Srinagar - Rokthok Lekhani News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट
श्रीनगर: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सामने आ रही है। यहां यात्रियों को लेकर नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा विमान एक पोल से टकरा गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एयरपोर्ट पर पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। हादसे के समय विमान में यात्री भी सवार थे। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घटना की वजह को लेकर अभी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

VDGS पोल से टकराया विमान
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, "नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क होते समय एक घटना हुई। यह विमान सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गया। फिलहाल सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।"

हादसे की वजह की चल रही जांच
बयान में कहा गया, "घटना की वजह और हालात की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता चलेगा और अभी इस स्टेज पर वजह के बारे में कोई नतीजा नहीं निकाला जा रहा है। इस बीच, एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ़्लाइट का आना-जाना शेड्यूल के मुताबिक जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

गोवा में विमान के इंजन में खराबी
बता दें कि इससे पहले गोवा में भी इंडिगो के विमान में खराबी का मामला सामने आया था। हाल ही में गोवा के एक एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में इंजन में उड़ान भरने के बाद खराबी आ गई। हवा में इंजन में खराबी के कारण 'फुल इमरजेंसी' घोषित करनी पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक विमान में 229 यात्री सवार थे। यह विमान गोवा से दिल्ली जा रहा था। इस बीच गोवा के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद इंजन में अचानक खराबी आ गई। इसके बाद विमान को वापस गोवा लौटाना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

श्रीनगर : सरहदों की निगहबानी के लिए बीएसएफ को मिले 447 नए सीमा प्रहरी, राष्ट्र सेवा के लिए तैयार; तस्वीरें
श्रीनगर : हुमहामा स्थित बीएसएफ के सब्सिडरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में युवाओं में देशभक्ति का जज्बा दिखा। मौका था शनिवार को रंगरूटों की पासिंग आउट परेड और सत्यापन समारोह का। इसमें 447 रंगरूट बीएसएफ में शामिल होने के लिए पास आउट हुए। कार्यक्रम में आईजी एसटीसी कश्मीर (बीएसएफ) सोलोमन यश कुमार मिंज मुख्य अतिथि थे।

आईजी मिंज ने रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा की पहली पंक्ति होने के नाते बीएसएफ अपनी स्थापना के बाद से न केवल देश की सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा कर रही है बल्कि इसने अद्वितीय वीरता और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र विरोधी तत्वों को मुहतोड़ जवाब देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने रिक्रूटों को साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। आईजी ने रंगरूटों को उनके जीवन और सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण गतिविधियों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को पदक से सम्मानित किया। बैच 128, 129 और 130 की परेड की कमान रंगरूट कांस्टेबल सुभदीप पांजा ने संभाली।  हर बैच के पांच ट्रेनी को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ट्रॉफी मिली।

44 सप्ताह का किया कठोर प्रशिक्षण
एक अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी के बैच 128, 129 व 130 के 447 के रंगरूटों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विकल्प के तौर पर रखा था।
अब 44 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद इन्होंने हथियारों को संभालने, फायरिंग कौशल, कानून, ड्रिल और सीमा प्रबंधन में दक्षता हासिल की है। एसटीसी बीएसएफ के प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत से उनकी शारीरिक दक्षता कई गुना बढ़ गई। मुख्यातिथि का स्वागत एसटीसी बीएसएफ कश्मीर के कमांडेंट योगेंद्र अग्रवाल ने किया।

देश की रक्षा के लिए मर मिटने के लिए तैयार जवान
पासिंग आउट परेड के बाद बीएसएफ के जवान मृत्युंजय ने कहा कि दिल में देश सेवा की भावना शुरू से थी। अब देश के बॉर्डर की रक्षा करूंगा। एक अन्य जवान अक्षय ने कहा 44 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज काफी खुशी है। देश के प्रति सेवा करने का सौभाग्य मिला है और देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हैं। बता दें कि लगभग सभी जवानों में एक जैसा जज्बा और उत्साह था।

श्रीनगर : एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास विफल; सेना ने चला रखा है सघन तलाशी अभियान
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में उड़ी (बारामुला) सेक्टर में टुरना के पास एलओसी पर सेना के जवानों ने सोमवार को आतंकियों की घुसपैठ के एक प्रयास को विफल बनाते हुए, उन्हें वापस मार भगाया। इस घटना के बाद सेना के जवानों ने उड़ी सेक्टर के विभिन्न इलाकों में एलओसी पर सघन तलाशी अभियान चला रखा है। सभी अग्रिम बस्तियों में लोगों को सूचित किया गया है, वह अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत निकटवर्ती सुरक्षा चौकी को सूचित करें। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि बीते 15 दिनों उड़ी सेक्टर में यह गुलाम कश्मीर की तरफ से घुसपैठ का दूसरा प्रयास है।

इससे पूर्व 13 अगस्त को उड़ी सेक्टर के चुरुंडा इलाके में पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते ने घुसपैठ का प्रयास किया था। बैट हमले को नाकाम बनाते हुए एक सैन्यकर्मी वीरगति को प्राप्त हुआ था। उड़ी सेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह तड़के उड़ी सेक्टर में एलओसी के साथ सटे टुरना इलाके में सेना के जवानों ने एलओसी के पार से कुछ हथियारबंद आतंकियों को भारतीय इलाके की तरफ आते देखा। जवानों ने आस पास की सभी चौकियों को सचेत करते हुए वहां अपनी पोजीशन संभाली और घुसपैठियों पर नजर रखी।

जैसे ही वह भारतीय सीमा में दाखिल होने लगे, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए सरेंडर के लिए कहा। जवानों की ललकार सुनते ही घुसपैठियों ने जिनकी संख्या से तीन से चार बताई जाती है, ने वहीं पर झाढ़ियों के बीच पोजीशन लेकर फायर कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई। घुसपैठियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने पर जवानों ने भी फायरिंग बंद कर दी । बताया जा रहा है गोलीबारी के दौरान आतंकी वापस गुलाम कश्मीर में अपने ठिकाने की तरफ लौट गए। अलबत्ता, जवानों ने मुठभेड़ स्थल समेत एलओसी के साथ सटे सभी इलाकों में एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान चला रखा है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

श्रीनगर : कटड़ा से श्रीनगर तक दौड़ गई वंदेभारत
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सालों का सपना आज पूरा हुआ। कटड़ा से श्रीनगर तक वंदेभारत दौड़ गई। अब यात्री कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन से सफर कर सकेंगे। लेकिन लोगों को वंदे भारत में सफर के दौरान सुरक्षा की भी चिंता सता रही होगी। लेकिन इसके लिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वंदे भारत को अभेद किले की तरह सुरक्षित किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के कमांडो CORAS को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन पर वंदे भारत ट्रेनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
उद्घाटन के दौरान कमांडो ट्रेन में मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वंदे भारत ट्रेन में 15 कमांडो और एक पर्यवेक्षक मौजूद होंगे। इन इकाइयों को कश्मीर घाटी के बडगाम क्षेत्र तथा रियासी जिले के कटड़ा में तैनात होंगी।

7 जून से करें ट्रेन में सफर
उच्च जोखिम वाले सुरक्षा अभियानों, खासकर नक्सली उग्रवाद जैसे खतरों वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के बाद यह पहली बार है जब कोरस को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया है। उद्घाटन के बाद यात्री अब 7 जून से वंदे भारत ट्रेन में सफर का आनंद ले सकेंगे। आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी, जबकि मंगलवार को रखरखाव के लिए आरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और श्रीनगर के बीच चलेंगी, क्योंकि जम्मूतवी स्टेशन वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के अधीन है। ये ट्रेनें न केवल तेज हैं, बल्कि कश्मीर की चुनौतीपूर्ण जलवायु के लिए भी तैयार की गई हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।