on May 1 - Rokthok Lekhani

मुंबई: 1 मई को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
मुंबई: मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 मई से 4 मई 2025 तक ‘विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’ का भव्य आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है और इसका आयोजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किया जा रहा है। सोमवार को बीकेसी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि 1 मई को कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

एक मई को पीएम मोदी पूरे दिन मुंबई में रहेंगे एवं कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उद्योग मंत्री सामंत ने आगे कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। मुंबई को विशेष रूप से हिंदी फिल्म उद्योग के घर के रूप में जाना जाता है।

महाराष्ट्र में विदेशी निवेश नंबर वन
भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के ने मराठी फिल्मों की शुरुआत महाराष्ट्र में की थी। इसलिए, मनोरंजन के क्षेत्र में मुंबई देश का अग्रणी शहर है। वहीं, पिछले तीन वर्षों में महाराष्ट्र में विदेशी निवेश नंबर वन रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में भी महाराष्ट्र और मुंबई नंबर वन बने हुए हैं। महाराष्ट्र पर्यटन के मामले में भी राष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

इसलिए, इस विश्व ऑडियो-विजवल मनोरंजन शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सभी पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर ऊपर उठाना है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने मुंबई शहर को इसलिए चुना है ताकि महाराष्ट्र की संस्कृति, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक संस्कृति, औद्योगिक संस्कृति, पर्यटन संस्कृति और महाराष्ट्र की परंपराओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।