termed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद
मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना 'लाड़की बहना योजना' का जोरदार बचाव किया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। हेगड़े ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लाड़की बहना योजना हमारी सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। केवाईसी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है। विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है। इस योजना के लिए सरकार ने लगभग 26,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। अगस्त 2024 से चल रही इस योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं।"

शिवसेना प्रवक्ता ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "एक जापानी जहाज ईंधन लेकर भारत की ओर रवाना हुआ है। साथ ही भारत का एक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलकर भारत आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की थी, जिसके प्रयास से पहले भी दो जहाज होर्मुज से निकले थे। भारत में ईंधन और गैस की कोई कमी होने वाली नहीं है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को जाता है।" अधीर रंजन चौधरी के हालिया बयान पर भी शिवसेना ने तीखा हमला बोला।

हेगड़े ने कहा, "टीएमसी की मुसलमान वोट बटोरने की रणनीति पर अधीर रंजन चौधरी ने जो बयान दिया है, वह बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि जहां जीतने का चांस है, वहां मुसलमान टीएमसी को वोट देगा और जहां कांग्रेस को चांस है, वहां कांग्रेस को। यह बयान राज्य को तोड़ने वाला है। जनता मतदान काम के आधार पर करती है, न कि धर्म के आधार पर।" समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा चौधरी के सुझाव पर भी कृष्ण हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाल विकास पर लोकसभा के एक दिन को समर्पित करने का सुझाव अच्छा है, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही का प्रबंधन सचिवालय द्वारा एजेंडा और समय-अनुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि इकरा चौधरी के पिता भी पूर्व सांसद रह चुके हैं, इसलिए उन्हें संसदीय प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।

मुंबई : एकनाथ शिंदे ने नगर निगम चुनावों को 'विकास बनाम बयानबाजी' की लड़ाई बताया
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को आगामी नवी मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से 15 जनवरी को 'धनुष और बाण' चिन्ह पर मतदान करके 'वंशवादी और स्थापित नेतृत्व के एकाधिकार' को तोड़ने का अपील की। इस दौरान उन्होंने शहर भर में रोड शो और कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की।

शिवसेना और भाजपा नगर निगम चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ रही हैं, और शिंदे की टिप्पणियां विशेष रूप से भाजपा नेता और मंत्री गणेश नाइक को लक्षित थीं। रोड शो के दौरान उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें लड़की बहन योजना की महिला लाभार्थियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने फूल बरसाए। नगर निगम चुनावों को 'विकास बनाम बयानबाजी' और 'जनसेवकों बनाम जमींदारों' की लड़ाई बताते हुए शिंदे ने मतदाताओं से शिवसेना उम्मीदवारों की भारी जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 15 तारीख को ‘धनुष और बाण’ बटन दबाएं और नवी मुंबई नगर निगम पर शिवसेना का भगवा झंडा फहराएं।
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर तीखा प्रहार करते हुए शिंदे ने कहा कि कुछ लोग खुद को मालिक समझते हैं और जनता को गुलामों की तरह मानते हैं। हम खुद को सेवक और जनता को अपना मालिक मानते हैं। 2022 में देश ने देखा कि जब कोई जनता की इच्छा को चुनौती देता है तो क्या होता है। शहर में असमान विकास को उजागर करते हुए शिंदे ने प्रमुख सड़कों और आंतरिक आवासीय क्षेत्रों के बीच अंतर की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि शहर की आंतरिक सड़कें पिछड़े गांवों जैसी हैं। उन्होंने दशकों तक शासन किया लेकिन विकास नहीं किया, और अब वे फिर से वादे कर रहे हैं। इन झूठे आश्वासनों के झांसे में न आएं।

उपमुख्यमंत्री ने निवासियों को आश्वासन दिया कि आवास, शहरी पुनर्विकास और अस्पतालों, उद्यानों और सड़कों जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से संबंधित लंबित मुद्दों को शहरी विकास विभाग के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई के व्यापक विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। विश्वास व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो "चमत्कार" देखने को मिला था, वह नगर निगम चुनावों में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लड़की बहन योजना जैसी कल्याणकारी पहलों का निरंतर कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा और शहर के समग्र परिवर्तन में तेजी आएगी।

मुंबई : आतंकी हमले पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा बयान; कायराना हरकत को इंसानियत के खिलाफ बताया
मुंबई : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए. इस भयावह हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है और महाराष्ट्र में तो इस दर्द और गुस्से का असर साफ नजर आ रहा है. इस पर नेताओं और अभिनेताओं के साथ-साथ अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मुस्लिम संगठनों ने भी इस हमले का खुलकर इसका विरोध किया है. ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ मोइन मियां और रजा अकादमी के अध्यक्ष अल्हाज मोहम्मद सईद नूरी ने इस कायराना हरकत को इंसानियत के खिलाफ बताया.

दोनों धार्मिक नेताओं ने सरकार से मांग की कि इस घिनौने कृत्य में शामिल आतंकियों को तत्काल पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके.' उन्होंने साथ ही देशवासियों से अपील की कि अमन, भाईचारा और एकता को कायम रखें और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों.

हमले की कड़ी निंदा करता हूं- देवेंद्र फडणवीस
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "मैं पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों और प्रियजनों के दुख में शामिल हैं."

उम्मीद है ठोस जवाब दिया जाएगा- आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस हमले पर दुख जताते हुए कहा, 'यह खबर चौंकाने वाली और दर्दनाक है. हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे कायराना हमलों की न केवल निंदा की जाएगी, बल्कि हमारी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस जवाब भी दिया जाएगा.'  विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस हमले को धार्मिक आधार पर की गई हत्या करार दिया और कहा, 'आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों की जान ली. ऐसे लोगों को और उनकी मदद करने वालों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए. अगर पर्यटकों को सुरक्षा नहीं मिली तो अनुच्छेद 370 हटाने का कोई अर्थ नहीं बचेगा.'