trade - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़
मुंबई: अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अवैध दवा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में 34 ठिकानों पर छापा मार कर 4.12 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध दवाएं, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा सामग्री जब्त की गई है। जांचे गए 587 नमूनों में 35 दवाएं व उत्पाद अमानक पाए गए, जिन्हें तत्काल बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एफडीए के अनुसार पिछले जून महीने में चलाए गए अभियान के दौरान आपत्तिजनक दवा विज्ञापनों के खिलाफ आठ स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2.27 लाख रुपए मूल्य की दवाएं जब्त की गई हैं।

बिना लाइसेंस दवाओं और प्रसाधन सामग्री के निर्माण व बिक्री के 15 मामलों में 2.32 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया गया है। चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 के तहत एक कार्रवाई में 1.26 करोड़ रुपए मूल्य की चिकित्सा सामग्री के भंडार पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं गलत लेबल वाली प्रसाधन सामग्री और दवाओं के तीन मामलों में छापेमारी कर 33.26 लाख रुपए मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया है।

दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी के लिए मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर स्थित सरकारी औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में जून के दौरान 587 नमूनों की जांच की गई। इनमें 552 नमूने मानक गुणवत्ता के पाए गए, जबकि 35 नमूनों को अमानक गुणवत्ता का घोषित किया गया है। इन उत्पादों में एलोपैथिक दवाएं, आयुर्वेदिक औषधियां, प्रसाधन सामग्री और चिकित्सा उपयोग के उत्पाद शामिल हैं।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नकली दवाओं, बिना लाइसेंस निर्माण-बिक्री, भ्रामक विज्ञापनों, चिकित्सा उपकरण नियमों के उल्लंघन और मादक दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान जारी रहेगा। अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। संदिग्ध दवा, चिकित्सा उपकरण या अवैध बिक्री की जानकारी नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-222-365 पर दे सकते हैं।

नई दिल्ली : 'ट्रेड डील ने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया', व्यापार समझौते पर राहुल गांधी का फिर बड़ा हमला
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर लगाया घेर रहे हैं। इसी के साथ वो लगातार टैरिफ का मुद्दा भी उठा रहे हैं। एक दिन पहले जहां राहुल गांधी ने किसान संघ के नेताओं से मुलाकात की। वहीं अब एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते से देश का टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। अपने वीडियो में राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी के साथ दावा किया कि यह समझौता भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

टैरिफ पर सरकार को घेरा, बताई सच्चाई!

कपास की खेती और कपड़ा क्षेत्र से संबंधित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका में कपड़ा निर्यात पर शून्य फीसदी टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है। शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें। भारत के गारमेंट्स पर 18 फीसदी टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - 'अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।'

सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

ऐसे में उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई? इसी के साथ राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते, तो हमारा टेक्सटाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है।

पुणे : पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बेहिसाब नकदी बरामद
पुणे : शहर के कोंढवा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने काकड़े वस्ती स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, बल्कि एक घर की अलमारी से 1 करोड़ 85 हजार रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद कर सभी को चौंका दिया।

यह कार्रवाई एपीआई अफरोज पठान और उनके डीबी दस्ते द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने काकड़े वस्ती की गली नंबर- 2 में स्थित आरोपियों के आवास पर धावा बोला। शुरुआत में पुलिस को वहां अवैध शराब की बिक्री के सबूत मिले, लेकिन जैसे-जैसे तलाशी आगे बढ़ी, मामला करोड़ों की नकदी तक जा पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जब आरोपियों के घर की तलाशी ली गई, तो बेडरूम की अलमारी देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। अलमारी के अलग-अलग खानों में बेहद चालाकी से 1,00,85,950 रुपये (एक करोड़ पचासी हजार नौ सौ पचास रुपये) नकद छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने इस पूरी राशि को पंचनामा कर जब्त कर लिया है और इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जा रही है।

मुंबई : अवैध वन्यजीव व्यापार पर बड़ी कार्रवाई; अभियान के दौरान 4.8 किलोग्राम से अधिक एम्बरग्रीस व्हेल की उल्टी ज़ब्त; चार लोग गिरफ्तार
मुंबई : अवैध वन्यजीव व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दापोली सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने अभियान के दौरान 4.8 किलोग्राम से अधिक एम्बरग्रीस, जिसे आमतौर पर व्हेल की उल्टी के रूप में जाना जाता है, ज़ब्त किया। उच्च-स्तरीय परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ और अत्यधिक मूल्यवान पदार्थ, इस प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 का उल्लंघन है। सीमा शुल्क विभाग की एक विशेष टीम ने एक लक्षित तलाशी अभियान चलाया, एक मारुति वैगन-आर का पीछा किया और दापोली एसटी स्टैंड के पास उसे रोक लिया। निरीक्षण करने पर, अधिकारियों को 4 किलोग्राम 833 ग्राम वजन का सफेद से हल्के भूरे रंग का ठोस पदार्थ मिला। चार लोगों - युवराज काशीनाथ मोरे, 49, संजय भीकू धोपटे, 36, नीलेश हरिश्चंद्र साल्वी, 39, और सिराज शेख, 38 - को गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क अधीक्षक (निवारक और खुफिया) अतुल वी. पोतदार ने आठ लोगों की एक टीम के साथ अभियान का नेतृत्व किया। परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त करने के अलावा, अधिकारियों ने प्रतिबंधित पदार्थ के कब्जे और तस्करी में कथित रूप से शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान, उन्होंने कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए। गिरफ्तार संदिग्धों और जब्त सामग्री को दापोली के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को आगे की जाँच के लिए महाराष्ट्र वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण अधिकारियों को भेज दिया गया है।