर भी 62% तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को बादलों की मौजूदगी बढ़ेगी और आगामी तीन से चार दिन के भीतर बारिश हो सकती है, हालांकि 10 एमएम से कम बारिश होगी।

रात में 27 डिग्री पहुंचा तापमान
मुंबई में रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर देखने को मिला है।